Mukesh Ambani birthday 2025: आलोचनाओं को कभी भी सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं से नहीं बल्कि नतीजों से दिया जवाब

Mukesh Ambani Birthday 2025

19 अप्रैल, आज की तारीख कुछ मायनों में बेहद ख़ास भी है। खास इसलिए कि आज ही के दिन भारत से कोसो दूर साल 1957 को ब्रिटिश क्राउन कॉलोनी अदन, (वर्तमान में यमन) में एक शख्स का जन्म हुआ (Mukesh Ambani birthday 2025) था। उस समय उनके पिता छोटे-मोटे व्यापारी हुआ करते थे। जन्म के ठीक 9 साल बाद पिता ने रिलायंस की नींव रखी। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहाँ किस शख्स की बात हो रही है। जी हाँ, सही समझे। यहाँ बात हो रही है अरबों की संपत्ति के मालिक मुकेश धीरूभाई अंबानी की। दुनिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी शुरूआती शिक्षा मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हुई और फिर उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। फिर अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। एमबीए करने के बाद साल 1981 में भारत लौटकर वो अपने पिता के व्यवसाय में शामिल हो गए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में पिता धीरूभाई अंबानी की मदद करनी शुरू की

आज मुकेश अंबानी के पास अरबों की संपत्ति है। परिवार में सबसे बड़े बेटे होने के नाते मुकेश बखूबी अपने पिता की विरासत को लगातार आगे बढ़ा (Mukesh Ambani birthday 2025) रहे हैं। वो भारत के पहले खरबपति के रूप में भी जाने जाते हैं। बता दें कि आज उनका नाम अरबपतियों की फेहरिस्त में शामिल है। उनका अरबपति बनने का सफर साल 1981 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपने पिता धीरूभाई अंबानी की मदद करनी शुरू की। कंपनी पहले से ही दूरसंचार, पेट्रोकेमिकल, खुदरा और रिफाइनिंग जैसे क्षेत्रों में कार्यरत थी। लेकिन उनके नेतृत्व में कंपनी का तेजी से विकास हुआ। यह उनकी दूरदृष्टि और रणनीतियों का ही कमाल था जब रिलायंस ने 2007 तक 100 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप को पार कर लिया था। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की टॉप वैल्युएबल कंपनियों में शुमार है। आपको जानकार हैरानी होगी कि साल 2007 में मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल थे। अक्टूबर 2007 में उन्होंने बिल गेट्स, कार्लोस स्लिम और वॉरेन बफेट जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया था। 

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के तल्ख तेवर में फंसे लालू-तेजस्वी! सीएम फेस से लेकर सीट बंटवारा तक अटका

जिओ ने न सिर्फ समूचे बाजार को हिला दिया बल्कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों का भट्टा तक बैठा दिया

बढ़ते समय के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई नए क्षेत्रों में अपने व्यापार का विस्तार किया मसलन, सोलर एनर्जी, एसईजेड डेवलपमेंट, टेक्सटाइल, एंटरटेनमेंट,  लॉजिस्टिक्स और रिटेल इत्यादि। लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में प्रवेश करना और जिओ लांच करना अंबानी का सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित (Mukesh Ambani birthday 2025) हुआ। जिओ ने न सिर्फ समूचे बाजार को हिला दिया बल्कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों का भट्टा तक बैठा दिया। परिणामस्वरूप, कई टेलीकॉम कंपनियां या तो बंद ही हो गईं या फिर विलय के लिए मजबूर हो गईं। मुकेश अंबानी ने अपनी सूझबूझ से दुनिया को दिखा दिया कि यदि फोकस और लगन हो तो कोई भी चीज असंभव नहीं है।मुकेश अंबानी जो सबसे बड़ी ताकत यह है कि उन्होंने कभी भी आलोचनाओं को सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं से नहीं जवाब दिया। उन्होंने प्रतिक्रिया के बदले नतीजों से जवाब दिया। इसका यह परिणाम है आज पूरी दुनिया में उनका डंका सभी ओर बज रहा है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Mukesh Ambani birthday 2025

#MukeshAmbaniBirthday2025 #MukeshAmbani #RelianceIndustries #IndianBillionaire #SuccessStory #Leadership #AmbaniNews #BusinessTycoon #CriticsSilenced #RelianceGrowth

Translate »