अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से देश की सभी एयरलाइन्स चौकन्ना हैं। कारण यही जो कंपनियां हर संभव सतर्कतता बरत रही हैं। यह इसी सतर्कतता का कमाल था जो चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 में लैंडिंग के दौरान ही तकनीकी खराबी आ (250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport) गई। जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 250 हज यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यह विमान जेद्दा से लखनऊ पहुंचा था। फ़िलहाल सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कि रविवार सुबह तकरीबन 6:30 बजे सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 ने लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद टैक्सी वे पर जाते समय विमान के पहिए से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत विमान को रोक दिया।
20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा (250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport) लिया

इस बीच एयरपोर्ट की फायर टीम को तत्काल सूचना दी गई। फायर टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा (250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport) लिया। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में रिसाव के कारण यह खराबी आई थी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक यदि यह खराबी टेकऑफ के दौरान हुई होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को रोक दिया। यह पायलट की सतर्कतता का ही कमाल था जो संभावित हादसा होते-होते टल गया और विमान में सवार सभी 250 हज यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। न सिर्फ उन्हें सुरक्षित निकाला गया बल्कि उनकी सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।
इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार
फ्लाइट SV 3112 में तकनीकी खराबी की वजह से लैंडिंग के बाद यह स्थिति उत्पन्न (250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport) हुई
फ़िलहाल घटना की पुष्टि करते हुए सऊदिया एयरलाइंस ने कहा, फ्लाइट SV 3112 में तकनीकी खराबी की वजह से लैंडिंग के बाद यह स्थिति उत्पन्न (250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport) हुई। एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद विमान में सवार हज यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत यात्रियों को शांत किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। लखनऊ एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा, हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। हालांकि तकनीकी खराबी की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है। इस घटना पर विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह हाइड्रोलिक रिसाव उड़ान भरते समय होता, तो संभवतः लैंडिंग गियर या ब्रेक फेल हो सकता था या फिर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराने तक की नौबत आ सकती थी। यात्रियों की जान खतरे में पड़ती वो अलग। कुछ भी हो बड़ा हादसा हो सकता था। कारण यही जो इस घटना को पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया की मिसाल के दौरपर देखा जा रहा है।
Latest News in Hindi Today Hindi 250 Hajj Pilgrims Escape Major Mishap at Lucknow Airport
#lucknowairport #hajjpilgrims #aviationnews #breakingnews #indiaaviation #flightsafety #lucknownews #majorincident





