Mumbai Indians big win: एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त

Mumbai Indians Crush Sunriser

18 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से करारी (Mumbai Indians big win) शिकस्त दी। दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। उसके सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। लड़खड़ाती बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद महज 162 रन ही बना पाई। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट झटके। तो वहीं दीपक चाहर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 11.80 की इकोनॉमी के साथ 47 रन लुटाए।

इस जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने (Mumbai Indians big win) निभाई अहम भूमिका

 Sunrisers in One-Sided IPL Match

162 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस ने इस स्कोर को 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई ने 4 विकेट रहते आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुंबई की इस जीत के सबसे बड़े हीरो विल जैक्स रहे। उन्होंने सबसे अधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 तो रियान रिकल्टन ने 31 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सबस अधिक 3 विकेट कप्तान पैट कमिंस ने लिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को 26 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया फिर इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स को चलता किया। इसके अलावा ईशान मलिंगा ने अंत में हार्दिक पांड्या और नमन धीर को आउट किया। कहने की जरूरत नहीं इस जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने (Mumbai Indians big win) अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने 11 गेंद शेष रहते ही जीत (Mumbai Indians big win) लिया मुकाबल 

सनराइजर्स हैदराबाद की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी रही। हैदराबाद की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। कारण यही जो फैंस को वानखेड़े में एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के फैंस की इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 11 गेंद शेष रहते ही मुकाबल जीत (Mumbai Indians big win) लिया। इसके साथ ही मुंबई को 7 मैच में तीसरी जीत मिली, जबकि सनराइजर्स की सात मैचों यह पांचवी हार है। इसके अलावा बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपना दबदबा साबित करते हुए एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए मुकाबले में रोहित ने इतिहास रच दिया। दरअसल, मैच के दौरान जब रोहित ने मोहम्मद शमी की गेंद को डीप थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर अपने 100वें छक्के का आंकड़ा भी पार कर लिया। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Mumbai Indians big win

#MumbaiIndians #MIvsSRH #IPL2025 #CricketHighlights #MIWin #SRHvsMI #IPLT20 #CricketNews #OneSidedMatch #MumbaiIndiansVictory

Translate »