मेरठ के सौरभ-मुस्कान का मामला शांत भी नहीं हुआ कि 27 मार्च 2025 को बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। खबर के मुताबिक 36 वर्षीय एक शख्स ने अपनी 32 साल की पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद फिर उसने उसकी लाश को एक सूटकेस में पैक किया और घर में ही छोड़कर भाग गया। बड़ी बात यह कि भागने से पहले उसने अपने मकान मालिक को इस हत्याकांड की सूचना भी दी। उसने गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे अपने मकान मालिक को फोन किया और मकान मालिक को बताया कि उसने पिछली रात अपनी पत्नी की हत्या कर शहर छोड़ दिया है। उसने फ़ोन पर मकान मालिक से पुलिस को इस बारे में सूचित और उसके परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए कहने को कहा। जाहिर सी बात यह सुनकर मकान मालिक डर गया। उसने हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया।
पति ने शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में दिया था भर

इस बीच सूचना मिलते ही हुलिमावु पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। तभी उसकी नजर पास रखे ट्रॉली सूटकेस पर पड़ी। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें के महिला की लाश पड़ी थी। उसने पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि “उसकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।” कहने की जरूरत नहीं, यह घटना बड़ी ही दुखद है और इसने इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना के बाद से ही आरोपी शहर से गया था भाग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राकेश खेडेकर है और वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। मृतक महिला का नाम गौरी सांबरेकर है। वह मास मीडिया में ग्रेजुएट थी और नौकरी ढूंढ रही थी। दोनों एक महीने पहले ही बेंगलुरु के दोड्डकम्मनहल्ली में किराए के मकान में रह रहे थे। यह जगह हुलिमावु के पास है। वह घर से ही काम कर रहा था। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी शहर से भाग गया था। इस बीच डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा को पता चला कि राकेश का मोबाइल अभी भी चालू है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से बात की। बेंगलुरु पुलिस शाम को फ्लाइट से पुणे पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की मदद से राकेश को रात करीब 9.30 बजे पुणे के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या
अपराध करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता को किया था फोन
पुलिस के मुताबिक, राकेश हत्या के बाद भाग गया था। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र में तब पकड़ा जब वह अपनी कार से पुणे जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था। पीड़िता के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिसने कर्नाटक पुलिस को सूचित किया। बता दें डीसीपी सारा फातिमा मामले पर अपनी नजर बनाई हुई हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news दक्षिण-पूर्व
#CrimeNews #MurderCase #ShockingCrime #CrimeReport #DomesticViolence #CrimeAlert #HorrorStory #JusticeForVictims #BreakingNews #CrimeScene



