Tomato Flu: जानें टोमेटो फ्लू के लक्षण और कारण

Tomato fever

टोमेटो फ्लू (Tomato flu) वायरस को सबसे पहले 6 मई 2022 को भारत के केरला राज्य में पाया गया था। इसके बाद यह अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु में फैल गया। इस फ्लू को हैंड, फुट और माउथ डिजीज का दूसरा प्रकार भी कहा जा सकता है और इसे टोमेटो फीवर (Tomato fever) नाम से भी जाना जाता है। इस रोग को वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक पाया गया है। इस रोग में स्किन पर टमाटर जैसे छाले हो जाते हैं, इसीलिए इसका नाम टोमेटो फ्लू (Tomato flu) या टोमेटो फीवर (Tomato fever) पड़ा। यह छाले गोल, फ्लूइड से भरे और दर्दनाक होते हैं। हालांकि, यह कंडीशन घातक नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा संक्रामक है। आइए जानें इस समस्या के बारे में और अधिक।

टोमेटो फ्लू (Tomato flu): पाएं पूरी जानकारी

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) के अनुसार टोमेटो फीवर (Tomato fever) को हैंड फुट और माउथ डिजीज का क्लीनिकल वेरिएंट माना जाता है और यह समस्या एंटरोवायरस समूह के कॉक्ससैकीवायरस ए-6 और ए-16 के कारण होती है। जानिए टोमेटो फ्लू के लक्षण (tomato flu symptoms) क्या हो सकते हैं? 

टोमेटो फ्लू के लक्षण (Tomato flu symptoms)

बड़े लाल रैशेज, जोड़ों में दर्द और बुखार इस डिजीज के कुछ प्राइमरी लक्षण हैं। इसके अलावा इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • स्किन पर लाल छाले जो टमाटर की तरह लगें
  • डिहाइड्रेशन
  • थकावट
  • शरीर में दर्द 
  • पेट में मरोड़
  • सुस्ती
  • डायरिया
  • जोड़ों में सूजन
  • भूख न लगना
  • नाक बहना और छींकें आना
  • उलटी आना
  • घुटने, हाथ आदि के रंग में परिवर्तन
  • खांसी और व्हीज़िंग 

यह तो थे टोमेटो फ्लू के लक्षण (Tomato flu symptoms)। इनके अलावा भी रोगी को कुछ अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अब जानिए क्या हैं टोमेटो फ्लू के कारण?

टोमेटो फलू के कारण

शुरुआत में इस बीमारी के कारणों के बारे में जानकारी नहीं थी। कई स्त्रोतों ने मच्छरों द्वारा कैरी किए जाने वाले वायरस को इसका कारण पाया। लेकिन, बाद में की गई स्टडीज से यह पता चला कि यह बीमारी टोमेटो फ्लू (Tomato flu) एंटरोवायरस समूह के कॉक्ससैकीवायरस ए-6 और ए-16 के कारण होती है। इसके अलावा, यह भी पाया गया कि चिकनगुनिया और डेंगू वायरस के अधिक प्रभाव ने कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण भारतीय बच्चों को इस रोग के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया है।

टोमेटो फ्लू का उपचार

टोमेटो फ्लू (Tomato flu) का कोई खास उपचार नहीं है लेकिन इसके लक्षणों से रोगी को राहत पहुंचाने और जटिलताओं से बचाव के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं, जैसे:

  • आराम और हाइड्रेशन: पूरा आराम करने और पर्याप्त पानी पीने से रोगी जल्दी रिकवर हो सकता है।
  • दर्द से राहत: दर्द से आराम पाने के लिए रोगी को पेरासिटामोल या एस्पिरिन लेने की सलाह दी जा सकती है।
  • स्किन के लिए: स्किन में होने वाली खुजली और अन्य लक्षणों के लिए रोगी को कैलामाइन लोशन या इसे बराबर के किसी प्रोडक्ट की सलाह दी जा सकती है।
  • एकांत: रोगी का एकांत ने रहना और किसी भी अन्य व्यक्ति के सम्पर्क ने आने से बचना बहुत जरूरी है। क्योंकि, यह बीमारी बहुत संक्रामक है।
  • हाइजीन: इस रोग को फैलने से बचाने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि छालों को सही से साफ किया जाए और रोगी उन्हें स्क्रैच न करे।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत

टोमेटो फ्लू से बचाव 

टोमेटो फ्लू (Tomato flu) या टोमेटो फीवर (Tomato fever) से बचाव के लिए कुछ सावधानियों को बरतना जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें: 

  • संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें। 
  • अपने बच्चों को इस रोग के बारे में पूरी जानकारी दें।  
  • जिन लोगों में इसके लक्षण नजर आ रहे हैं, उनसे फिजिकल कांटेक्ट न करें। 
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। 
  • खांसते और छींकते हुए रुमाल का इस्तेमाल करें।  
  • अपने बच्चों को उन लोगों या बच्चों के साथ खाना, खिलोने या अन्य चीजों को शेयर न करने दें, जिनमें इसके लक्षण नजर आ रहे हों। 
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस, नारियल पानी (Coconut Water) आदि पीएं। 
  • इम्युनिटी बूस्टर और मल्टी-विटामिन्स (Multi-vitamins) लेने पर विचार करें और इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें। 

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। 

Latest News in Hindi Today Hindi Tomato Fever

#Tomatoflu #tomatoflusymptoms #tomatofever

Translate »