7 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। बता दें कि ये आरसीबी की वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल बाद पहली (RCB beats MI after 10 years) जीत है। वानखड़े स्टेडियम में आखिरी बार साल 2015 में आरसीबी को जीत मिली थी। दरअसल, टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बड़ी दमदार रही। आरसीबी के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के छक्के छुड़ा दिए। आरसीबी की सलामी जोड़ी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
कोहली और रजत पाटीदार ने मिलकर तूफानी पारी (RCB beats MI after 10 years) खेली

पहली ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद फिल सॉल्ट बोल्ड हो गई। इसके बाद विराट कोहली और पड्डिकल के बीच बढ़िया पार्टनरशिप हुई और दोनों स्कोर 90 रन के पार लेकर गए। इस बीच पड्डिकल 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली और रजत पाटीदार ने मिलकर तूफानी पारी (RCB beats MI after 10 years) खेली। कोहली ने 67 रन बनाए तो वहीं, पाटीदार ने 64 रन बनाए। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए। इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब (RCB beats MI after 10 years) रही
222 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब (RCB beats MI after 10 years) रही। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन वह 17 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। और उनके साथ बल्लेबाजी करने आये रिकेल्टन ने भी 10 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही 22 और 28 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56 जबकि हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 42 रन की पारी खेली। आरसीबी के विशाल स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।
इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने
आरसीबी की जीत के हीरो (RCB beats MI after 10 years) कृणाल पांड्या रहे
इस रोमांचक मैच में आरसीबी की जीत के हीरो (RCB beats MI after 10 years) कृणाल पांड्या रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर मैच ही पलट दिया। दरअसल, आखिरी ओवर तक टीम मैच में बनी हुई थी, लेकिन कृणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में 19 रन बचाए और मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए। गौर करने वाली बात यह कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 RCB beats MI after 10 years
#RCBvsMI #RCBVictory #MIvsRCB2025 #WankhedeWin #RCBFans #MumbaiIndians #IPL2025 #CricketFever #RCBForever #RoyalChallengersBangalore




