Rajasthan Patwari Bharti 2025

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025_ 3500 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जून

पटवारी को गांव का अकाउंटेंट भी कहा जाता है। यह वो सरकारी ऑफिसर होते हैं, जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लैंड रिकॉर्ड रखने और टैक्स इकठ्ठा करने जैसे काम करते हैं। इनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती  है। अगर आप पटवारी बनने के इच्छुक हैं तो अब आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड यानी आरएसएमएसएसबी (RSMSSB), जयपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने एक बार फिर से पटवारी की पोस्ट्स निकाली हैं और अब कुल 3705 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए एप्लीकशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। आइए जानें आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के बारे में। आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB): योग्यता और कैसे करें अप्लाई? इन पोस्ट्स की भर्ती के लिए एप्लीकेशन्स पहले 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक ली गई थी। लेकिन, यह एप्लीकेशन्स प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई हैं और कुछ अतिरिक्त पोस्ट्स भी इसके लिए निकाली गई हैं। अब यह प्रक्रिया 23 जून तक शुरू हुई हैं और इसकी अंतिम डेट 29 जून है। इसके बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसका रिटन एग्जाम 17 अगस्त को होगा।  योग्यता आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह जान लें कि आपके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही पटवारी पोस्ट्स (Patwari Posts) के लिए कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा, इंजीनियर डिग्री, सीओपीए आदि भी मान्य है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आने वाले दिनों में किसी भी बदलाव से संबंधित अपडेट भी आपको इसी वेबसाइट पर मिलेगी। आयु सीमा  अगर आप पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो एज लिमिट के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें। इन पोस्ट्स कैंडिडेट्स की आयु मिनिमम 18 साल और मैक्सिमम 40 साल रखी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को इसमें पांच साल तक की छूट दी गई है। महिलाओं और हैंडीकैप्ड लगों को भी इसमें कुछ छूट दी गई है। यह पूरी जानकारी आप गूगल सर्च या ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। फीस  अगर आप पटवारी पोस्ट्स (Patwari Posts) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह जान लें कि इसके लिए सामान्य और अन्य कुछ वर्गों के लिए फीस 600 रुपए रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति व अन्य कुछ वर्गों के लिए यह फीस केवल 400 रुपए है। इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करते हुए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जैसे फोटोज, एजुकेशनल सर्टिफिकेट आदि। इन डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करना न भूलें। इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रिक्रूटमेंट: 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स कैसे करें अप्लाई? आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) की वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट यह है rssb.rajasthan.gov.in  । आपको गूगल सर्च करने पर भी यह वेबसाइट मिल जाएगी।  नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Patwari posts released by RSMSSB #rajasthanpatwaribharti2025 #patwarivacancy2025 #govtjobs2025 #sarkarinaukri2025 #rajasthanjobs

आगे और पढ़ें
Indian astronaut Shubhanshu Shukla

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Indian astronaut Shubhanshu Shukla) जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर रवाना होंगे। एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत उनका यह अभियान 25 जून 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) से लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन अमेरिका की निजी स्पेस कंपनी Axiom Space, NASA और SpaceX के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। नासा ने दी लॉन्चिंग की जानकारी  नासा (NASA) के अनुसार एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स (Axiom Space and Space X) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन एक्सिओम मिशन 4 (Axiom Mission 4) की लॉन्चिंग बुधवार 25 जून को सुबह करने का निर्णय लिया है। यह मिशन निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ अंतरिक्ष अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कौन-कौन होंगे इस मिशन का हिस्सा? इस मिशन का नेतृत्व कर रही हैं कमांडर पैगी व्हिटसन (Commander Peggy Whitson), जो अमेरिका की अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री (American astronaut) हैं और कई बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla)  इस मिशन के पायलट हैं और वे भारत से अंतरिक्ष जाने वाले चुनिंदा अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो जाएंगे। इनके अलावा हंगरी के टिबोर कापू (Tibor Kaup) और पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (Slavoj Uznanski-Wiśniewski) भी इस मिशन में मिशन एक्सपर्ट की टीम में शामिल हैं। बार-बार टलती रही है लॉन्चिंग की तारीख  यह मिशन पहले 29 मई को तय हुआ था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बार-बार टालना पड़ा। फाल्कन-9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) में तरल ऑक्सीजन के रिसाव और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पुराने रूसी मॉड्यूल में रिसाव की वजह से इसे पहले 8 जून, फिर 10 जून और 11 जून के लिए टाल दिया गया। इसके बाद लॉन्चिंग की तारीख 19 जून और फिर 22 जून निर्धारित की गई, लेकिन रूसी मॉड्यूल में रिपेयर वर्क और ऑर्बिटल लैब्रटोरी के संचालन का मूल्यांकन करने के बाद अब इसे 25 जून को फाइनल किया गया है। कहां से होगा प्रक्षेपण? एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) से की जाएगी, जो दुनिया के सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्रों में से एक है। यह स्पेस सेंटर नासा की मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए मुख्य प्रक्षेपण स्थल रहा है और इसी केंद्र से अपोलो मिशन, शटल प्रोग्राम और अब कमर्शियल स्पेस फ्लाइट्स की लॉन्चिंग होती रही है। इस मिशन के तहत रॉकेट को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A (LC-39A) से प्रक्षेपित किया जाएगा। यह वही प्रक्षेपण स्थल है जहाँ से कई ऐतिहासिक मिशन जैसे अपोलो-11 (जिसमें नील आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा पर पहुँचे थे) को भी लॉन्च किया गया था। वर्तमान में स्पेसएक्स (SpaceX) इस लॉन्च पैड का इस्तेमाल अपने फाल्कन-9 और फाल्कन हेवी रॉकेट के लिए कर रही है। इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? शुभांशु शुक्ला का सफर शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) भारत के उन गिने-चुने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में जाने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष उड़ान के लिए कठोर प्रशिक्षण NASA और Axiom के कार्यक्रमों के तहत प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। एक्सिओम स्पेस का उद्देश्य Axiom Space का उद्देश्य भविष्य में पृथ्वी की कक्षा में स्थायी प्राइवेट स्पेस स्टेशन स्थापित करना है, जो वर्तमान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का उत्तराधिकारी हो सकता है। इस दिशा में एक्सिओम द्वारा भेजे गए निजी मिशनों का उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग, अंतरिक्ष पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत के लिए गर्व का समय  शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) की यह उड़ान भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह मिशन यह दर्शाता है कि भारत न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान में आत्मनिर्भर हो रहा है, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय का एक अहम भागीदार भी बन चुका है। यह मिशन निश्चित रूप से भारत के युवा वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। Latest News in Hindi Today Hindi news Shubhanshu Shukla #shubhanshushukla #indianastronaut #spaceflight #isromission #june25launch #indiainspace #spacejourney

आगे और पढ़ें
Abu Azmi apologizes to Hindus

Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark: इस वजह से विधायक अबू आजमी को हिंदुओं से मांगनी पड़ी माफ़ी

अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) एक बार फिर फंसते नजर आ रहे हैं। खुद को फंसता देख उन्होंने वारकरी संप्रदाय की भावनाएं आहत होने पर माफी मांगी है। दरअसल, उन्होंने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध वारी यात्रा को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। पंढरपुर में संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की पालखी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा, इस यात्रा के चलते सड़कों पर जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती (Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark) है। वो यहीं नहीं रुके, सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं के त्योहारों पर मुसलमान कोई आपत्ति नहीं जताते, लेकिन जब मुसलमान नमाज अदा करते हैं, तब शिकायतें की जाती हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती, इसका विरोध किया जाता है। लेकिन, हम हमेशा हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। उन्होंने आगे कहा, आज तक किसी भी मुसलमान ने यह शिकायत नहीं की कि हिंदू त्योहारों की वजह से रास्ता बंद होता है, लेकिन जब मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है, तो यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अगर बाहर नमाज पढ़ी गई तो पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।  वारी की वजह से ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन हमने कभी इसका विरोध नहीं (Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark) किया हालाँकि अपने बयान में अबू आजमी (Abu Azmi) ने यह भी आरोप लगाया कि मुसलमानों को सार्वजनिक जमीन या आयोजन के लिए आसानी से जगह नहीं मिलती। आज जब मैं सोलापुर आ रहा था, तब मुझे बताया गया कि पालखी आने वाली है, जल्दी निकलो वरना रास्ता जाम हो जाएगा। वारी की वजह से ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन हमने कभी इसका विरोध नहीं किया। मुसलमानों के लिए जानबूझकर जमीन नहीं दी जाती।  फिर क्या था, उनके बयान के वायरल होते ही महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल मच गया। बीजेपी समेत अन्य दलों के नेताओं ने अबू आजमी के बयान की (Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark) कड़ी आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक मुद्दा बना दिया। खुद को चौतरफा घिरता देख उन्होंने मांफी मांगी। और सफाई देते हुए लिखा, सोलापुर में मेरे द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर जो गलतफहमियां फैली हैं। मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहता हूं। मेरे वक्तव्य को तोड़-मरोड़ कर और दुर्भावनापूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। अगर इससे वारकरी सम्प्रदाय की धार्मिक भावना आहत हुई हो, तो मैं अपने शब्द पूरी तरह से वापस लेता हूं और क्षमा चाहता हूं। मेरी मंशा कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।  इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? यह किसी प्रकार की तुलना नहीं थी और मेरी नीयत और मेरी मांग किसी भी रूप में अनुचित नहीं थी- अबू आजमी  अबू आजमी (Abu Azmi) ने सफाई देते हुए कहा, मैं एक समर्पित समाजवादी हूं और हमेशा से हर धर्म, संस्कृति, सूफी संतों तथा उनकी परंपराओं का आदर करता आया हूं। मैं वारी परंपरा का पालन कर रहे सभी वारकरी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं (Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark) देता हूं और उनके प्रति अपनी सम्मानभावना प्रकट करता हूं। यह परंपरा महाराष्ट्र की सर्वधर्मीय, समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का गौरवपूर्ण हिस्सा है, जिसका मैं व्यक्तिगत रूप से सम्मान करता हूं। सपा विधायक ने कहा, मेरे द्वारा वारी पालखी का उल्लेख केवल मुस्लिम समाज के साथ हो रहे भेदभाव और उनके अधिकारों के संदर्भ में किया गया था। यह किसी प्रकार की तुलना नहीं थी और मेरी नीयत और मेरी मांग किसी भी रूप में अनुचित नहीं थी। उन्होंने कहा, मेरी केवल इतनी मंशा थी कि सरकार का ध्यान इस बात की ओर आकृष्ट कर सकूं कि उसके दोहरे मापदंड अल्पसंख्यक समुदाय के मन में यह भावना न उत्पन्न करें कि उनके लिए इस देश में अलग कानून हैं, जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। आखिर में अपनी बात रखते हुए अबू आजमी ने कहा, हम उपेक्षित समाज के हक़, सम्मान और बराबरी की लड़ाई मजबूती से जारी रखेंगे, लेकिन कभी भी देश की एकता पर आंच नहीं आने देंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Abu Azmi Apologizes to Hindus After Controversial Remark #abuazmi #hindusapology #politicalnews #controversialremark #indianpolitics #breakingnews #latestupdate

आगे और पढ़ें
Curry Leaves Benefits

करी पत्ते का सेवन: वजन कम करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, जानिए इसके 7 बड़े फायदे

भारत का खाना अपने मसालों और हर्ब्स के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर घर में ऐसे मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो न केवल आहार को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि हेल्थ के लिए लाभदायक भी हैं। इन्हीं में से एक है कड़ी पत्ता। कड़ी पत्ता (curry leaf) साउथ इंडिया के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका इस्तेमाल करी, चटनी, चावल से बनी डिशेज और सूप आदि में किया जाता है। कड़ी पत्ता (Curry leaves) एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी और सी और कई मिनरल्स से भरपूर होता है जैसे कैल्शियम, फोस्फोरस, आयरन आदि। इसमें कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं। आइए जानें कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) के बारे में विस्तार से। कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार कड़ी पत्ता कड़ी के पौधे (जिसे मुरैना कोएनिगी कहा जाता है) के पत्ते हैं। यह पत्ते बहुत ही खुशबूदार होते हैं और इनका स्वाद भी अनोखा होता है। आइए जानें कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) के बारे में। डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद ऐसा पाया गया है कि कड़ी पत्ता (Curry leaves) ब्लड शुगर को मैनेज करने में फायदेमंद है।अपने एंटी-हाइपरग्लायसेमिक गुणों के कारण यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को सही बनाए रखते हैं। हालंकि, इसके बारे में और अधिक शोध किया जाना आवश्यक है। स्किन के लिए लाभदायक  अगर आप अच्छी स्किन पाना चाहते हैं, तो कड़ी पत्ता (curry leaf) या इससे बने एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें, जो इंफ्लेमेटरी सेल्स के अगेंस्ट काम करते हैं। अगर इसका इस्तेमाल स्किन बर्न्स, नील आदि पर किया जाए तो भी त्वचा को हील होने में आसानी होती है। इसलिए कड़ी पत्ते (Curry leaves) से बने एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल क्रीम्स आदि में किया जाता है। यही नहीं, इन्हें दाग-धब्बों, खुजली, रिंगवर्म, मुहांसों आदि के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। कोलेस्ट्रॉल को रखे सही कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) कोलेस्ट्रॉल से भी जुड़े हुए हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में हेल्प करते हैं। यानी, यह पत्ते कोलेस्ट्रॉल और फैट मेटाबॉलिज्म को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  लिवर हेल्थ को रखे सही कुछ शोध यह बताते हैं कड़ी पत्ते (Curry leaves) का एक्सट्रेक्ट लिवर एंजाइम्स की एक्टिविटीज को बढ़ाते हैं। यह एंजाइम्स लिवर में लिपिड्स की ऑक्सीडेशन को सपोर्ट करते हैं। यानी, कड़ी पत्ता (curry leaf) के उपयोग से लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके बारे में भी और अधिक स्टडी की जानी जरूरी है।   इसे भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा बालों के स्वास्थ्य को रखे सही कड़ी पत्ता (curry leaf) हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और इससे बालों का झड़ना भी कम हो सकता है। इनमें कुछ ऐसे न्यूरिएंट्स भी होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही बालों को जल्दी सफेद से भी यह बचाता है। वजन को करे कम  वजन को कम करने में भी कड़ी पत्ते (Curry leaves) को लाभदायक पाया गया है। इन पत्तों के सेवन से डायजेशन सही रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही नहीं यह मेटाबॉलिज्म को कम करने में भी यह हेल्पफुल है।  आंखों के लिए फायदेमंद कड़ी पत्ता (curry leaf) को आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। यह विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है जो आंखो के स्वास्थ्य के लिए बेनेफिशियल पाया गया है। इसके नियमित सेवन से आंखों संबंधी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है जैसे मोतियाबिंद। यह नहीं विजन को भी इससे सुधारा जा सकता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Curry leaves #currybenefits #weightloss #eyehealth #ayurvedicherbs #naturalremedies #healthylifestyle #curryleaves

आगे और पढ़ें
Trump announces end to Iran-Israel war

ट्रंप का ऐलान…खत्म हुआ ईरान-इजरायल युद्ध, तेहरान का दावा हमारा समझौता अभी फाइनल नहीं

कतर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस पर ईरानी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने युद्धविराम का ऐलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ईरान और इजरायल पूर्ण युद्धविराम (Iran–Israel Ceasefire) के लिए सहमत हो गए हैं। पहले ईरान युद्धविराम करेगा और फिर इजरायल करेगा। अगले 24 घंटे के अंदर 12 दिनों से चल रहा युद्धविराम खत्म हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इस ऐलान पर जहां इजरायल ने सहमति जताई है, वहीं ईरान ने युद्धविराम (Iran–Israel Ceasefire) के किसी भी समझौते से इंकार किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने ट्रंप के दावे का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल अभी युद्धविराम का कोई भी समझौता फाइनल नहीं हुआ है।  12 घंटे बाद इजरायल भी 12 घंटे का सीजफायर करेगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘बधाई हो सभी को! ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में पूर्ण सीजफायर पर सहमति बन गई है। यह सीजफायर आगामी छह घंटे के भीतर शुरू होगा और सबसे पहले ईरान इसका पालन करते हुए 12 घंटे का युद्धविराम करेगा। 12 घंटे बाद इजरायल भी 12 घंटे का सीजफायर करेगा और फिर 24 घंटे बाद युद्ध औपचारिक तौर पर खत्म हो जाएगा।’ ट्रंप ने अपने इस पोस्ट में इजरायल और ईरान के नेताओं  की सहनशक्ति और बुद्धिमत्ता की जमकर तारीफ करते हुए दावा किया कि दोनों देशों के बीच यह युद्ध सालों तक चल सकती थी, जिसके चपेट में आकर पूरा मध्य पूर्व तबाह हो सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।  युद्ध विराम पर फाइनल समझौता नहीं- अराघची  वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि, फिलहाल अभी कोई समझौता फाइनल (Iran–Israel Ceasefire) नहीं हुआ है। हालांकि इस दौरान उन्होंने इजरायल की ओर से हमले रुकने पर ईरान द्वारा युद्ध रोकने की बात कही। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि, इस युद्ध की शुरुआत इजरायल ने ईरान पर हमला करके किया, हमने अपने बचाव में सिर्फ जवाबी कार्रवाई की है। ऐसे में सीजफायर करने की जिम्मेदारी इजरायल पर है। इजरायल को सबसे पहले अपने हमले रोकने होंगे। अगर इजरायल हमला नहीं करता तो ईरान भी जवाबी हमला नहीं करेगा। हम अपने सैन्य अभियान को समाप्त करने पर अंतिम निर्णय बाद में लेंगे।  इसे भी पढ़ें:- ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, मुनीर संग ईरान-इजरायल संघर्ष पर की चर्चा! अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने किया था हमला  बता दें कि ईरान को परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए अमेरिका ने हमला किया था। अमेरिका का दावा है कि इस हमले से ईरान का परमाणु निर्माण ढांचा पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला करने की घोषणा की थी। ईरान ने बीती रात कतर की राजधानी दोहा में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला बोलते हुए 14 मिसाइलें दागी। अमेरिका का दावा है कि इनमें से 13 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। वहीं एक मिसाइल ने जमीन पर हिट किया। ईरान के इस हमले से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि ईरान ने हमला करने से पहले इसकी जानकारी कतर को दे दी थी, जिसकी वजह से अमेरिका को अपने सैन्य अड्डे को खाली करने के साथ एयर डिफेंस को एक्टिव करने का मौका मिल गया।  अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्था रॉयटर्स ने बताया कि इस हमले के बाद ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री को फोन कर सीजफायर का प्रस्ताव रखा और तेहरान से बात करने को कहा। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने सीजफायर का दावा किया था, लेकिन अब ईरान ने फाइनल समझौते से इंकार कर दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Iran–Israel Ceasefire #iranisraelwar #trumpnews #middleeastconflict #iranlatestupdate #ceasefiredeal

आगे और पढ़ें
MNS controversy

विधानमंडल में जो लोग बैठे, वो नपुंसक, मराठी भाषा विवाद में MNS नेता का बेतुका बयान, शिवसेना लाएगी विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव 

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर जारी विवाद (Marathi Language Controversy) में मनसे मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने विवादास्पद बयान दे दिया है। महाराष्ट्र विधानभवन में इस समय संसद और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की विधानमंडल की प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इस कार्यक्रम में मराठी का बैनर न होने को लेकर संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने कहा, जो लोग विधानमंडल में बैठे हुए हैं, वे ‘नपुंसक’ बन चुके हैं और यह महाराष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है। देशपांडे के इस बयान पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया। मराठी हमारी मातृभाषा है, इसे कोई मिटा नहीं सकता है देशपांडे की इस विवावदास्पद टिप्पणियों पर शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाटिल ने कहा, ”विधानमंडल का अपमान करने के लिए वे जल्द ही देशपांडे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। किसी भी चीज की आलोचना करना सही है, लेकिन हर आलोचना की एक गरिमा होती है, उस सीमा को पार नहीं करना चाहिए। विधानमंडल सम्मानित जगह है, जिसे अपमानित करने वालों को सजा जरूर मिलना चाहिए।” वहीं विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोर्हे (Neelam Gorhe) ने देशपांडे के बयान का जवाब देते हुए कहा, मराठी हमारी मातृभाषा है, इसे कोई मिटा नहीं सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मराठी भाषा को शास्त्रीय दर्जा दिलाया है। राजनीति के लिए छोटी-छोटी बातों पर आलोचना करना अनावश्यक है। इस तरह के अपमानित बयान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।    अपने बयान पर कायम, मराठी भाषा के लिए जेल जाने को भी तैयार- देशपांडे  संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने अपने बयान का विरोध होता देख सफाई भी दी है। देशपांडे ने कहा, मैं अपने पहले के बयान पर अभी भी कायम हूं, क्योंकि मैंने केवल मराठी भाषा विरोधी मानसिकता के बारे में बात की थी, किसी व्यक्ति के बारे में मैनें कुछ नहीं कहा था। मैं किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हूं। इसके साथ देशपांडे ने यह भी कहा कि, अगर मेरी बात से कोई परेशान या नाराज है, तो उसे खुद पर विचार करना चाहिए। हम मराठी भाषी ही अगर अपनी भाषा को जीवित नहीं रखेंगे, तो कौन रखेगा, क्या बिहार और यूपी के बाहरी लोग? देशपांड ने आगे कहा, लोकसभा ने 22 प्रमुख भाषाओं को मान्यता दे रखी है, इसलिए जिस राज्य में कार्यक्रम हो रहा है, वहां की भाषा होनी चाहिए। मैं मराठी भाषा और मराठी मानुष के लिए जेल तक जाने को तैयार हूं। मराठी भाषा पर बढ़ते विवाद पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बयान दिया है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा, इस सम्मेलन का आयोजन लोकसभा सचिवालय द्वारा किया गया था। इसलिए कार्यक्रम का बैनर हिंदी और अंग्रेजी में था। अगर इसका आयोजन महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाता तो कार्यक्रम का बैनर मराठी भाषा में होता।  इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? भारत करेगा अंतर-संसदीय मैत्री समूह- ओम बिरला बता दें कि संसद और राज्य विधायी निकायों की प्राक्कलन समितियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ। इस सम्‍मेलन में प्रशासन की दक्षता और बजट आकलन की प्रभावी निगरानी की भूमिका पर चर्चा किया जाएगा। इस सम्मेलन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान घोषणा कि की भारत की नीति को विदेशों में आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही विभिन्न देशों की संसदों के साथ एक मैत्री समूह की स्थापना की जाएगी। इस अंतर-संसदीय मैत्री समूह को स्थापित करने का सुझाव बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों का दौरा कर वापस लौटने के बाद दिया। इस विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आमे बिरला ने इस संसदीय मैत्री समूह को स्थापित करने के लिए कई देशों ने अनुरोध किया है। इसके बनने के बाद दूसरे देशों के साथ त्वरित संपर्क करने और मुद्दों को सुलझाने में आसानी होगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Om Birla #mnscontroversy #marathilanguage #shivsenanews #maharashtrapolitics #privilegemotion #assemblydebate #politicalnews

आगे और पढ़ें

इजरायल-ईरान और रूस-यूक्रेन तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 511 अंक लुढ़का

देश और दुनिया में बढ़ते तनावों के बीच सोमवार यानी 23 जून को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट दर्ज की गई। खासकर इजरायल-ईरान (Israel-Iran) और रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जारी संघर्ष और इसके बीच अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अचानक हमले ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा कर दी, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। बाजार का हाल सोमवार को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 511.38 अंकों की गिरावट के साथ 81,896.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) 140.5 अंक गिरकर 24,971.90 पर बंद हुआ, जो कि 25,000 के अहम स्तर से नीचे है। यह गिरावट हाल के हफ्तों में भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल के दाम बीते सप्ताह अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किए गए हवाई हमले ने वैश्विक स्तर पर तनाव को और बढ़ा दिया। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमत $90 प्रति बैरल के पार चली गई। भारत, जो अपनी ज़रूरत का 85% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। इससे न केवल व्यापार घाटा बढ़ सकता है बल्कि मुद्रास्फीति (महंगाई) भी ऊंचाई पकड़ सकती है। किन सेक्टरों पर पड़ा असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को आई गिरावट में अधिकांश सेक्टर्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा नुकसान बैंकिंग, आईटी, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर्स में देखा गया। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज हुई, जिसमें HDFC बैंक, ICICI बैंक, और Axis बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखी गई। आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां जैसे Infosys और TCS भी वैश्विक अनिश्चितता और क्लाइंट खर्चों में संभावित गिरावट के चलते प्रभावित हुईं। तेल और गैस सेक्टर में मिली-जुली प्रतिक्रिया रही — जहाँ ONGC जैसी अपस्ट्रीम कंपनियों को फायदा हुआ, वहीं रिफाइनरी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों पर दबाव बना रहा। महंगाई की चिंता कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से आयातित महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चा तेल ऊंचे स्तर पर बना रहता है, तो इससे घरेलू ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है। इस समय भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) महंगाई को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए है। ऐसे में तेल की कीमतों में उछाल उसकी नीतियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर सकता है। विशेषज्ञों की राय बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) में जो गिरावट आई, वह मुख्यतः भावनात्मक प्रतिक्रिया थी। शेयर बाजार (Stock Market) से जुड़े जानकारों के अनुसार बाजार की गिरावट फिलहाल डर और अनिश्चितता के कारण है। अगर वैश्विक तनाव कम होता है, तो बाजार में तेज़ रिकवरी भी देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें:- कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट? निवेशकों के लिए सलाह ऐसे अस्थिर माहौल में विशेषज्ञ निवेशकों को धैर्य और विवेक से काम लेने की सलाह दे रहे हैं। उनके अनुसार: ईरान, इजरायल और रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते संघर्षों ने वैश्विक बाज़ारों की स्थिरता को चुनौती दी है, और भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। हालांकि देश की अर्थव्यवस्था और कंपनियों की मौलिक स्थिति मजबूत बनी हुई है, लेकिन निकट भविष्य में बाजार की चाल पूरी तरह से वैश्विक घटनाओं और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी। Latest News in Hindi Today Hindi  RBI NSE Nifty 50 #sensex #stockmarket #marketcrash #israeliran #russiaukraine #globaltensions #sharemarketnews #nifty #bse #nse

आगे और पढ़ें
Tej Pratap Yadav Claims Life Threat

Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help: लालू के लाल के नए बोल, बताया खुद की जान को खतरा, तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार से लगाई गुहार

लालू प्रसाद यादव ने आज राष्ट्रिय जनता दल (आरजेडी) राष्ट्रीय अध्यक्ष का नॉमिनेशन दाखिल किया। नॉमिनेशन के बाद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन सामने आया। उन्होंने अपने पिताजी के दोबारा अध्यक्ष होने पर खुशी जाहिर की और लगे हाथ तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद दे डाला। इस बीच अपनी जान को खतरा बताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, बिहार सरकार से कहना चाहते हैं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) जाए, हमें जान का खतरा है। हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। जो भी 4-5 लोगों ने मेरे जीवन को खराब करने का काम किया है, मैं उनको नहीं छोडूंगा। पार्टी से निकालने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ।  4-5 लोगों ने आपस में मिलकर मुझे पार्टी से बाहर करवाने की साजिश रची (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) है पार्टी से निकालने वाले सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि “जिस तरीके से मेरे खिलाफ साजिश की गई, वह किसी से छपा नहीं है। 4-5 लोगों ने आपस में मिलकर मुझे पार्टी से बाहर करवाने की साजिश रची और यह सबकुछ सबने अपनी आंखों से देखा (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) है। बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव कैसा है। मैं हमेशा सबके साथ सहजता से मिलता हूं, लेकिन कुछ लोग जो पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे हैं, उन्होंने ये सोचा कि तेज प्रताप को दबा लेंगे। पर उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि तेज प्रताप दबने वालों में से नहीं है। जो भी कुछ हुआ, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी, वो भी किसी से छिपा नहीं है।  मैं किसी से डरने वाला (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) नहीं हूं, मेरे लिए अदालत का रास्ता हमेशा खुला है पिता लालू यादव के आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर खुशी जताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, मैंने हमेशा अपने माता-पिता का आदर और सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। मेरे ऊपर उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा बना रहेगा। मेरे छोटे तेजस्वी यादव को मेरा पूरा आशीर्वाद है। मैं कामना करता हूं कि वे आगे बढ़ें और बिहार के मुख्यमंत्री बनें। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी से डरने वाला (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) नहीं हूं। मेरे लिए अदालत का रास्ता हमेशा खुला है और अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं वहां भी जाऊंगा। मैं आज मीडिया के माध्यम से पूरे बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और मैं उन लोगों को खुली चुनौती देता हूं, जिन्होंने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा।  यदि मुझ पर और दबाव डाला गया तो मैं कानूनी रास्ता (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) अपनाऊंगा निजी जीवन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरे निजी जीवन पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए, जो कोई भी इंसान बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि मुझ पर और दबाव डाला गया तो मैं कानूनी रास्ता (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) अपनाऊंगा। मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटूंगा। जिन 4-5 लोगों ने मेरे निजी जीवन में दखल देकर उसे खराब करने की कोशिश की है, उन्हें मैं किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा।  इसे भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा असली नेता वही होता है जो जनता के दुख-दर्द को समझे और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) रहे पार्टी बनाने की बात पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी बनाने की बात कहकर अफवाह उड़ाई जा रही है। हमारा उद्देश्य पार्टी बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बनना है. क्या चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ही जरूरी है? असली नेता वही होता है जो जनता के दुख-दर्द को समझे और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा (Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help) रहे। मैं हर चुनौती का सामना खुलकर करूंगा। मुझे कोई रोक नहीं सकता। दुख की घड़ी में जो लोग मेरे साथ खड़े हैं, वही मेरे लिए भगवान हैं। और सबसे अहम बात, मेरा निजी जीवन है, उसमें दखल देने का किसी को अधिकार नहीं है। तेजस्वी जी को मेरी शुभकामनाएं हैं, वे आगे बढ़ें, राज्य का नेतृत्व करें, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi Tej Pratap Claims Threat to Life, Seeks Nitish Govt Help #tejpratapyadav #nitishkumar #rjdnews #biharpolitics #laluyadav #lifethreatclaim #breakingnews

आगे और पढ़ें
BJP Congress TMC seats

AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each: 5 में से 2 सीटों पर जीती आप.., कांग्रेस, टीएमसी और बीजेपी को एक-एक सीट से करना पड़ा संतोष

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना का कार्य जारी है। 5 में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। गुजरात के कडी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा चुनाव जीत गए हैं। वहीं विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया चुनाव जीत गए हैं। केरल के नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने माकपा के उम्मीदवार को हरा कर एक बार फिर सीट बरकरार रखा है। बंगाल की कलीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अलीफा अहमद को बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिल गई है तो वहीं पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीत गए (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 जून को केरल की नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में 75.27 प्रतिशत वोट पड़े थे। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। गुजरात की विसावदर सीट पर 56.89 प्रतिशत और कडी सीट पर 57.91 प्रतिशत मतदान हुआ था तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गय था।  लुधियाना पश्चिम और विसाबदर विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) बड़ी जीत की हासिल  गौरतलब हो कि पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसाबदर विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि गुजरात और पंजाब में हुए उप-चुनाव में आप ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से दो सीटों लुधियाना पश्चिम और विसाबदर पर आप ने जीत दर्ज की (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) है। आप के अलावा एक सीट पर बीजेपी  को जीत मिली। बेशक पांच महीने पहले दिल्ली की सत्ता से हाथ धो चुकी आम आदमी पार्टी के लिए यह जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है। उप-चुनाव में दोनों ही सीट बचाने के बाद आप ने अरविंद केजरीवाल के लिए एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रीय राजनीति पर उनके उभार की बात कही। वहीं इस जीत से लालायित आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, पंजाब में सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत। अब फाइनल की बारी है! अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजीव अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई। अनुराग ढांढा ने एक्स पर लिखा लिखा कि रहते हैं वो ख़ामोश अकसर। ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं। मोदी के गढ़ गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव में पटकनी देकर अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति में जबरदस्त वापसी की है।  हम आप के गढ़ गुजरात में भी उपचुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीत रहे (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) हैं- सौरभ भारद्वाज इस जीत पर दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह आप के लिए बहुत बड़ी जीत है। राजनीतिक विश्लेषक कह रहे थे कि आप पार्टी के रूप में खत्म हो जाएगी, लेकिन दिल्ली में हार के बाद आप लुधियाना पश्चिम (विधानसभा उपचुनाव) जीत रही है और हम आप के गढ़ गुजरात में भी उपचुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीत रहे (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) हैं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी जीत है। कुछ लोग कहते थे कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में हाशिए पर चले जाएंगे। यह एक शानदार वापसी है। खैर, गुजरात और पंजाब में हुए उप-चुनाव के बाद अब आप मिशन 2027 में जुट गई है। उसके लिए एक तरफ जहाँ पंजाब में सत्ता बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात में बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस को पछाड़ते हुए अपनी जमीन तैयार करनी है। कहने की जरूरत उप-चुनाव में जीत से आप कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसे भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को जारी हुई थी अधिसूचना  बता दें कि कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई (AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each) थी। गुजरात की कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था। केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई तो पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था। जिस कारण उपचुनाव कराने पड़े। सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद 2 जून तक नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून थी।  Latest News in Hindi Today Hindi  AAP Wins 2 of 5 Seats, BJP-Congress-TMC Get One Each #aapvictory #bypollresults #indianelections #bjpnews #congressupdate #tmcnews #aapvsbjp

आगे और पढ़ें
crime against children

A minor girl was assaulted by her mother’s partner: मुंबई में 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ माँ के प्रेमी ने दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाला पेचकस 

रोज आये दिन रेप और गैंगरेप से जुड़ी घटनाएं प्रकाश में आती रहती ही हैं। ऐसी एक घटना घटी है सपनों की रानी कही जाने वाली देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में। घटना भी ऐसी वैसी नहीं, इसने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) है। घटना ऐसी की एक माँ के प्रेमी ने उसकी 10 साल की नाबालिग का चार-बार यौन उत्पीड़न किया। न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसके गुप्तांगों में स्क्रू ड्राइवर डालकर न भरने वाला जख्म भी दिया। और उससे भी बड़ी बात यह कि उसकी प्रेमिका ने इस घटना का बाकायदा वीडियो भी बनाया।   पीड़िता की माँ कैटरिंग सर्विस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करती (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) है दरअसल घटना है मुंबई के जोगेश्वरी की। जानकारी के मुताबिक जोगेश्वरी ईस्ट स्थित मेघवाड़ी में एक महिला अपनी 10 साल की नाबालिग के साथ एक चाल के रूम में रहा करती थी और वो एक कैटरिंग सर्विस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करती (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) है। डेली वो काम पर जाया करती थी। ऐसे ही 14 और 15 जून को जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी, तब आरोपी ने अकेले में मौका पर पाकर दस साल की लड़की के साथ चार बार यौन शोषण किया। आरोपी ने न सिर्फ बार-बार उसके साथ रेप किया बल्कि उसके गुप्तांगों में पेचकस भी डाल दिया। और उसकी साथी आरोपी महिला ने इस पूरी हरकत का वीडियो भी बना लिया। सोचनीय बात यह कि उसने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया और उसका वीडियो भी बनाया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  पुलिस ने 24 साल के एक आरोपी और उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) है कहने की जरूरत नहीं है इस घटना ने एक बार फिर मुंबई को हिलाकर रख दिया है। जिसने भी सुना सुनकर उसकी रुह कांप उठी। खैर, मेघवाड़ी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 24 साल के एक आरोपी और उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस के मुताबिक गुरुवार 19 जून को बच्ची ने अपनी मां को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(i), 77, 115, 352, 351(3) और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 तथा आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67बी के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) दी  इस पूरे मामले पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की माने तो आरोपी ने बच्ची की मां यानि अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) दी। घटना के 2 दिन बाद पीड़िता ने मेघवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेघवाड़ी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक मोबाइल और इंटरनेट के सहारे वासना को जगाने वाले कंटेट आसानी से उपलब्ध (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) हैं ही बेशक इस घटना के बाद तो यही कहा जा सकता है कि इंसान अपनी हवस के चक्कर में इस कदर हवान बन चुका है कि क्या कहने। सोचकर आपकी रूह तक काँप उठेगी कि सिर्फ और सिर्फ काम वासना के चक्कर में किसी की भी जिंदगी के साथ खेल सकता है इंसान। अपनी कामोत्तेजना को पूरी करने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है। कुछ भी कर सकता है। किसी के साथ भी कर सकता है। उसके लिए उम्र नहीं मायने रखती। उम्र चाहे छह महीने की हो या साठ साल की। उसे बस अपनी वासना की आग को बुझानी है बस। हाथ में जिओ में डाटा और स्मार्ट फ़ोन है (A minor girl was assaulted by her mother’s partner) ही। डिजिटल क्रांति का सदुपयोग न कर सके तो दुरूपयोग ही सही। मोबाइल और इंटरनेट के सहारे वासना को जगाने वाले कंटेट आसानी से उपलब्ध हैं ही। फिर क्या, जो भी अकेले में सुनसान मिले उसपर अपनी नियत ख़राब कर लो। पता का लचीला कानून सजा दिलाने में 10 से 15 लगा देगा ही।  Latest News in Hindi Today Hindi A minor girl was assaulted by her mother’s partner #mumbai #crimeagainstchildren #minorassault #justiceforminor #newsupdate

आगे और पढ़ें
Translate »