प्रेम बेशक न जात-पात को मानता है न किसी रिश्ते को। प्रेम की नजर में ऊँच-नीच, अमीर-गरीब का कोई विशेष महत्व नहीं होता। प्रेम किसी भी रिश्ते में हो सकता है। यह तो ठीक, लेकिन कुछ रिश्तों में प्रेम नहीं किया जा सकता। न सिर्फ समाज बल्कि नात-रिश्तेदार ऐसे प्रेम को अपवित्र ही मानते हैं। इसी तरह के एक प्रेम ने ख़ुदकुशी की है। दरअसल, गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक बीते 17 फरवरी को सगे चचेरे भाई-बहन ने कोर्ट मैरिज (Brother sister marriage) की थी। दोनों का फंदे से लटका शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। संभवतः घरवालों के डर से दोनों ने जिंदगी के बदले मौत को चुना। खैर, मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने लड़की के परिजनों से खुद की जान को खतरा बताया है। बता दें कि फर्रुखाबाद के गांव अल्लापुर निवासी पीयूष सिंह और निशा महेंद्रा एनव के एफ-ब्लॉक में सोहनवीर सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। पीयू, मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाता था। कहने की जरूरत नहीं, इस शादी से लड़की परिवार वाले खुश नहीं थे।
भाई-बहन होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को दिल दे (Brother sister marriage) बैठे और कर ली शादी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले दोनों ने कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर घर लिया था और पति पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों के शव बंद कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। वैसे रिश्ते में तो दोनों चचेरे भाई-बहन थे। चचेरे भाई-बहन होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को दिल दे (Brother sister marriage) बैठे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि जामने की बिना परवाह किये दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। जाहिर सी बात है घरवाले शादी के लिए किसी भी शर्त पर राजी होने थे नहीं। सो, दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरेज कर ली। फर्रुखाबाद के रहने वाले पियूष और निशा ने 17 फरवरी को ही शादी की थी। खैर, शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि “परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं।” यह सुसाइड नोट छोड़कर सदा के लिए दुनिया से रुखसत कर लिया। खैर, मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस बीच जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों के शव छत में कुंदे से लटके थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब
पीयूष सिंह और निशा आपस में चचेरे भाई-बहन (Brother sister marriage) थे:- एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह
इस पूरे मामले में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अंदेशा जताते हुए कहा कि “नवविवाहित जोड़े ने संभवतः सोमवार देर रात फांसी लगाई थी। मंगलवार दोपहर बाद तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी किराएदारों ने खिडकी से झांक कर देखा तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।” एसीपी ने आगे बताया कि “पीयूष सिंह और निशा आपस में चचेरे भाई-बहन (Brother sister marriage) थे दोनों 16 फरवरी को घर से लापता हुए थे। मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि पीयूष और निशा ने 17 फरवरी को गाजियाबाद कोर्ट में शादी की थी। इस शादी से निशा के परिवार खुश नहीं थे। वह उन्हें और पीयूष के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अंदेशा है कि लोकलाज और निशा के परिजनों के दबाव में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। अब दोनों के परिजनों के पहुंचने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।”
Latest News in Hindi Today Hindi News Brother sister marriage
#BrotherSisterMarriage #CourtMarriageTragedy #SuicideCase #FamilyPressure #LoveVsSociety #ShockingNews #SuicideNote #TragicLoveStory #SocialStigma #BreakingNews



