आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी ओवरों में एमएस धोनी के आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत (CSK second win IPL 2025) दर्ज की। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई के सामने 167 रन का लक्ष्य था। गौर करने वाली बात यह कि महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान आते ही टीम के तेवर बदलने लगे हैं। लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई को आखिरकार इकाना में आकर जीत मिल ही गई। बता दें कि आईपीएल 2025 में चेन्नई की यह दूसरी जीत है।
लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) ही बना सकी।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद ने इनफॉर्म बल्लेबाज एडेन मार्करम को त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ की तरह दे पंत ने 49 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन (CSK second win IPL 2025) बनाए।
इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त
धोनी और शिवम दुबे ने मिलकर दिलाई टीम को जीत (CSK second win IPL 2025)
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से नई जोड़ी शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी की। मैच के हीरो रहे शिवम दुबे और धोनी जिन्होंने छठे विकेट के लिए 28 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 26 रनों की धुंआधार पारी खेली। धोनी ने 15वें ओवर में मैदान पर कदम रखा था और शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत (CSK second win IPL 2025) तक पहुंचाया। सीएसके के कप्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। कहने की जरूरत नहीं लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी से उन्होंने इस पारी से अपने आलोचकों को चुप करा दिया है। यही नहीं इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) चुना गया। गौर करने वाली बात यह कि 43 वर्षीय धोनी ने साल 2019 के बाद पहली बार यह अवार्ड जीता है। और तो और इसके साथ ही लीग के इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। बता दें कि धोनी की मौजूदा उम्र 43 साल और 282 दिन है।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK second win IPL 2025
#CSK #IPL2025 #ChennaiSuperKings #CSKWin #IPL #MSDhoni #CSKComeback #CricketNews #IPLHighlights #CSKFans




