प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तड़के देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.”
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में ट्वीट किया. इससे पहले उन्होंने एक छवि भी साझा की थी, जिसमें भगवान राम की मूर्ति को रोशनी से सजाया गया, जो त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है.
सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे. सकारात्मकता की भावना हर तरफ व्याप्त हो.”
स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील
दीपावली, जो प्रकाश के विजय का प्रतीक है, देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए इस त्योहार को स्वदेशी उत्सव के रूप में मनाएं. इस बीच, अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीयों से सजावट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चर्चा में हैं, जो इस त्योहार की भव्यता को दर्शाती हैं.




