हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) एक सामान्य कंडीशन है , जिसमें शरीर की आर्टरीज प्रभावित होती हैं। इसे हायपरटेंशन भी कहा जाता है। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसके शरीर में आर्टरीज वॉल्स के अगेंस्ट ब्लड का फाॅर्स लगातार बहुत अधिक होता है। इसमें हार्ट को ब्लड को पंप करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ब्लड प्रेशर को मिलीमीटर्स मर्क्युरी यानी (mm Hg) में मापा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) को एक गंभीर समस्या माना जाता है। हाल ही की गई एक स्टडी में यह पाया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर किडनी फंक्शन (Kidney function) पर बुरा प्रभाव ड़ाल सकता है। चिंता की बात यह है कि इसका पहले कोई लक्षण भी नजर नहीं आता है। आइए जानें कि हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फंक्शन के बारे में स्टडी (Study on high blood pressure and kidney function) क्या कहती है?
हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फंक्शन के बारे में स्टडी (Study on high blood pressure and kidney function)
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (American Heart Association) के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर कई अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि। इससे पीड़ित अधिकतर लोगों को यह पता भी नहीं होता कि उन्हें यह समस्या है। एक स्टडी में यह बात पता चली है कि हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) किडनी फंक्शन (Kidney function) पर असर ड़ाल सकता है और इसका पहले कोई लक्षण नजर नहीं आता है।
बियना मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) किडनी के फिल्टरिंग सेल्स में असामान्यताएं पैदा कर सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रोगी को अन्य कोई समस्याएं हैं या नहीं जैसे डायबिटीज आदि। लेकिन, इस समस्या के जल्दी निदान और उपचार से किडनी डिजीज की प्रोसेस को स्लो करने और इसके नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। यह तो थी हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फंक्शन के बारे में स्टडी (Study on high blood pressure and kidney function) के बारे में जानकारी। अब जानते हैं इस स्टडी के परिणामों के बारे में।
क्या कहती हैं स्टडी?
इस स्टडी में 99 लोगों के किडनी टिश्यूज को एनालाइज किया गया। इनमें से कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) और डायबिटीज की समस्या थी, जबकि कुछ को नहीं थी। किडनी टिश्यूज को एनालाइज करने के लिए नए और बेहतर तरीकों का इस्तेमाल किया गया था जैसे मॉडर्न इमेजिंग और कंप्यूटर-असिस्टेड तरीके। इस स्टडी के परिणाम यह बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) के मरीजों में किडनी के फिल्टरिंग सेल्स यानी पोडोसाइट्स की डेंसिटी कम होती है और उनके सेल न्यूक्लाई हेल्दी कंट्रोल्स की तुलना में बड़े होते हैं। यह चेंजेज डायबिटीज से सम्बन्धित नहीं है और यह बदलाव किडनी फंक्शन (Kidney function) की तरफ पहला कदम हो सकता है और यह बदलाव इतना छोटा होता है कि इसे केवल माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना अनार का सेवन और हमारी सेहत: जानिए इसके 5 अद्भुत फायदों के बारे में
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए क्या करें?
जीवनशैली में सही बदलावों से ब्लड प्रेशर लेवल को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद मिल सकती है। इसके कुछ तरीके इस प्रकार हैं:
- अपने वजन को सही बनाए रखें: इसके लिए सही खाएं और व्यायाम करें। अगर इसमें समस्या हो रही हो, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
- हेल्दी डायट: हेल्दी डायट हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) और अन्य कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाव में मदद कर सकती है। अपनी डायट में फल,सब्जियों, साबुत अनाज आदि को शामिल करें।
- नमक का कम सेवन करें: अपने आहार में से नमक को कम कर दें। इससे भी इस समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम लें।
- एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज करने से भी हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) को सही बनाए रखने में मदद मिलती है। इस लिए दिन में कुछ समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें।
- एल्कोहॉल से बचें: एल्कोहॉल को कम मात्रा में पीना या पूरी तरह से इसका सेवन न करना भी इस समस्या से राहत पाने में मददगार है।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।
Latest News in Hindi Today Hindi High blood pressure and kidney function
#Studyonhighbloodpressureandkidneyfunction #Highbloodpressure #kidneyfunction #bloodpressure # #kidney






