बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिल सके इस लिए सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मिल की व्यवस्था की है। यह तो ठीक लेकिन मिड-डे मिल को लेकर स्थानीय प्रशासन अधिक सजग नहीं (Midday meal snake) रहती। आये दिन मिड-डे मिल में बरती गई लापरवाहियों की खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। ताजा मामला है बिहार की राजधानी पटना का, जहाँ पटना के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील का खाना खाकर 50 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो गई। मिड-डे मिल खाने के बाद सभी बच्चे चक्कर, उल्टी, पेट में मरोड़ की शिकायत कर रहे थे। दरअसल, प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में दोपहर को जब मिड डे मील परोसा जा रहा था, तब कुछ बच्चों ने देखा कि सब्जी में सांप पड़ा हुआ है।
रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक (Midday meal snake) दिया

खैर इस बीच जब बच्चों में इसकी जानकारी शिक्षकों व रसोइया को दी। आदतन शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बड़ी बात यह कि रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक दिया। इसके बाद वही खाना सभी को परोसा (Midday meal snake) दिया गया। स्कूल में करीब पांच सौ बच्चे थे लेकिन सौ ने खाना खाने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर शिक्षक व स्कूल के अन्य कर्मचारी ताला बंद कर चले गए थे। लगभग पचास बच्चों को करीब चार घंटे तक अस्पताल में रख कर उपचार किया गया। डाक्टरों के अनुसार सभी बच्चे अब स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। इस बीच लोगों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवा दिया। इसके अलावा आनन-फानन में बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा
मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था
खैर, डा. पंकज कुमार ने बताया कि “फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।” जानकारी के मुताबिक बच्चों ने बताया कि मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था। इसकी जानकारी उन्होंने शिक्षकों व रसोइयां को दी। शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने डांट-डपट जबरन बच्चों को खाना खाने पर मजबूर किया। गौरतलब हो कि स्कूल में पांच सौ बच्चे थे। पांच सौ में से चार सौ ने मिड-डे खाया था। जिन बच्चों ने खाना खाया था, घर पहुंचने के बाद उन्हें उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। इसकी वजह बताते हुए बच्चों ने अपने परिजनों को खाने में सांप होने की जानकारी दी। फिर क्या था, परिजन स्कूल के सामने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।
Latest News in Hindi Today Hindi Midday meal snake
#MiddayMeal #SnakeInMeal #SchoolFoodScandal #IndiaNews #ChildSafety #MiddayMealHorror #FoodPoisoning #SchoolNews #HealthCrisis #BreakingNews





