मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन में शानदार वापसी (IPL 2025 Mumbai Indians victory) की। दरअसल, टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला कारगर भी सिद्ध हुआ। मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के आगे केकेआर के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और उनकी पूरी टीम 116 रन पर ही सिमट गई। मुंबई इंडियंस की इस रोमांचक जीत में गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा। विशेषकर युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार का, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केकेआर की टीम को दातों तले चने चबवा दिए।
गेंदबाजों के प्रदर्शन के बदौलत मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी पहली जीत (IPL 2025 Mumbai Indians victory) दर्ज की।
जीत के मुख्य सूत्रधार रहे आश्विन ने केकेआर के अहम चार विकेट झटके। बता दें कि इस मैच में अश्विनी कुमार को क्विंटन डिकॉक के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने न सिर्फ कोलकाता के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया बल्कि साथ ही अपनी पहली ही आईपीएल की गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। इस तरह वो आईपीएल के इतिहास में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इस मैच में कमाल की बात यह रही कि अश्विनी कुमार ने कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेला और उससे भी बड़ा कमाल यह कि उन्होंने अपने पहले ही मैच में बाकमाल का प्रदर्शन भी किया। उनके इस प्रदर्शन के बदौलत मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी पहली जीत (IPL 2025 Mumbai Indians victory) दर्ज की।
इस जीत (IPL 2025 Mumbai Indians victory) में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजो का रहा अहम रोल

कहने की जरूरत नहीं, इस जीत (IPL 2025 Mumbai Indians victory) में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजो का अहम रोल रहा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने वाली कोलकाता की टीम के बल्लेबाजों को उखाड़ फेका। मुंबई के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। उन्होंने अपने और टीम के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर सुनिल नारायण को आउट कर दिया। इसके बाद से कोलकाता के विकेटों की झड़ी सी लग गई। मानों एक तरफ से कोलकाता के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों के सामने सेरेंडर ही कर दिया था। बड़ी बात यह कि इस मैच में कोलकाता की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। कोलकाता की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। उन्हींकी वजह से ही टीम 100 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। इसके बाद रमनदीस सिंह ने 22 और मनीष पांडे ने 19 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। गौर करने वाली बात यह कि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के आगे केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रन ही बना सकी। और तो और सिर्फ 16.2 ओवर ही खेल पाई।
इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार, इस बार राजस्थान रॉयल्स ने दी करारी शिकस्त
116 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने इसे 12.5 ओवर में ही बना (IPL 2025 Mumbai Indians victory) लिया
कोलकाता के द्वारा दिए गए 116 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने इसे 12.5 ओवर में ही बना (IPL 2025 Mumbai Indians victory) लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन रियान रिकल्टन ने बनाए। रिकल्टन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 27 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई की टीम ने इतिहास रच दिया है। इस तरह मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के किसी ग्राउंड पर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ कुल 10 मैच जीते हैं। बता दें कि इससे पहले केकेआर की टीम के नाम आईपीएल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे अधिक 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड था। इस तरह मुंबई इंडियंस ने केकेआर के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Mumbai Indians victory
IPL2025 #MumbaiIndians #MIvsKKR #MIWin #CricketFever #T20Cricket #IndianPremierLeague





