पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सीमा सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर आतंकियों को जड़ से खत्म करने फैसला कर लिया है। इसी सिलसिले में सुरक्षाबल रात-दिन एक कर दहशतगर्दों की खोज में लगे हुए (2 Terrorists Killed by Security Forces) हैं। इस समय पूरे प्रदेश में न सिर्फ आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चालू है एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। यह इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। खबर है कि इस इलाके में अभी भी 02 से 03 आतंकी छुपे हुए हैं। बता दें कि पिछले 48 घंटे के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है। यह घटना शोपियां जिले के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के ठीक दो दिन बाद हुई है।
अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया है

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी घाटी फिर से दहशत फैलाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया (2 Terrorists Killed by Security Forces) है। इस बीच त्राल इलाके में त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी।” गौरतलब हो कि इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन किलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए इन तीन आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा
तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया
बता दें कि आतंकी कुट्टे साल 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था। वो पिछले साल 8 अप्रैल को डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस घटना में दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। यही नहीं, पिछले साल मई में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी वह शामिल था। शोपियां में मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
Latest News in Hindi Today Hindi news 2 Terrorists Killed by Security Forces
#PulwamaEncounter #JammuAndKashmir #TerroristKilled #IndianArmy #SecurityForces #KashmirNews #AntiTerrorOperation #BreakingNews #JammuKashmirNews #TerrorFreeIndia





