बीयर (Beer) को दुनिया का सबसे पुराना ऐल्कोहॉल ड्रिंक माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति 5000 ईसा पूर्व से हुई थी। यही नहीं, बीयर दुनिया का सबसे अधिक पीने वाला एल्कोहॉलिक पेय पदार्थ भी है। अधिक मात्रा में इसका सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदायक और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। इसलिए, इसे सही मात्रा में पीना ही हमारे लिए फायदेमंद है। एक स्टडी के अनुसार कम मात्रा में बीयर (Beer) पीना यानी दिन में दो बियर पीना ब्रेन के लिए हानिकारक है। इसका माना जा रहा है कि इससे हमारा ब्रेन (Brain) समय से पहले ही 10 साल तक बूढ़ा हो सकता है। आइए पाएं जानकारी बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain) के बारे में।
बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain): पाएं जानकारी
मायोक्लिनिक (Mayoclinic) के अनुसार किसी भी मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन स्वास्थ्य को खतरा होता है। जबकि मध्यम मात्रा में इसका सेवन करने पर जोखिम कम होता है। हाल ही में हुई स्टडी के अनुसार एल्कोहॉल का सेवन करने से ब्रेन को नुकसान हो सकता है और इसके बारे में पहले से ही पता ,है लेकिन एक नई स्टडी की मानें तो एल्कोहॉल यानी बीयर (Beer) की कम मात्रा हमारे ब्रेन (Brain) को शरिंक कर सकता है। यानी, दिन में दो बियर बीने से ब्रेन को सिकोड़ सकता है और ब्रेन (Brain) की उम्र 10 साल तक बढ़ सकती है। यह स्टडी 36,678 मरीजों के ब्रेन के एमआरआई स्कैन (MRI Scan) पर आधारित है।
इस स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग दिन में दो या इससे अधिक बीयर (Beer) पीते हैं, उनके दिमाग को नुकसान हो सकता है। यह इफेक्ट एल्कोहॉल की मात्रा के अनुसार बढ़ सकता है। इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि बीयर (Beer) या एल्कोहॉल के सेवन का प्रभाव ब्रेन (Brain) पर एक जैसा नहीं होता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो शराब या बीयर (Beer) के सेवन से बचें, ताकि आपके ब्रेन की हेल्थ सही रहे। किसी भी मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ता है और इससे इम्युनिटी भी कम होती है। लेकिन, यह नई स्टडी बियर पीने वाले लोगों के लिए एक और चिंता का कारण है। उन्हें एल्कोहॉल के सेवन से पहले खास ध्यान रखना चाहिए।
यह तो थी बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain) के बारे में जानकारी। कुछ अन्य फूड्स भी हैं जो हमारे ब्रेन (Brain) की उम्र को बढ़ा सकते हैं। अब जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
इसे भी पढ़ें: Antioxidant: फिट एंड फाइन रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों जरूरी है?
फूड्स जो ब्रेन की उम्र बढ़ाएं
ब्रेन (Brain) की उम्र को केवल एल्कोहॉल ही नहीं बल्कि अन्य कई फ़ूड भी बढ़ा सकते हैं। इनके अधिक सेवन ब्रेन सिकुड़ कर सकते हैं। आइए जानें इन फूड्स के बारे में।
- प्रोसेस्ड फूड्स: जर्मनी में इंस्टिट्यूट ऑफ डायबिटीज और मेटाबोलिक डिजीज द्वारा की गई स्टडी के अनुसार अधिक प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन हेल्दी पुरुषों में ब्रेन इंसुलिन प्रतिक्रिया को कम कर देता है और लिवर में फैट की मात्रा बढ़ा देता है। इसका प्रभाव हमारे भूख पर पड़ता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। इससे कॉग्निटिव डिसफंक्शन हो सकता है। इसलिए, अपने आहार में पौष्टिक आहार (Healthy Food) को शामिल करना जरूरी है।
- अधिक शुगर युक्त आहार: जिन फूड्स में शुगर और सेचुरेटेड फैट अधिक होते हैं, उन्हें ब्रेन (Brain) में सूजन और कॉग्निटिव इम्पेयरमेंट से लिंक किया जाता है। यही नहीं, इन फूड्स का कम समय तक सेवन करने से भी न्यूरोइंफ्लेमेटरी प्रोसेस बढ़ती हैं और कॉग्निटिव को नुकसान हो सकता है।
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट: सफेद ब्रेड, पेस्ट्री और अन्य रिफाइंड आनाज अचानक ब्लड शुगर (Blood Sugar) के बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकते हैं। यह फूड्स ब्रेन फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं।
- लाल और प्रोसेस्ड मीट: अधिक प्रोसेस्ड मीट को भी कॉग्निटिव डिक्लाइन के अधिक रिस्क से भी लिंक किया गया है। ऐसा इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव और हाई सेचुरेटेड कंटेंट के कारण होता है। संक्षेप में कहा जाए तो एल्कोहॉल का सेवन जितना कम हो सके उतना करें और अधिक हेल्दी फूड्स को अपने आहार में शामिल करें।
नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।
Latest News in Hindi Today Hindi Study about beer and brain
#Studyaboutbeerandbrain #beer #brain #alcohol





