यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन भर्ती: जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

UPSC

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) यानी यूपीएससी ने कुछ पोस्ट्स के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पूरी जानकारी आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। आप ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी (UPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्तियां करने वाला है। अगर आप भी इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी। आइए जानें यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर की भर्ती (Recruitment of Assistant Professor and Dangerous Goods Inspector by UPSC) के बारे में विस्तार से। 

यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर की भर्ती (Recruitment of Assistant Professor and Dangerous Goods Inspector by UPSC)

इन पदों के लिए आवेदन से पहले यह जानना जरूरी है कि यहां अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2025 है। यह प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो चुकी है। यानी आप केवल 8 मार्च से  27 मार्च तक ही अप्लाई कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर की भर्ती (Recruitment of Assistant Professor and Dangerous Goods Inspector by UPSC)के लिए  कुल 30 रिक्तियां निकाली गयी हैं। इसमें अधिकतर भर्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हैं। यह भर्तियां इस प्रकार हैं:

  • डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर- 3 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 33 पद

यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर की भर्ती (Recruitment of Assistant Professor and Dangerous Goods Inspector by UPSC) के लिए योग्यता

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है: 

  • डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर की पोस्ट्स के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने वाले हैं, उनके पास किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए। वो अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) या अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) या नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा अप्रूव्ड श्रेणी-6 डेंजरस  गुड्स  ट्रेनिंग कोर्स से गुजरे होने चाहिए।
  • इसके साथ ही उनके पास शेड्यूल्ड ऑपरेशन्स में एयर कार्गो की हैंडलिंग का पांच साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
  • अगर बात की जाए असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट्स की, तो अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास कमीशन द्वारा निर्धारित मार्क्स के साथ रेलेवेंट सब्जेक्ट्स में मास्टर डिग्री भी होनी चाहिए।

अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट करें। 

यूपीएससी (UPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर और डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर के लिए आयुसीमा और शुल्क 

इस परीक्षा में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 35 साल निर्धारित की गयी है। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह आयुसीमा अलग है। उन्हें आयुसीमा में छूट दी गई है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाईट कर मिल जाएगी। अगर बात की जाए आवेदन शुक्ल की, तो जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क केवल 25 रुपए है। महिलाओं, एससी, एसटी आदि उम्मीदवारों को इसमें भी छूट दी गयी है। आप ऑनलाइन इसका भुगतान कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े: राजस्थान लोक सेवा आयोग में लेक्चरर पदों पर भर्ती: जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता?

कैसे करें अप्लाई? 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित इस टेस्ट के लिए आप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले इसके लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट यानी https://upsconline.gov.in/ पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें ।
  • अब आपको “ओआरए फॉर वेरियस पोस्ट” के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब कैंडिडेट सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको खुद को रजिस्टर करना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको इन पोस्ट्स पर अप्लाई करने वाला लिंक मिलेगा।
  • उस पर क्लिक कर के वहां दिए फॉर्म को भरें।
  • इसे भरने के बाद इसे कर दें। 
  • कैंडिडेट कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने के योग्य हैं और इच्छुक हैं तो इस सुनहरे मौके को न गवाते हुए समय रहते ही इसके लिए अप्लाई करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news UPSC

#Officialwebsite #RecruitmentofAssistantProfessorandDangerousGoodsInspectorbyUPSC #UnionPublicServiceCommission #UPSC

Translate »