Pakistan terrorism: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ही आतंकियों के पालने-पोसने की बात स्वीकारते हुए कहा, “हां करते हैं ये गंदा काम”

Pakistan Defence Minister statement

22 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 3 बजे के आस-पास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले (Pakistan terrorism) में 26 निहत्थे लोगों की जान गई थी। इस आतंकी हमले के बाद से देश भर के लोगों में गुस्सा है। देश ही नहीं, आतंकवाद की इस लड़ाई में दुनिया भर के देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होना का पुख्ता सबूत भारत के हाथ लगा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की पोलपट्टी खोलते हुए स्वीकार किया है कि “उनका देश आतंकियों की मदद करते आ रहा है।” इस हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। लेकिन पाकिस्तान है कि बेगैरतों की तरह झूठ पर झूठ बोले जा रहा है। मजे की बात यह कि वो लाख झूठ बोल ले, उसके अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं। 

हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर (Pakistan terrorism) रहे हैं

Pakistan Defence Minister statement

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा है कि “पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को वित्तपोषित और समर्थन करता रहा है।” दरअसल, एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही (Pakistan terrorism) है। इस क्लिप में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बात कर रहे हैं। इस दौरान जब वह उनसे पूछती हैं कि लेकिन आप स्वीकार करते हैं, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है? तो इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि “हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं… और ब्रिटेन सहित पश्चिम… यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।”

इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा

 पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख (Pakistan terrorism) चुकी है

कहने की जरूरत नहीं, आसिफ के बयान से यह तथ्य  खुलकर उजागर होता है कि पाकिस्तान कई वर्षों से इन आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है। बड़ी बात यह कि भारत यही दावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते आ रहा (Pakistan terrorism) है। न सिर्फ दावा कर रहा है बल्कि सबूत भी देते आए रहा है। गौर करने वाली बात यह कि खुद अमेरिका ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुस कर मार चुका है। खैर, वो बात और है कि पाकिस्तान आतंकियों के पालने-पोसने से इनकार करता रहा है।  वो लाख इंतजार करते रहे, लेकिन अब वहां के रक्षा मंत्री ने ही खुद ही यह स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में भी पाकिस्तान के हाथ होने का खुलासा हुआ था। कमाल यह कि पहलगाम अटैक में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद भी पाकिस्तान है कि इसे मानने को तैयार नहीं है। पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख चुकी है। यह कोई पहले बार नहीं है। करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ बोलती रही है कि हमले में उसका हाथ नहीं है। बेशर्मी की हद यह है कि लाख सबूत देने के बाद भी वो अपनी गलती मानना नहीं चाहता। 

Latest News in Hindi Today Hindi Pakistan terrorism

#PakistanTerrorism #DefenceMinisterStatement #TerrorSupport #SouthAsiaCrisis #GlobalTerrorism #PakistanNews #TerrorConfession #IndiaPakistan #TerrorFunding #BreakingNews

Translate »