CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir: छांगुर बाबा को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, कही ऐसी बात कि मचा हड़कंप

CM Yogi Adityanath Bold Statement

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का खेल खेलने वाले छांगुर बाबा से जुड़े एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश आंतकवाद रोधी दस्ते की टीम ने पिछले सप्ताह छांगुर बाबा और उसके एक सहयोगी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने छांगुर बाबा पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ (CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir) था। पुलिस के मुताबिक, बाबा और उसके सहयोगियों पर 100 करोड़ के विदेशी फंडिग का भी आरोप है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है। इस मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। अवैध धर्मांतरण और छांगुर बाबा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। धर्मांतरण की साजिश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “बलरामपुर में धर्मांतरण की साजिश की गई। धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।” 

कैसे धर्मांतरण करना है, इसका उसने रेट भी तय (CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir) किया थे

सीएम योगी ने बाबा छांगुर के कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि “कैसे धर्मांतरण करना है, इसका उसने रेट भी तय किया थे। ऐसे लोग देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।” योगी ने कहा कि “आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो (CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir) रही हैं। अभी बलरामपुर में हम लोगों ने बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। आपने देखा होगा, उसने रेट तय किए, धर्मांतरण के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाना है। हिंदुओं में, ब्राह्मणों में, क्षत्रियों में, सिखों में, ओबीसी जातियों में, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में, लोगों को कैसे धर्मांतरण करना है, सबके रेट उसने तय किए हुए थे। विदेशों से धनराशि आ रही थीं।” सीएम योगी ने आगे कहा कि “आप सोचिए, 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन अब तक उसके 40 खातों में प्राप्त हुआ है और वह लगातार उस अभियान को बढ़ाने का कार्य कर रहा था। इस रूप में देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। परिस्थितियां बदली हैं, उद्देश्य उनका वही है जो उस समय था, हां, काम का तरीका उन्होंने बदला है।”

इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध में एकजुट दिखे उद्धव और राज ठाकरे, 20 साल बाद एक ही मंच पर आए साथ

औरंगजेब का उद्देश्य था कि सनातन धर्म को समाप्त किया (CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir) जाए

बता दें कि योगी ने गुरु तेग बहादुर महाराज की 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा में शामिल हुए थे। सीएम ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरू तेग बहादुर महाराज ने शहादत दी (CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir) थी। इस यात्रा और कार्यक्रमों के माध्यम से 350 वर्षों के पूरे इतिहास को एक जीवंतता प्रदान की जा रही है। वह कैसा कालखंड रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक रहा हो। उस समय हर जगह से अत्याचार के समाचार आते थे। औरंगजेब का उद्देश्य था कि सनातन धर्म को समाप्त किया जाए। वह इस्लामीकरण के जिस बड़े अभियान को लेकर आगे बढ़ा था, उसमें उसे सबसे पहले चुनौती गुरू तेग बहादुर महाराज ने दी थी। खैर, इस दौरान उन्होंने कहा कि “अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण भय और लालच देकर कराया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि “देश के स्वरूप को बदलने के लिए विदेश से पैसे आ रहे हैं और छांगुर बाबा के 40 खातों में सौ करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है।” खैर, पुलिस के मुताबिक, एटीएस इससे पहले छांगुर बाबा के बेटे और नवीन रोहर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एटीएस ने बुधवार को छांगुर बाबा और उसके सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लिया था। 

Latest News in Hindi Today Hindi news CM Yogi’s Bold Statement on Changur Baba Sparks Stir

#CMYogi #ChangurBaba #YogiAdityanath #UPPolitics #BreakingNews #ViralNews #YogiStatement #PoliticalBuzz

Translate »