Ambedkar statue clash Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण करने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प

Ambedkar statue clash Thane

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में सोमवार को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान हुई मामलू कहासुनी को लेकर दो गुटों में (Ambedkar statue clash Thane) झड़प हो गई। दरअसल, यह झड़प बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर कहासुनी के बाद हुई। संबंधित मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डोंबिवली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि “घटना मशाल चौक पर हुई। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “लोग रविवार देर रात 1:45 बजे से ही समारोह स्थल पर एकत्र होने लगे थे। एक समूह बाबासाहेब की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसे लेकर उनके बीच हुई बहस झड़प में तब्दील हो गई। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने कहा, “गिरफ्तार और घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। हालाँकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फ़िलहाल घटना की जांच जारी है।”

आयोजित कार्यक्रम के दौरान अराजक तत्वों ने विवाद कर शुरू कर (Ambedkar statue clash Thane) दिया पथराव 

यही नहीं, इसके अलावा अकोला शहर के गंगा नगर बाईपास के पास अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने विवाद कर पथराव शुरू कर (Ambedkar statue clash Thane) दिया। सूचना पाते ही ओल्ड सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर जा पहुंची। और पहुंचकर सबसे पहले स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इस बीच दोनों समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसी अनजान शख्स ने पास में खड़ी गाड़ी पर पत्थर फेंका। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। ओल्ड सिटी के पीएसओ ने मौके पर पहुंचकर जमा भीड़ को हटाया और कार्यक्रम को बंद कराया। 

इसे भी पढ़ें: – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का निधन

सीम देवेंद्र फडणवीस ने बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुंबई के चैत्यभूमि में उन्हें पुष्पांजलि की अर्पित 

बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुंबई के चैत्यभूमि में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, संजय शिरसाट और राज्य कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने भी मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar statue clash Thane) के अंतिम विश्राम स्थल चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि “एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक और भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन।”

 Latest News in Hindi Today Hindi news Ambedkar statue clash Thane

#AmbedkarStatueClash #ThaneNews #BabasahebAmbedkar #MaharashtraPolitics #DalitRights #AmbedkarJayanti #StatueDispute #CasteConflict #PoliticalClash #ThaneViolence

Translate »