तुलसी का पानी: जानें क्या हैं रोजाना सुबह इसे पीने के 6 आश्चर्यकारी फायदे

Benefits of drinking Tulsi water

भारतीय रसोईघर में ऐसी कई हर्ब्स पाई जाती हैं, जिनके बहुत से हेल्थ बेनेफिट्स हैं। तुलसी (Tulsi) उन्हीं में से एक है, जिसे बेजिल के नाम से भी जाना जाता है। यह हिन्दू संस्कृति के अनुसार एक पवित्र पौधा है और इसकी हर घर में पूजा की जाती है। इसे आयुर्वेदा की गोल्डन रेमेडी और हर्ब्स की क्वीन भी कहा जाता है। तुलसी (Tulsi) की चाय या पानी पीने के कई फायदे हैं। यह हर्ब शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत लाभदायक मानी गई है। आइए जानें कि रोजाना सुबह तुलसी का पानी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking Tulsi water every morning) क्या हो सकते हैं?   

रोजाना सुबह तुलसी का पानी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking Tulsi water every morning): पाएं जानकारी

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार तुलसी (Tulsi) के फाइबर, मिनरल्स से भरपूर होती है और इसके साथ ही इसमें प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 फैट भी होता है। आप इन्हें पेय पदार्थों में भिगो कर खा सकते हैं और इससे बने बेवरेजेज भी बहुत प्रचलित हैं। रोजाना सुबह तुलसी का पानी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking Tulsi water every morning) इस प्रकार हैं: 

स्ट्रेस से दिलाए आराम

तुलसी के पत्तों में एडाप्टोजेन्स होते हैं, जो शरीर में तनाव के लेवल को कम करने में उपयोगी होते हैं। रोजाना तुलसी (Tulsi) के पत्तों का सेवन करने या इसका पानी पीने से स्ट्रेस और प्रेशर से आराम मिल सकता है। यही नहीं, इससे नसें शांत रहती हैं और काम करने की कैपेसिटी भी बढ़ती है। यह नर्वस सिस्टम के कई कामों के लिए फायदेमंद है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरने में भी मदद मिलती है।

डाइजेशन में सुधार

सुबह तुलसी का पानी (Tulsi water) पीने से डाइजेशन सिस्टम में भी सुधार होता है। इससे इंटेस्टाइन से जुड़े मसल्स के कार्यो में बढ़ोतरी होती है, जिससे बाउल मूवमेंट्स में मदद मिलती है। तुलसी (Tulsi) शरीर के एसिड रिफ्लेक्स को बैलेंस बनाए रखती है, जिससे शरीर में pH लेवल भी बना रहता है। यानी, रोजाना तुलसी का पानी (Tulsi water) पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

शरीर के ब्लड शुगर लेवल को रखे सही

रोजाना सुबह तुलसी का पानी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking Tulsi water every morning) पैंक्रिएटिक सेल्स से भी सम्बन्धित हैं। तुलसी (Tulsi) में ऐसे कंपोनेंट्स होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। जब इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है, तो यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। सुबह इसे खाना या इसके पानी को पीने से ब्लड शुद्ध रहता है और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग होता है, जिससे खराब मेटाबॉलिज्म के कारण होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज है या हाई ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) अधिक है उन्हें सुबह ही इस पानी को पीने से लाभ मिल सकता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

तुलसी (Tulsi) में एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो वायरल इंफेक्शंस से बचाव में फायदेमंद साबित हो सकती हैं। यही नहीं, सामान्य सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं के इलाज में भी यह हर्ब काम आ सकती है। 

सांस की बदबू से बचाये

सांस की बदबू एक बड़ी परेशानी है, जिससे आप इस सिंपल नुस्के से राहत पा सकते हैं। सांस की बदबू न केवल सेहत के लिए नुकसानदायक है बल्कि लोगों के सामने भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सुबह तुलसी के पत्तों को चबाना या इसका पानी पीने से यह समस्या कुछ हद तक दूर हो सकती है। तुलसी (Tulsi) में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसके कारण जो माइक्रोबैक्टीरिया जो सांस की बदबू का कारण बनते हैं, वो नष्ट हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत

इम्युनिटी बूस्ट करे

तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) से भरपूर होती है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल चाय में किया जाता है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका है। तुलसी (Tulsi) में विटामिन ए,बी और सी होते हैं, जो शरीर को प्रभावी रूप से हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह तुलसी का पानी (Tulsi water) पीने से हेल्दी इम्यून सेल्स को बनाने को बूस्ट करते हैं और इससे कई वायरल डिजीज से बचाव में मदद मिलती है।  

नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।

Latest News in Hindi Today Hindi  Benefits of drinking Tulsi water

#BenefitsofdrinkingTulsiwatereverymorning #Tulsi #Tulsiwater #Benefitsoftulsiwater

Translate »