15 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) 2025 लीग का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Punjab Kings vs KKR 2025) के बीच खेला गया। चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने लो स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता को 16 रनों से हरा दिया। दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब का एक भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। मेजबान पंजाब की टीम महज 111 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वहीं, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले।
कोलकाता के बल्लेबाजों को पहाड़ सा लगने (Punjab Kings vs KKR 2025) लगा 111 रनों का लक्ष्य

पंजाब के मामूली से स्कोर का पीछा करना भी कोलकाता के बल्लेबाजों को पहाड़ सा लगने (Punjab Kings vs KKR 2025) लगा। 111 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम महज 15.1 ओवर ही खेल सकी। हैरत यह कि पूरी की पूरी टीम 95 रनों पर ही ढेर हो गई। पंजाब के स्पिनर चहल की फिरकी गेंदबाजी के सामने कोलकाता के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पहले 2 ओवर में ही कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और स्कोर को जैसे-तैसे 62 रन तक ले गए। इसके बाद रहाणे और रघुवंशी को यजुवेंद्र चहल ने चलता कर दिया। हैरानी की बात यह कि 74 रन पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। रघुवंशी ने अपनी पारी में 5 चौका और 1 छक्का लगाया। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए तो वहीं मार्को येनसन ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोलकाता की पूरी टीम 95 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह पंजाब ने आईपीएल में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का बड़ा कारनामा कर दिया।
इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त
पंजाब किंग्स और कोलकाता की टीम ने मिलाकर इस मैच में कुल 206 रन (Punjab Kings vs KKR 2025) बनाए
ध्यान देने वाली बात यह कि पंजाब किंग्स और कोलकाता की टीम ने मिलाकर इस मैच में कुल 206 रन (Punjab Kings vs KKR 2025) बनाए। जो आईपीएल के में एक मैच में बना सबसे कम रनों का रिकॉर्ड है। कमाल की बात यह कि इससे पहले ये कारनामा आईपीएल 2009 में पंजाब और कोलकाता मैच में ही देखने को मिला था। डरबन में खेले गए उस मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 237 रन बनाए थे। यही नहीं, इससे पहले आईपीएल में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। सीएसके ने आईपीएल 2009 में 116/9 रनों का स्कोर डिफेंड किया था।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Punjab Kings vs KKR 2025
#PunjabKings #KKRvsPBKS #IPL2025 #PBKSvsKKR #CricketMatch #T20Cricket #PunjabKingsWin #KKR #IPLHighlights #PBKSVictory




