World Malaria Day: जानिए कैसे करें मलेरिया से बचाव?

World Malaria day 2025

मलेरिया (Malaria) पैरासाइट्स के कारण होने वाला रोग है। जब इंफेक्टेड मच्छर मनुष्यों को काटते हैं, तो यह पैरासाइट मनुष्यों के शरीर तक पहुंचते हैं और मलेरिया का कारण बनते हैं। यह बीमारी घातक हो सकती है। हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे (World Malaria Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मलेरिया (Malaria) के प्रति लोगों को जागरूक करना। ताकि, मलेरिया (Malaria) के लक्षणों को लोग पहचाने, इस रोग के रोकथाम और उपचार के बारे में और अधिक जानें। इस दिन पूरी दुनिया में सरकार, लोग और ऑर्गनाइजेशन मिल कर कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। आइए जानें वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World malaria day 2025) के बारे में विस्तार से। मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) के बारे में भी जानें।

वर्ल्ड मलेरिया डे का क्या है उद्देश्य?

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organization) के अनुसार वर्ल्ड मलेरिया डे (World malaria day) वो समय है जब मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) और कंट्रोल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य इस प्रकार है: 

  • वर्ल्ड मलेरिया डे (World Malaria Day) को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी देना है । 
  • इसके उद्देश्य में मलेरिया (Malaria) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कदम उठाने के लिए लोगों, ऑर्गेनाइजेशन और सरकार को प्रोत्साहित करना भी शामिल है।
  • मलेरिया (Malaria) के विरुद्ध उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें हाईलाइट करना।
  • मलेरिया (Malaria) को कंट्रोल और इसे जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाना। यह भी सुनिश्चित करना कि हर व्यक्ति को इसका इलाज मिले।
  • मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नई रणनीतियों को बनाना और सही कदम उठाना।

वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World malaria day 2025) की थीम

वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World Malaria day 2025) की थीम हैं “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनः सक्रिय”। यानी, मलेरिया को खत्म करने के लिए एक नए दृष्टिकोण और प्रयास को बढ़ावा देना जरूरी है, जिसमें नए संसाधनों में निवेश, नए तरीके अपनाना और लोगों के बीच उत्साह को फिर से बढ़ाना आदि शामिल है।

इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग?

मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) के क्या हैं तरीके?

मलेरिया (Malaria) एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छरों से मनुष्यों तक फैलती है। इस बीमारी से बचाव के तरीके इस प्रकार हैं: 

  • मच्छरों से बचाव के लिए एक्सपोज्ड स्किन पर मॉस्क्वीटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। 
  • रात को सोते हुए बेड पर नेट का इस्तेमाल करें। 
  • शाम होते ही ऐसी स्थानों पर विजिट करने से बचें जहां मच्छर अधिक होते हैं। यही नहीं, रात को अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें या उन पर जाली लगवाएं। 
  • अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए लम्बी पैन्ट्सऔर लम्बी आस्तीन वाली शर्ट्स पहनें। 
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। अपने घर या आसपास पानी जमा न होने दें। 

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi World Malaria Day 2025

#Worldmalariaday #Malaria #Worldmalariaday2025 #Malariaprevention

Translate »