Lucknow Super Giants win: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

LSG Secures First IPL 2024 Win Against SRH

27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया महामुकाबला बड़ा रोमांचक रहा। ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट के अंतर से बड़ी शानदार जीत (Lucknow Super Giants win) दर्ज की। बता दें कि इस सीजन में यह लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली जीत है। लखनऊ जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बड़ी खराब रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने क्रमश: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। 

शार्दुल ने 34 रन देकर झटके 4 विकेट (Lucknow Super Giants win)

LSG Secures First IPL 2024 Win Against SRH

दरअसल, अभिषेक शर्मा छक्का मारने के चक्कर में कैच थमा (Lucknow Super Giants win) बैठे। उन्होंने 6 गेंदों में (6) रन बनाए। फिर इसके बाद अगली ही गेंद पर ईशान किशन लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश में विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच दे बैठे। 15 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद बैकफुट पर नजर आ रही थी। अपनी खराब शुरुआत चलते हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे। शार्दुल ने 34 रन देकर 4 विकेट झटके तो वहीं आवेश खान, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिले। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही दर्ज की जीत (Lucknow Super Giants win)

जीत के लिए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया और 17वें ओवर की पहली गेंद ही जीत दर्ज (Lucknow Super Giants win) कर ली। 

इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात

लखनऊ सुपर जायंट् को सीजन की (Lucknow Super Giants win) मिली पहली जीत

शार्दुल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल करियर में यह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस तरह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट् को सीजन की पहली जीत (Lucknow Super Giants win) मिली। बता दें कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा था। कहने की जरूरत नहीं, इस करारी के बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Lucknow Super Giants win

#LSGvsSRH #LucknowSuperGiants #SRHvsLSG #IPL2025 #LSGWin #SunrisersHyderabad #CricketFever #T20Cricket #IPLHighlights #CricketLovers

Translate »