Punjab Kings beat CSK: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की 18 रनों से मात 

Punjab Kings Beat CSK by 18 Runs

8 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 22वां मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से मात (Punjab Kings beat CSK) दी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, वो लगातार चार मैच हार चुकी है। खैर, बात इस मुकाबले की तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह (00) और कप्तान श्रेयस अय्यर (09) के रूप में उसे शुरूआती झटके मिले। प्रभसिमरन दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि अगले ओवर में खलील ने अय्यर को भी बोल्ड कर दिया। पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या मैदान पर डटे रहे। प्रियांश ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों की मदद से से 103 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का ही कमाल था जो उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इस तरफ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी शतक जड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए पंजाब किंग्स ने छह विकेट पर 219 रन बनाए। 

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बड़ी शानदार (Punjab Kings beat CSK) रही

Punjab Kings Beat CSK by 18 Runs

 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बड़ी शानदार (Punjab Kings beat CSK) रही। शुरूआती ओवर में सीएसके की तरफ से डोवॉन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने संभलकर खेलने की कोशिश की। इस बीच रचिन 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 छक्के जड़े। तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे 27 गेंदों में 42 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे। शिवम के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पारी को संभालने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें:- 10 साल बाद अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली करारी शिकस्त

 सीएसके 5 विकेट पर 201 रन ही बना (Punjab Kings beat CSK) सकी

इस बीच 18वें ओवर के दौरान डेवॉन कॉन्वे को रिटायर्ड आउट कर दिया गया। उन्होंने 49 गेंदों में 69 बनाए। आखिरी ओवरों में चेन्नई को 5 गेंदों में 28 चाहिए थे लेकिन वह रन 9 ही बना पाई। इस तरह सीएसके की टीम 201 रन ही बना सकी और 18 रनों से यह मैच हार गई। यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी हार थी। बता दें कि पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 219 रन बनाए, तो चेन्नई की टीम इतने ही ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना (Punjab Kings beat CSK) सकी। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस हार की वजह भी बताई। उन्होंने गेंदबाजी या बल्लेबाजी विभाग पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि फील्डिंग को इसके लिए कसूरवार बताया। सिर्फ शुरुआती मुकाबला ही जीतने वाली चेन्नई अब इस स्टेज तक 5 मैच खेलने के बाद नौवें नंबर की टीम बन गई है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Punjab Kings beat CSK

#PunjabKings #CSK #IPL2025 #PBKSvsCSK #CricketNews #IPLMatch #ShikharDhawan #CSKvsPBKS #IPLHighlights #PBKSWin

Translate »