Dhoni Territorial Army: टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं एमएस धोनी, युद्ध की आकांक्षा के बीच तैयार रहने के दिए गए हैं आदेश

MS Dhoni Territorial Army

पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है। तीन दिनों से दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि इस हमले में भारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। भारत के पलटवार के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान की तिलमिलाहट की वजह से भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर (Dhoni Territorial Army) रखा है। इस बीच खबर है कि टेरिटोरियल आर्मी को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में यदि आने वाले समय में हालात जस के तस रहते हैं तो बहुत मुमकिन है कि टेरिटोरियल आर्मी को भी जंग के मैदान में उतरना पड़ सकता है। 

टेरिटोरियल आर्मी का (Dhoni Territorial Army) हिस्सा हैं एमएस धोनी

MS Dhoni Territorial Army

महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी इस आर्मी का (Dhoni Territorial Army) हिस्सा हैं। वो इसी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा गया है। धोनी ही नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि हालात यदि नहीं सुधरते हैं तो धोनी को भी तैयार रहना होगा। कहने की जरूरत नहीं, स्टेडियम की क्रीज पर खड़े हो गेंदबाजों की धुनाई करने वाले धोनी जंग के मैदान में भी अपना हुनर दिखाने से नहीं चूकेंगे। गौरतलब हो कि भारत को तीन-तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। हालाँकि वो अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावों को देखते हुए आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल स्थगित होने की वजह से सभी खिलाड़ी धीरे धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:-  स्थगित हुआ IPL 2025 का मैच

महेंद्र सिंह धोनी को देश सेवा करते देखना बड़ा दिलचस्प (Dhoni Territorial Army) होगा

ऐसे में बड़ा सवाल यह कि टेरिटोरियल आर्मी होती क्या है? तो बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी वैसे तो सीधे मोर्चा नहीं लेती है, लेकिन युद्ध के दौरान आपातकालीन स्थिति में उसे भी मैदान में उतारा जाता है। ध्यान देने वाली बात यह कि ये भारतीय सेना का ही एक हिस्सा (Dhoni Territorial Army) है। यह आर्मी सेना को भिन्न-भिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराती है। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर इस आर्मी को नियमित सेना को यूनिट भी देनी पड़ती है। गौर करनेवाली बात यह कि टेरिटोरियल आर्मी की सेना की ओर से ट्रेनिंग भी कराई जाती है, ताकि मुश्किल घड़ी वो काम आ सकें। मुश्किल घड़ी में इस आर्मी का काम आंतरिक सुरक्षा देना भी होता है। दरअसल, टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक संगठन है। जरूरत पड़ने पर इस आर्मी के शख्स को मैदान में भी उतरना पड़ सकता है। कहने की जरूरत नहीं, महेंद्र सिंह धोनी को देश सेवा करते देखना बड़ा दिलचस्प होगा। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Dhoni Territorial Army

#MSDhoni #TerritorialArmy #IndianArmy #LieutenantColonel #DhoniInArmy #WarReadiness #ArmyNews #PatriotDhoni #DefenceNews #MSDhoniUpdates

Translate »