उत्तर-प्रदेश में क्राइम है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली हो रही घटनाएं दिल को दहला दे रही हैं। ताजा मामला है यूपी के मैनपुरी का, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, एक अप्रैल को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला (Husband murder by wife) था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नियमानुसार शिनाख्ती के लिए शव को 72 घंटे तक के लिए मोर्चरी पर रखा गया। शिनाख्त न होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर कुचलकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
समीर की भाभी राधा देवी ने 11 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई (Husband murder by wife) थी रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी 35 वर्षीय समीर की पत्नी मीरा का परिवार वालों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद से वह पत्नी और बच्चों को के साथ वंशीगोहरा इलाके में किराए के कमरे में रहा करता था। इस बीच 30 मार्च को समीर अपने भाई सुशील के साले के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए बेवर क्षेत्र के गांव नगरिया गया हुआ था। उस दिन से उसकी कोई खबर नहीं मिली। और इसी दरम्यान उसकी पत्नी मीरा भी घर से लापता हो गई थी। इस बीच काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो समीर की भाभी राधा देवी ने 11 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई (Husband murder by wife) थी। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को इस बीच पता चला कि 15 अप्रैल को समीर की पत्नी मीरा ने एटा जिले में रहने वाले अपने प्रेमी रिंकू चौहान से कोर्ट मैरिज कर ली। यही नहीं, पुलिस को यह भी पता चला कि दो साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। इतनी जानकारी पुलिस के लिए काफी थी।
पुलिसिया अंदाज में दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर (Husband murder by wife) लिया
इस जानकारी के आधार पर पुलिस मीरा और रिंकू दोनों को उठाया और तबियत से पूछताछ। शुरू में दोनों ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर (Husband murder by wife) लिया। पुलिस के मुताबिक एटा स्थित बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई के रहने वाले लापता युवक की हत्या की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद प्रेमी ने मौसेरे भाई के साथ पत्थर से कुचलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। और फिर सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हाईवे किनारे फेंक दिया। इस बीच महिला और उसके प्रेमी ने एटा में कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी के मुताबिक सात साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से रिंकू और मीरा की मुलाक़ात हुई थी। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और धीरे-धीरे बातचीत होने के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मीरा का पति समीर पहले केरल में नौकरी करता था। इस बीच कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था। समीर के घर में रहने की वजह से रिंकू और मीरा मिल नहीं पा रहे थे। इसी वजह से मीरा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसे भी पढ़ें:- ईंट की खराब क्वालिटी बनी हत्या की वजह, सीतामढ़ी में मजदूर की दर्दनाक मौत
रात में उसे शराब पिलाई और नीलेश ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या (Husband murder by wife) कर दी
इस पूरे मामले पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि “पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। महिला ने स्वीकार किया कि रिंकू से उसके प्रेम संबंध हैं और दो साल पहले दोनों ने चोरी छिपे मंदिर में शादी भी कर ली थी। पति उनकी राह में रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। और फिर मीरा के कहने पर रिंकू अपने मौसी के बेटे नीलेश के साथ समीर को 31 मार्च को कूलर और फ्रिज दिलाने के बहाने एटा ले गया था। जहां दोनों ने रात में उसे शराब पिलाई और नीलेश ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या (Husband murder by wife) कर दी। और हत्या करने के बाद शव को हाथरस के सिकंदराराऊ में हाइवे किनारे फेंक दिया था।” फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पुलिस हत्या में शामिल नीलेश की तलाश में जुटी है। खैर, पुलिस ने शुक्रवार को पति की हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Latest News in Hindi Today Hindi News Husband murder by wife
#WifeMurdersHusband #CrimeStory #AffairCrime #HusbandMurder #LoveAffairMurder #CrimeNews #BreakingNews #CrimeUpdate #ShockingMurder #TrueCrime



