एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री होने तो जा रही है। भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और ग्राहकों को सुपर-फास्ट इंटरनेट देने के लिए भारती एयरटेल और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (Airtel SpaceX partnership) ने हाथ मिलाया है। इस डील के तहत स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, एयरटेल ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस एग्रीमेंट की जानकारी दी। यह तो ठीक, लेकिन यह डील अभी भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। गौर करने वाली बात यह कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की हालिया मुलाकात के कुछ हफ्ते बाद ही आया है। बता दें कि मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात की थी, जिसमें इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस एक्सप्लोरेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई थी। मुख्य बात यह कि एलन मस्क लंबे समय से स्टारलिंक को भारत में लाना चाहते थे, लेकिन रेगुलेटरी चुनौतियों और रिलायंस जिओ जैसे घरेलू टेलीकॉम दिग्गजों के विरोध के चलते मामला अटका हुआ था। यही नहीं, नवंबर 2022 में भारतीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि “स्टारलिंक ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया है, जिससे उसका सैटेलाइट कम्युनिकेशन लाइसेंस रुका हुआ है।” कहने की जरूरत नहीं, भारत एक बड़ा बाजार है, जहां 1.4 अरब लोगों में से तकरीबन 40 फीसदी लोगों के पास अभी भी इंटरनेट नहीं है।
सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके इसलिए स्टारलिंक एयरटेल के उत्पादों (Airtel SpaceX partnership) को बनाएगा बेहतर
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ हुए समझौते पर (Airtel SpaceX partnership) एयरटेल के वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल का कहना है कि “भारत में स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।” यह साझेदारी हमें भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की क्षमता देगी। प्रत्येक भारतीय को सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके इसलिए स्टारलिंक एयरटेल के उत्पादों को और बेहतर बनाएगा। तो वहीं इस डील पर स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने कहा कि “हम एयरटेल के साथ काम करके भारत के लोगों के लिए स्टारलिंक के ट्रांसफॉर्मेटिव प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं। एयरटेल की टीम ने भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए उनके साथ काम करना हमारे लिए सही कदम है।”
इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक
स्पेसएक्स को इंडियन अथॉरिटी से लाइसेंस मिलना है (Airtel SpaceX partnership) बाकी

भले ही एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री होने तो जा रही है लेकिन अभी तक स्पेसएक्स को इंडियन अथॉरिटी से लाइसेंस मिलना बाकी है। ऐसे में सवाल ये है कि स्टारलिंक (Airtel SpaceX partnership) अगर भारत में दस्तक देती है तो इससे क्या फायदा होगा? इस डील का बड़ा फायदा यह कि भारत में स्टारलिंक एयरटेल के जरिए अपने इक्विपमेंट्स बेच सकेग। इस पार्टनरशिप से दोनों ही कंपनियों को फायदा होगा। इससे एयरटेल स्टारलिंक का इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकेगा, तो वहीं मस्क की कंपनी के लिए भारत में अपना विस्तार करना आसान हो जाएगा। दोनों कंपनियां ग्रामीण स्कूलों, हेल्थकेयर सेंटर्स और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगी। और तो और इससे एयरटेल के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा स्टारलिंक को भी मिलेगा। इससे भारत में न सिर्फ इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि रूरल और रिमोट एरिया में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा मिल सकेगी। यही नहीं भारत में किफायती दरों पर हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड एक्सेस मिल सकेगा। इसके अलावा दूरदराज के जिन इलाकों में कनेक्टिविटी नहीं है, वहां भी आसानी से इंटरनेट पहुंच पाएगा। बड़ी बात यह कि आम लोगों को सबसे कम कीमत वाली सैटेलाइट इंटररनेट सर्विस मिल सकेगी
Latest News in Hindi Today Hindi news
#AirtelSpaceXPartnership #StarlinkIndiaLaunch #HighSpeedInternetIndia #SatelliteInternet #DigitalIndia #ElonMusk #BhartiAirtel #SpaceX #InternetRevolution #JioCompetitor




