Varanasi gangrape case: वाराणसी में मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने 7 दोस्तों से करवाया अपनी ही गर्लफ्रेंड का गैंगरेप

Varanasi gangrape case

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिला अपराध पर जीरो टोलेरेंस नीति पर काम कर रही है। इसके बावजूद लोगों के मन में खौफ न के बराबर ही है। सरकार की सख्ती होने के बावजूद सूबे में दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। अपराधी इस कदर बेख़ौफ़ हैं कि बेबाक होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला है धर्म नगरी वाराणसी का, जहां दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, वाराणसी में एथलीट लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित 7 लोगों ने गैंगरेप (Varanasi gangrape case) की वारदात को अंजाम दिया है। ⁠घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने अपने पिता को इस घिनौनी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता और पिता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के ⁠बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की सुसंगति धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर साजिद नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने ही अपने अन्य दोस्तों से भी फ्रेंडशिप करवाई। 2 अप्रैल को बॉयफ्रेंड साजिद ने उसे मिलने बुलाया। फिर उसके बाद साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल है। 

2 अप्रैल की शाम को एथलीट को उसका ब्वॉयफ्रेंड हुक्का बार लेकर गया था (Varanasi gangrape case)⁠

जानकारी के मुताबिक घटना (Varanasi gangrape case)⁠ वाराणसी के थाना लालपुर पांडेय क्षेत्र की है। युवती बीपीएड में एडमिशन की तैयारी कर रही थी, इसके साथ ही कॉलेज में रनिंग के लिए भी जाया करती थी। उसके पिता ड्राइवर हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। पीड़िता अपने माता-पिता की सबसे छोटी बेटी है। बीते 2 अप्रैल की शाम को एथलीट को उसका ब्वॉयफ्रेंड हुक्का बार लेकर गया था। हुक्का बार से निकलते ही ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को अपने दोस्त की कार में ले गया और दोनों कार की पीछे वाली सीट पर बैठ गए। इसके बाद कार से कचहरी इलाके में पहुंचा। फिर वहां और एक दोस्त को ब्वॉयफ्रेंड ने कार में बैठा लिया। फिर कार हुकुलगंज रोड पर पहुंची। हुकुलगंज रोड पर उसके बॉयफ्रेंड ने एक और दोस्त को बैठा लिया। 

इसे भी पढ़ें:चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस

सभी ने बारी-बारी से रेप (Varanasi gangrape case) किया

इस दौरान पीछे बैठी लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने रेप किया। कुछ देर बार ब्वॉयफ्रेंड ने फोन कर अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। यहां से वे तीन युवक भी कार में बैठ गए। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से रेप (Varanasi gangrape case) किया। खिलाड़ी की हालत गंभीर होने पर उसे घर से कुछ दूर फेंककर भाग गए। घटना के बाद युवती ने परिजनों को बताया कि 29 मार्च को उसका बॉयफ्रेंड उसे लेकर मलदहिया के एक हुक्का बार लेकर गया था। वहां उसके बाकी साथी भी थे। उनमें से दो युवक लड़की के परिचित थे। जबकि, बाकी को वो नहीं जानती थी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में उन सभी होटलों और हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

 Latest News in Hindi Today Hindi news Varanasi gangrape case

#VaranasiGangrapeCase #MuslimBoyfriend #UPCrime #JusticeForVictim #CrimeAgainstWomen #VaranasiNews #IndiaCrimeReport #GangrapeCase #LatestNewsIndia #UttarPradeshCrime

Translate »