Virat Kohli retirement: अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे किंग कोहली, तोड़ने हैं कई रिकार्ड्स
टीम इंडिया ने रविवार को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में न्यूजीलैंड को पटखनी देते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेशक टीम इंडिया का दमखम देखने लायक था। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि फाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली और रोहित के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। लाखों फैंस इस उम्मीद में थे कि ख़िताब जीतने के बाद संभवतः विराट कोहली और रोहित शर्मा संन्यास ले लें। इस बात की आशंका थी कि खिताब जीतने के बाद हो सकता है दोनों खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट ने पुष्टि की है कि वह अभी रिटायरमेंट (Virat Kohli retirement) नहीं लेंगे। वो देश के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने तत्काल संन्यास की कोई घोषणा नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि “चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद टीम अच्छे हाथों में है।” खैर, मैच खत्म होने के बाद कोहली से संन्यास का सवाल तो नहीं पूछा गया, लेकिन कोहली ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। जब आप टीम छोड़ते हैं, तो आप टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ना चाहते हैं (Virat Kohli retirement) विराट ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर कहा कि “यह अद्भुत है। हम ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे। हम एक बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते थे। इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अद्भुत है। ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभा है और वे अपने खेल को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी मदद करने और अपना अनुभव साझा करने के लिए खुश हैं। और यही बात इस भारतीय टीम को मजबूत बनाती है। सभी खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हम एक अद्भुत टीम का हिस्सा रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन में हमने जितना काम किया है, उसके बाद खिताब जीतकर बहुत अच्छा लगता है।” रिटायरमेंट (Virat Kohli retirement) को स्पष्ट करते हुए कोहली ने कहा कि “जब आप टीम छोड़ते हैं, तो आप टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो अगले आठ सालों तक दुनिया का सामना करने के लिए तैयार है। शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। केएल ने हमारे लिए मैच फिनिश किए हैं और हार्दिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।” कोहली ने आगे कहा कि “टीम दुनिया का सामना करने के लिए तैयार है।” इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास रिटायरमेंट की तमाम अटकलों (Virat Kohli retirement) को चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कर दिया खारिज इस तरह कोहली ने अपने कैरियर को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों (Virat Kohli retirement) को रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद खारिज कर दिया। इसके अलावा एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा जश्न मनाने के दौरान विराट कोहली से अपने रिटायरमेंट को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित कहते हैं कि “भाई हम रिटायर नहीं हो रहे हैं।” कहने की जरूरत नहीं, न सिर्फ कोहली के फैंस बल्कि टीम इंडिया को भी किंग कोहली से काफी उम्मीदें हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कोहली अपने बल्ले से कितने रिकॉर्ड तोड़ते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Virat Kohli retirement #ViratKohli #KingKohli #KohliRecords #ViratKohliRetirement #CricketLegend #KohliMilestones #IndianCricket #GoatKohli #KohliEra #RunMachine

