हेल्दी रहने के लिए सही आहार का सेवन करना और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। आजकल लोग योगा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि यह स्वस्थ रहने का आसान और प्रभावी तरीका है। ऐसे कई योगासन (Yogasana) हैं, जिन्हें करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माना गया है। ऐसा ही एक आसन है सर्वांगासन (Sarvangasana)। ऐसा माना गया है कि यह आसन (Aasan) थायरॉइड को कंट्रोल करने के साथ ही स्ट्रेस को भी कम करता है। इस आसन को “शोल्डर स्टैंड” के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं, अपने फायदों की वजह से इस योगासन (Yogasana) को “आसनों की रानी” भी कहा जाता है। आइए जानें क्या हैं सर्वांगासन के बेनेफिट्स (Benefits of Sarvangasana) और कैसे किया जा सकता है इसे?
सर्वांगासन के बेनेफिट्स (Benefits of Sarvangasana): पाएं जानकारी
आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) के अनुसार यह एक ऐसा आसन है जिसमें पूरे शरीर को कंधे पर बैलेंस किया जाता है। इस शब्द में सर्व का अर्थ है सभी अंग और आसन यानी पोस्चर। सर्वांगासन के बेनेफिट्स (Benefits of Sarvangasana) इस प्रकार हैं:
- ब्लड सर्कुलेशन को सुधारे: सर्वांगासन (Sarvangasana) करने से दिमाग, थायरॉइड ग्लैंड और अन्य अंगों तक ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे कई समस्याओं से आराम मिलता है जैसे सिरदर्द और थायरॉइड की समस्याएं।
- थायरॉइड को करे कंट्रोल: इस आसन (Aasan) से थायरॉइड स्टिमुलेट होता है, जिससे थायरॉइड हेल्थ में सुधार होता है।
- फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाए: सर्वांगासन (Sarvangasana) स्पाइन स्ट्रेच होती है, जिससे गर्दन की फ्लेक्सीबिलटी बढ़ती है। इससे शरीर की अकड़न कम होने में मदद मिलती है। यही नहीं, इस योगासन (Yogasana) को करने से डाइजेशन भी सही रहता है।
- स्ट्रेस हो कम: सर्वांगासन (Sarvangasana) को करने से दिमाग तक ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे शांत रहने में मदद मिलती है। जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
कैसे करें सर्वांगासन (Sarvangasana)
योगा के इस लाभदायक आसन (Aasan) को इस प्रकार किया जा सकता है:
- सर्वांगासन (Sarvangasana) करने के लिए आपको किसी साफ जगह पर योगा मैट पर अपनी पीठ के बल लेटना है।
- अब एक गहरी सांस लें।
- अपने दोनों हाथों को अपनी कमर के रखें और इस दौरान आपकी हथेलियां ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
- अब अपने धड़ को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ले जाएं और कंधों पर टिका लें। आपकी कोहनियों पर हाथ मुड़े होने चाहिए।
- इसके बाद धीरे-धीरे अपनी पीठ को सीधा करें और आपकी टांगे भी सीधी होनी चाहिए। संक्षेप में कहें तो आप अपने धड़ को कंधों पर बैलेंस करने की कोशिश करें।
- इतनी देर हो सके इसी पोजीशन में रहें और उसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- फिर से इस आसन (Aasan) को दोहराएं। रोजाना इसे करने से आपको कई लाभ मिलेंगे।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
#Sarvangasana #BenefitsofSarvangasana #Yogasana #Aasan






