Trump Reacts to India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कही यह बात 

Donald Trump on India Pakistan tension

22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए कायराना हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की नाम में दम कर दिया है। भारत ने आतंकियों की जन्नत कहे जाने वाले पाकिस्तान के रातों की नींद ख़राब कर दी है। 6-7 मई की रात भारत सेना ने पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर घुसकर बहावलपुर स्थित जैश के हेड क्वार्टर को नष्ट कर दिया। भारत में एक साथ 9 जगह एयर स्ट्राइक कर बता दिया कि आतंकियों को वो किसी भी हाल में बख्शने वाला। गुजरते वक़्त के साथ दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में दुनिया दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तनाव समूची दुनिया सकते में है। दरअसल, दोनों देश परमाणु संपन्न होने के नाते परमाणु युद्ध की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) कहा कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके कम हो।”

ष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे जितनी जल्दी हो सके कम होते देखना चाहते (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) हैं

दरअसल, एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि “राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे जितनी जल्दी हो सके कम होते देखना चाहते (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहा संघर्ष राष्ट्रपति ट्रम्प के पदभार संभालने से बहुत पहले से चला आ रहा है।” अहम बात यह कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब बुधवार की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:- अकेला पड़ा पाकिस्तान, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे”

ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे हैं (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) संबंध 

जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थता या प्रभाव डालने के अमेरिकी प्रयासों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की। पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) और रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं, अपनी कॉल के दौरान, एस जयशंकर ने रुबियो को बताया कि भारत स्थिति को बढ़ाने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करेगा।

Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Reacts to India-Pakistan Tension

#TrumpOnIndiaPakistan #IndiaPakistanTension #DonaldTrump #IndoPakConflict #USPresident #SouthAsiaCrisis #TrumpStatement #KashmirTension #PeaceTalks #BreakingNews

Translate »