गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हरा (Chennai Super Kings Loss) दिया। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट के गंवाकर 182 रन बनाए। इस चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। गौरतलब हो कि यह सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
नीतीश राणा ने सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों साझेदारी की

बात करें राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी की तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत इस मैच में विकेट (Chennai Super Kings Loss) के साथ हुई। पहले ही ओवर में खलील अहमद ने यशस्वी जायसवाल को 4 रनों पर अश्विन के हाथों कैच आउट करवा दिया। जायसवाल के आउट होते ही तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आये बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा अलग फॉर्म में दिखे। उन्हें सलामी बल्लेबाज सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों साझेदारी की। इस बीच 16 गेंदों में 20 रन बनाकर संजू सैमसन नूर अहमद के हाथों आउट हो गए। संजू सैमसन के आउट होने के बाद नीतीश राणा ने कप्तान रियान पराग के साथ मिलकर 24 गेंदों में 38 रनों की पार्टनरशिप की पारी खेली। इस दौरान नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। इस तरह वो 36 गेंदों में 81 रन पर धोनी के हाथों स्टम्पिंग का शिकार हए। कमाल की बात यह कि 124 राण पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। ध्रुव जुरेल ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने चार, कुमार कार्तिकेय सर एक रन ही बना सके। चेन्नई की तरफ से नूर अहमद, खलील अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए।
इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी (Chennai Super Kings Loss) नहीं रही
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी (Chennai Super Kings Loss) नहीं रही। सीएसके को पहले हो ओवर में रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा, वो बिना खाता खोले ही जाेफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 46 रनों की साझेदारीहुई। जब तक ये दोनों क्रीज पर थे तब तक ऐसा लग रहा था कि मैच पर सीएसके आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इस बीच हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को आउट करके सीएसके को सबसे बड़ा झटका दिया। वो 19 गेंदों में 23 रन ही बना सके। त्रिपाठी के बाद बैटिंग करने आए शिवम दुबे 10 गेंदों में 18 और विजय शंकर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर भी ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर से डटे रहे लेकिन इस बीच 44 गेंदों पर 63 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। वहीं हालांकि रवींद्र जडेजा ने 22 गेंदों में 32 और धोनी ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए जरूर, लेकिन टीम को जीता नहीं सके। बता दें कि वानिन्दु हसरंगा राजस्थान के लिए सबसे सफल रहे, उन्होंने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए। इस एक बार फिर सीएसके को करारी हार का समना करना पड़ा।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Chennai Super Kings Loss
#CSKvsRR #ChennaiSuperKings #RRvsCSK #IPL2024 #CSK #RajasthanRoyals #MSDhoni #CricketNews #TATAIPL #CSKLoss




