Neeraj Chopra breaks records: दोहा डायमंड लीग में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मीटर से दूर फेंका भाला

Neeraj Chopra Doha 2025

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने अपने करियर के बेस्ट स्कोर (Neeraj Chopra breaks records) किया है। दरअसल, नीरज ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया राष्ट्रिय रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। कहने की जरूरत नहीं यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इस लीग में उन्होंने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा। अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो फेंककर उन्होंने अपनी जीत लगभग तय कर ही ली थी, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंक दिया। और इसके साथ ही नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया तो वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84 . 65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यही नहीं, भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना, इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे। किशोर ने अपना बेस्ट स्कोर 78.60 मीटर का भाला फेंककर दिया। 

मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए (Neeraj Chopra breaks records) रखना है- नीरज चोपड़ा 

खैर, इस कारनामे के बाद नीरज (Neeraj Chopra breaks records) ने कहा कि “मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा।” उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं। हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली। मैने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं। मैं उसके लिये बहुत खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे।” अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर चोपड़ा ने कहा कि “मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए रखना है। मेरा मानना ​​है कि मैं और दूर तक फेंकने के लिए तैयार हूं। यह एक लंबे सत्र की शुरुआत है। मुझे बहुत खुशी है कि जान ज़ेलेज़नी मेरे कोच हैं और हमने साउथ अफ्रीका में बहुत मेहनत की है। हम अभी भी कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।” बात करें उनके मौजूदा कोच कि तो वो चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। 

इसे भी पढ़ें:- गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

साल 2018 में पहली बार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में लिया था भाग 

गौरतलब हो कि इस तरह नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra breaks records) 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 26वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पहली बार साल 2018 में दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में भाग लिया था। उस लीग में 87. 43 मीटर के थ्रो के साथ वो चौथे स्थान पर रहे थे। फिर साल 2023 में यहां 88 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया और साल 2024 में 88 . 36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा पायदान हासिल किया था।  

Latest News in Hindi Today Hindi news Neeraj Chopra breaks records

#NeerajChopra #DohaDiamondLeague #JavelinThrow #IndianAthlete #RecordBreaker #GoldenBoy #AthleticsNews #IndiaPride #SportsUpdate #90mThrow

Translate »