Pregnant wife plea: गलती से सरहद पार पहुंचे BSF जवान को पाकिस्तानी रेंजरों ने नहीं छोड़ा, परेशान गर्भवती पत्नी ने की यह गुजारिश

BSF jawan detained Pakistan

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले दिन यानी 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर में एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान पूर्णम कुमार साव, जो कि गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान चला गया था। इस गलती की वजह से उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। आज छह दिन बीत जाने के बाद भी जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने नहीं रिहा किया है। होती देरी को देख इस बीच बीएसएफ जावन की परेशान पत्नी अपने पति का कुशलक्षेम जानने के लिए सोमवार को कोलकाता से पंजाब पहुंच गई। बता दें कि बीएसएफ (BSF) जवान की पत्नी रजनी जो कि गर्भवती है, वो सोमवार देर शाम को अपने 8 साल के बेटे आरव, 2 बहनों और 1 भाई के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर (Pregnant wife plea) पहुंची। इस दरम्यान कोलकाता से रवाना होने से पहले बीएसएफ जावन के बेटे ने भावुक होते हुए कहा कि “पाकिस्तान हमारा सब कुछ ले ले, बस मेरे पिता को छोड़ दे।”

जरूरत पड़ी तो दिल्ली का भी दरवाजा (Pregnant wife plea) खटखटाएंगी- रजनी 

बीएसएफ जवान की पत्नी ने कहा कि “उनके पति को छह दिन पाकिस्तानी सेना ने कैद कर रखा है। वो पंजाब जाकर सीमा सुरक्षा बल के अफसरों से बात करेंगी। और जरूरत पड़ी तो दिल्ली का भी दरवाजा (Pregnant wife plea) खटखटाएंगी।” इस बीच उन्होंने साफ़ कहा कि “बीएसएफ के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि वो चिंता न करें, उनके पति ठीक हैं।” जवान की पत्नी ने कहा कि “उनके पति दुश्मन देश की सेना की कैद में तो उनको चिंता कैसे नहीं होगी भला।” इस पूरे मामले पर बीएसएफ जवान की पत्नी ने कहा कि “उनको संदेह हो रहा है कि उनसे अवश्य कुछ छिपाया जा रहा है। दरअसल, 23 अप्रैल को बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार साव फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फसल काट रहे किसानों पर नजर रखने और उनकी सुरक्षा हेतु गए थे, लेकिन गलती से पूर्णम कुमार साव बॉर्डर पार गए। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स से उनको पकड़ लिया। 

इसे भी पढ़ें:-  पहाड़ पर मिली नक्सलियों की सीक्रेट गुफा, एक साथ हजारों लोग छुप सकते हैं यहां, शिवलिंग और जलस्त्रोत भी मिला

जवान को रिहा करने की गुजारिश भी कि लेकिन पाक रेंजर्स जवान को रिहा करने के लिए तैयार नहीं (Pregnant wife plea) हुए

ऐसा नहीं है कि बीएसएफ के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस रोज पूर्णम कुमार साव बॉर्डर पार गए थे उसी दिन बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से दो बार फ्लैग मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने जवान को रिहा करने की गुजारिश भी कि लेकिन पाक रेंजर्स जवान को रिहा करने के लिए तैयार नहीं (Pregnant wife plea) हुए। इतना ही नहीं, बाद में बार-बार फ्लैग मीटिंग बुलाने पर भी पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं आया। कहने की जरुरत नहीं कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बानी हुई है। भारत पहलगाम हमले को पाकिस्तानी सेना की साजिश बता रहा है। पाकिस्तान में भय का माहौल है। 

Latest News in Hindi Today Hindi Pregnant wife plea

#BSFJawan #PakistanRangers #PregnantWife #BorderIncident #IndiaPakistanTensions #BSFNews #EmotionalPlea #SoldierDetained #BSFUpdate #BreakingNews

Translate »