US-Ukraine Tensions Rise

अमेरिका और यूक्रेन की रिश्तों में आ गई है दरार, क्या होगा इसका वैश्विक असर?

हाल ही में अमेरिका के व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Volodymyr Zelensky) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बीच हुई तीखी बहस ने विश्व भर में राजनीति हलचल मचा दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की की आक्रामक रणनीति पर सवाल उठने लगे कि क्या इससे अमेरिकी मदद प्रभावित हो सकती है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि जेलेंस्की अपने रुख में नरमी लाने के संकेत दे रहे हैं। अमेरिका से जेलेंस्की की मांगें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने अमेरिका से कुछ ठोस गारंटी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका उनकी शर्तों को मान लेता है, तो वे राष्ट्रपति पद छोड़ने और मिनरल डील करने के लिए तैयार हैं। उनकी प्रमुख मांगों में यूक्रेन को नाटो की सदस्यता और सुरक्षा की गारंटी शामिल है। जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वह रूस के साथ किसी भी शांति समझौते के तहत अपनी जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रंप से दोबारा मुलाकात को लेकर जेलेंस्की का रुख वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने संकेत दिए कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें गंभीर चर्चा के लिए बुलाते हैं, तो वे फिर से बातचीत के लिए तैयार हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने कहा कि वह वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने और निर्णायक निर्णय लेने के लिए हर तरह के संवाद के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस (White House) में हुई थी बहस  पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं के बीच बहस काफी बढ़ गई थी। ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की शांति वार्ता में रुचि नहीं रखते और अगर कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका इस युद्ध से खुद को अलग कर लेगा। जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन बिना सुरक्षा गारंटी के युद्धविराम को स्वीकार नहीं कर सकता। मिनरल डील और आपसी तनाव वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) की अमेरिका यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच खनिज संपदा को लेकर समझौता करना था। हालांकि, वार्ता में तनाव इस कदर बढ़ गया कि रिश्तों में खटास आ गई और अंततः जेलेंस्की को व्हाइट हाउस (White House) छोड़ना पड़ा। बातचीत के दौरान, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि युद्ध का अंत कूटनीति से संभव है, तो जेलेंस्की ने तुरंत जवाब दिया और पूछा कि वे किस प्रकार की कूटनीति की बात कर रहे हैं। ट्रंप का कड़ा रुख डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जेलेंस्की को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूक्रेन गंभीर संकट में है और अकेले यह युद्ध नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को 350 अरब डॉलर की सहायता दी है, साथ ही सैन्य उपकरण भी प्रदान किए हैं। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि अगर अमेरिका की सैन्य सहायता न होती, तो यह युद्ध दो हफ्तों में खत्म हो सकता था। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी आरोप लगाया कि जेलेंस्की पुतिन से नफरत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी ठोस रणनीति के बिना डील की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिका सख्ती दिखाए, तो वे दुनिया में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा सख्त हो सकते हैं, लेकिन इस तरह से कोई समझौता नहीं हो सकता। इसे भी पढ़ें :– भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बनी बात, साल के अंत तक होगा अमल वैश्विक असर इस बहस के बाद वैश्विक नेताओं की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। यूरोपीय देशों ने यूक्रेन के प्रति समर्थन जताया, जबकि कुछ अमेरिकी सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों पर सवाल उठाए। इस घटनाक्रम के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका और यूक्रेन (America and Ukraine) के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, खासकर अगर यूक्रेन को अपेक्षित सहायता न मिले। व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस ने दोनों देशों के संबंधों पर गहरा प्रभाव डाला है। जेलेंस्की अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि ट्रंप अमेरिका की स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देश अपने संबंधों को किस दिशा में ले जाते हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध का भविष्य क्या होता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Ukraine President Volodymyr Zelensky #USUkraineRelations #GlobalTensions #UkraineCrisis #Geopolitics #RussiaUkraineWar #BidenZelensky #USForeignPolicy #NATO #WorldPolitics #DiplomaticCrisis

आगे और पढ़ें
Rohit Sharma fat remark

Rohit Sharma Fat Remark: कांग्रेसी प्रवक्ता के इस बयान पर मचा सियासी घमासान, रोहित शर्मा को कहा मोटा तो बीजेपी ने की राहुल से तुलना

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की टीम ने अभी तक बड़ा ही उम्दा प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन के दम पर ही रोहित की सेना ने सेमीफइनल में प्रवेश किया है।।इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही तक टीम इंडिया ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाई है। इतना शानदार परफॉर्मेंस करने के बावजूद रोहित शर्मा (Rohit Sharma Fat Remark) को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह आलोचना किसी क्रिकेटर ने नहीं बल्कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने की है। शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की तुलना भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी,और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों की तुलना में रोहित शर्मा में ऐसा क्या है जो विश्व स्तरीय है? वह एक औसत खिलाड़ी और कप्तान है जिसे संयोग से भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई।” उनके इस बयान की वजह से सियासी घमासान छिड़ गया है। उनके इस विवादित बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता ने कप्तान रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान बताया है। कांग्रेस नेता शमा ने रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल खड़े करते हुए उनकी कप्तानी को भी खराब कह दिया है। जिसके बाद भाजपा ने भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बवाल बढ़ता देख कांग्रेस ने शमा मोहम्मद को अपनी पोस्ट (Rohit Sharma Fat Remark) डिलीट करने के लिए कहा  भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की सोच बताते हुए शमा मोहम्मद पर कड़ा हमला बोला है। मजे की बात यह कि पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी ने उनके इस पोस्ट से किनारा कर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि “वह देश के खिलाड़ियों का सम्मान करती है।” बढ़ते विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने शमा मोहम्मद को अपनी पोस्ट (Rohit Sharma Fat Remark) डिलीट करने के लिए भी कहा है। जानकारी के मुताबिक़ इसके बाद शमा मोहम्मद ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वहीं पूरे विवाद पर शमा मोहम्मद ने कहा कि “मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका (रोहित शर्मा) वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं, क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी। उन्होंने अपनी सफाई में आगे कहा कि जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे, तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे, वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं। आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं। खिलाड़ी को फिट होना चाहिए।” खैर, इस बीच जब शमा का एक्स पर किया गया पोस्ट वायरल हुआ तब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग नहीं था। मुझे अधिकार है। कहने में क्या गलत है? यह लोकतंत्र है।” Those who have lost 90 elections under captaincy of Rahul Gandhi are calling captaincy of Rohit Sharma unimpressive! I guess 6 ducks in Delhi and 90 election losses is impressive but winning T20 World Cup isn’t! Rohit has a brilliant track record as captain by the way! pic.twitter.com/5xE8ecrr4x — Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) March 3, 2025 इसे भी पढ़ें:-  हम तीनों ने मिलकर लड़ाई लड़ी’, CM फडणवीस ने मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा- सब कुछ ‘कूल’ पूनावाला ने की रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड (Rohit Sharma Fat Remark) की तारीफ  हालाँकि इस पूरे विवाद पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हारने वाले रोहित शर्मा की कप्तानी को बेकार बता रहे हैं। पूनावाला ने रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड (Rohit Sharma Fat Remark) की भी तारीफ की और उनकी टी20 वर्ल्ड कप जीत का जिक्र किया। तो वहीं, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईराधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस ने दशकों तक खिलाड़ियों का अपमान किया और अब एक क्रिकेट लीजेंड का मजाक उड़ा रही है।” राधिका ने कहा कि “यह वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक खिलाड़ियों का अपमान किया, उन्हें पहचाना नहीं और अब एक सेल्फ मेड चैंपियन का मजाक उड़ा रही है।” खैर, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाया है, लेकिन इस बार कांग्रेस नेता नेत्री का भारतीय कप्तान की कप्तानी को बेअसर बताना और उन्हें मोटा कहना भारी पड़ गया है। अब उनके बयान को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। यह मुकाबला 4 मार्च को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। #WATCH | On her comment on Indian Cricket team captain Rohit Sharma, Congress leader Shama Mohammed says, "It was a generic tweet about the fitness of a sportsperson. It was not body-shaming. I always believed a sportsperson should be fit, and I felt he was a bit overweight, so I… pic.twitter.com/OBiLk84Mjh — ANI (@ANI) March 3, 2025 Latest News in Hindi Today Hindi news Rohit Sharma Fat Remark #RohitSharma #RohitSharmaFatRemark #CongressVsBJP #RohitVsRahul #PoliticalDebate #CricketControversy #BJPvsCongress #ViralNews #SportsPolitics #RohitSharmaFans

आगे और पढ़ें

Antioxidant: फिट एंड फाइन रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों जरूरी है?

ह्यूमन बॉडी में अलग-अलग तरह की बायोलॉजिकल प्रोसेस होती हैं, जिनमें से कुछ नैचुरली ऑक्सीडेटिव तनाव उत्पन्न करती हैं। यह तनाव फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) के कारण होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाकर विभिन्न बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक होते हैं, जो इन मुक्त कणों को निष्क्रिय कर हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। मेडिकल न्यूज़ टुडे (Medical News Today) के रिसर्च के अनुसार आज हम एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) के महत्व, उनके प्रकार और सोर्स को समझेंगे, जिससे फिट रहने में मदद मिल सके।  एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) क्या हैं? एंटीऑक्सीडेंट वे पदार्थ होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं। जब शरीर में फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ जाती है, तो यह डीएनए, प्रोटीन और कोशिकाओं की झिल्ली को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इससे हार्ट प्रॉब्लेम, कैंसर, डायबिटीज और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के प्रकार एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) को मुख्य रूप से दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है—आंतरिक और बाहरी एंटीऑक्सीडेंट। 1. आंतरिक एंटीऑक्सीडेंट (Endogenous Antioxidants) शरीर के अंदर प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले एंटीऑक्सीडेंट को आंतरिक एंटीऑक्सीडेंट कहा जाता है। इनमें शामिल हैं: 2. बाहरी एंटीऑक्सीडेंट (Exogenous Antioxidant) जो एंटीऑक्सीडेंट हमें भोजन से प्राप्त होते हैं, उन्हें बाहरी एंटीऑक्सीडेंट कहा जाता है। इनमें प्रमुख हैं: एंटीऑक्सीडेंट के स्वास्थ्य लाभ 1. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों के प्रभाव को कम करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। विटामिन C और विटामिन E संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। 2. हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद  एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। 3. त्वचा को जवां बनाए रखते हैं एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं, जिससे झुर्रियाँ और उम्र बढ़ने के लक्षण देर से दिखाई देते हैं। 4. कैंसर के खतरे को कम करते हैं एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों के कारण होने वाले डीएनए नुकसान को रोककर कैंसर (Cancer) की संभावना को कम करते हैं। विशेष रूप से ग्रीन टी (Green Tea) में मौजूद पॉलीफेनॉल्स कैंसर-रोधी प्रभाव रखते हैं। 5. मस्तिष्क स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं एंटीऑक्सीडेंट न्यूरॉन्स को सुरक्षित रखते हैं और अल्जाइमर तथा पार्किंसंस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। इसे भी पढ़ें:- ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ हमारे दैनिक आहार में यदि सही मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) युक्त खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएँ, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख खाद्य स्रोत दिए गए हैं: क्या एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट लेना चाहिए? हालाँकि प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) सबसे अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ लोग सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं। हालाँकि, अत्यधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उदाहरण के लिए, विटामिन ई (Vitamin E) की अधिक मात्रा ब्लड फ्लो  की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स न लें। एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं क्योंकि वे कोशिकाओं को नुकसान से बचाकर विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। संतुलित आहार के माध्यम से इनका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। प्राकृतिक रूप से प्राप्त एंटीऑक्सीडेंट न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में सहायक होता है। Latest News in Hindi Today Hindi Antioxidant #Antioxidants #HealthyLiving #StayFit #WellnessTips #Superfoods #ImmunityBoost #HealthyLife #EatRight #NaturalHealth #FitnessGoals

आगे और पढ़ें
Flipkart iPhone Offer

iPhone पर मिल रहा है बंपर ऑफर क्योंकि Flipkart दे रहा है iPhone पर 25,000 की छूट

मोबाइल फोन (Mobile phone) के बिना आजकल जिंदगी संभव ही नहीं है। लेकिन अब यह एक जरूरत से ज्यादा स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। आईफोन (iPhone) को लोकप्रियता तो इतनी है कि जब भी कोई नया आईफोन लांच होता है, तो उसकी डिमांड इतनी होती है कि महीनों तक वो लोगों को मिलता नहीं है। इसकी लोकप्रियता के कई कारण हैं जैसे डिजाइन, उपयोगकर्ता अनुभव और सुरक्षा सुविधाएं आदि। इसके साथ ही इसकी सर्विसेज और ऐप्स भी बहुत लोकप्रिय हैं। लेकिन, अन्य मोबाइल कंपनियों की तुलना ने आईफोन (iPhone) अधिक महंगे होते हैं। लेकिन, अब आप आईफोन 15 (iPhone 15) को केवल 25 हजार में में खरीद सकते हैं। आइए जानें कहां से खरीद सकते हैं आप इसे और क्या हैं इससे जुड़े ऑफर। कहां से खरीद सकते हैं आप किफायती आईफोन 15 (iPhone 15)? अगर आप आईफोन (iPhone) के शौकीन हैं और इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप कम बजट में भी अब इसे खरीद सकते हैं। आईफोन 16 सीरीज के फोन आने के बाद आईफोन 15 (iPhone 15) की डिमांड बढ़ गयी है क्योंकि यह काफी किफायती हैं। यह फोन इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि यह फोन ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते हैं वो भी कम कीमत पर। क्या हैं ऑफर?  फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर (Flipkart Offer) बहुत चर्चा में है। इस ऑफर से ग्राहकों को फायदा होने वाला है क्योंकि आईफोन 15  (iPhone 15) की कीमत में बड़ी कटौती की गयी है। इसे खरीद कर आपके हजारों रुपए बच सकते हैं। इस वेबसाइट पर आईफोन (iPhone) 15, 69,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। यह फोन 128GB वेरिएंट का है। लेकिन, आपको इसे खरीदने के लिए इतने रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को 7% की छूट दे रही है। यानी, 69,999 रुपये के फोन पर सबसे पहले आप 7% का डिस्काउंट पा सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं जैसे यूपीआई ट्रांजेक्शन पर  2000 रुपये तक की और छूट मिलेगी। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको पांच प्रतिशत का कैशबैक भी मिल सकता है।  एक्सचेंज ऑफर फ्लिपकार्ट का आईफोन 15 (iPhone 15) ऑफर (Flipkart iPhone Offer) यहीं खत्म नहीं होता। इसमें एक एक्सचज ऑफर भी चल रहा है। यानी अगर आप अपना पुराना मोबाइल फोन (Mobile phone) एक्सचेज करना चाहते हैं, तो आपको अलग से छूट मिलेगी। यह ऑफर एक्सेचेंज ऑफर के नाम से जाना जाता है।  फ्लिपकार्ट का आईफोन ऑफर (Flipkart iPhone Offer) में आपको यह फोन बहुत ही सस्ता है। यानी अगर आप अपने पुराने फोन के साथ इसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको यह आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। लेकिन, इसके साथ कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस भी शामिल हैं जैसे आपका फोन सही कंडीशन में होना चाहिए। आपके मोबाइल फोन (Mobile phone) में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।  इसे खरीदने से पहले आप इन टर्म्स एंड कंडीशंस को अच्छे से पढ़ लें। अगर आपको ऊपर दिए डिस्काउंट के साथ ही यह ऑफर भी मिल जाता है, तो नया आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। कंपनी इसके साथ ही एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसे भी पढ़ें : SNL का बंपर ऑफर: 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना आईफोन 15 के फीचर्स आईफोन 15 (iPhone 15) के फीचर्स के कारण भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:  Latest News in Hindi Today Hindi news #iPhone15 #Mobilephone #iPhone #phone #FlipkartiPhoneOffer

आगे और पढ़ें
Black Coffee Benefits

ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत

कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों का दिन इस पेय के बिना शुरू ही नहीं होता। इसमें मौजूद कैफीन से मूड, कॉग्निटिव फंक्शन और एथलेटिक परफॉरमेंस सुधारने में मदद मिलती है। यही नहीं, थकावट दूर करने और अलर्ट रखने में भी यह मददगार है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा के करना चाहिए खासतौर पर गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, बच्चों और कुछ खास हेल्थ कंडीशंस से पीड़ित लोगों को। संक्षेप में कहा जाए तो बिना चीनी और दूध की ब्लैक कॉफी (Black coffee) पीना सेवन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) के बारे में।  सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार कॉफी केवल एनर्जी बूस्ट ही नहीं करती, बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी हैं जैसे यह टाइप 2 डायबिटीज और डिप्रेशन के जोखिम को कम करती है, वेट मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद है आदि। जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) क्या हैं? 1. मानसिक सतर्कता बढ़ाए  ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन नेचुरल स्टीमुलेंट की तरह काम करता है जो हमारी ब्लडस्ट्रीम में एंटर करता है और दिमाग तक ट्रेवल करता है। इससे यह इन्हिबिटरी न्यूरोट्रांसमीटर एडेनोसिन को ब्लॉक करता है और न्यूरॉन फायरिंग को बढ़ाता है। इससे हमारा फोकस, मेन्टल अलर्टनेस और कंसंट्रेशन सुधरती है। यानी, सुबह इसे पीने से दिन की शुरुआत सही से होती है। 2. शारीरिक प्रदर्शन को मिले बढ़ावा अगर आप सुबह एक्सरसाइज (Workout) करते हैं, तो इससे पहले कॉफी पीने से आपका प्रदर्शन सुधर सकता है। कैफीन एड्रेनालाईन के रिलीज को स्टिमुलेट करता है, जिससे शरीर को फिजिकल एक्सेरशन के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। इससे बॉडी फैट को ब्रेक डाउन करने में भी सहायता मिलती है।  3. वजन को रखे सही सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) सही वजन से भी संबंधित है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) कैलोरी-फ्री ड्रिंक है, इसे वजन को सही रखने में इसे फायदेमंद पाया गया है। इसमें मौजूद से कैफीन मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और फैट ऑक्सीडेशन भी प्रमोट होता है। जिससे वजन कम होता है। कॉफी पीने से क्रेविंग भी कम होती है, जिससे दिन में कैलोरी इन्टेक कम होता है। 4. एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होती है और ब्लैक कॉफी (Black coffee) में दूध व चीनी वाली कॉफी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभावों और सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम रहता है जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज आदि। 5. मूड को सुधारे सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) में मूड में सुधार शामिल है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन का मूड और माइंड पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे न्यूरोट्रांसमीटर्स जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के रिलीज को बढ़ाता है। इससे खुशी महसूस होती है। नियमित रूप से कॉफी पीने से डिप्रेशन का जोखिम भी कम होता है। 6. लिवर के स्वास्थ्य में सुधार डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबोलिक प्रोसेसेज में ब्लैक कॉफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्टडीज यह बताती हैं कि कॉफी पीने वाले लोगों को लिवर सम्बन्धी परेशानियों का रिस्क कम रहता है जैसे लिवर कैंसर, फैटी लिवर डिजीज आदि।  इसे भी पढ़ें: कांगो में रहस्यमय बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत 7. पेट के लिए बेहतरीन ब्लैक कॉफी (Black coffee) को एक नेचुरल ड्यूरेटिक है। जिसका अर्थ यह है कि इसे पीने से यूरिन प्रोडक्शन बढ़ती है और इससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे पेट सही रहता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। लेकिन, ध्यान रहे इसके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकती है। 8. हार्ट हेल्थ को दे सपोर्ट कॉफी पीने को हार्ट डिजीज को कम करने से भी जोड़ा गया है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डैमेज से सुरक्षा में मदद मिल सकती है। कुछ स्टडीज यह बताती हैं कॉफी पीने से स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का जोखिम कम रहता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Black Coffee Benefits #Benefitsofdrinkingblackcoffeeinmorning #blackcoffee #antioxidants #coffee

आगे और पढ़ें
food shortage in Pakistan

Pakistan food crisis: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खाने के लाले, इफ्तारी का भी नहीं हो पा रहा है जुगाड़

1 मार्च से इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में दुनिया भर करोड़ों लोग रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तारी करते हैं। मुस्लिम देशों में बड़ी धूमधाम के साथ इफ्तारी मनाई जाती है। बता दें कि इफ्तारी में कई तरह के व्यंजन का समावेश होता है। लेकिन आप जानते हैं पड़ोसी मूल पाकिस्तान में लोगों की हालत इस कदर खस्ता (Pakistan food crisis) है कि वो इफ्तारी भी नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। पाकिस्तान में इफ्तारी के लिए जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही है। आपको जानकार हैरानी होगी कि पाकिस्तान में सिर्फ फलों की कीमत ही नहीं बल्कि सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। रमजान से पहले ही राशन की दुकानों में आटा, चावल, दाल और बेसन जैसे बुनियादी चीजों की कमी हो गई है। कारण यही जो पाकिस्तान के लिए इफ्तारी बड़ी महंगी पड़ रही है। वैसे भी त्योहारों के मौके पर देश भर महंगाई अपने आप बढ़ जाती है।  पिछले 6 महीने से स्थिति हो गई है बेहद खराब (Pakistan food crisis)  दुकानदारों के अनुसार पिछले 6 महीने से स्थिति बेहद खराब (Pakistan food crisis) हो गई है और ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं। महंगाई की मार से बचने ग्राहक स्थानीय बड़े बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं और अधिक कीमतों वाले सामान खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अभी भी लोगों को कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि सरकार ने कुछ बड़ा कदम नहीं उठाया है। इस बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों के मन में रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उसे लोगों की कोई परवाह नहीं है। आसमान छूती महंगाई के इस दौर में रोजेदार भला इफ्तारी करे भी तो कैसे करे? सरकार को हम गरीबों के बारे में सोचना चाहिए और जरूरी कदम उठाने चाहिए।  सब्जी, फल और मीट की कीमतों में काफी (Pakistan food crisis) हो चुकी है वृद्धि  जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में रमजान से पहले ही सब्जी, फल और मीट की कीमतों में काफी वृद्धि (Pakistan food crisis) हो चुकी है। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट समा टीवी के मुताबिक पिछले तीन दिनों की तुलना में कीमतों में काफी अंतर देखा गया है। रोजमर्रा की चीजें मसलन, टमाटर, केले लहसुन और सेब की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। कीमतें सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। बात करें लाहौर की तो, लाहौर में सेब 335 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अंडे के दाम 200 रुपये से बढ़कर 290 रुपये हो गया है। यही नहीं, मीट की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाहौर में मीट 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसे भी पढ़ें :–  चैंपियंस ट्राफी के बीच पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 5 की मौत पाकिस्तान के लोग हैं कि इफ्तारी का भी (Pakistan food crisis) नहीं कर पा रहे हैं जुगाड़  बता दें कि 1 मार्च को रमजान का चांद दिखने के साथ ही तरावीह शुरू हो गई है और इसी दिन से माहे रमजान की शुरुआत हो गई जबकि 2 मार्च से पहला रोजा रखा गया। इस्लामिक मान्यता के अनुसार पवित्र रमजान के महीने में अपनों ईमानदारी से कमाए गए पैसों से सहरी और इफ्तार की जाती है। गौर करने वाली बात यह कि रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य उदय से पहले उठकर सहरी करते हैं और फिर नमाज पढ़ते हैं। इसके बाद दिनभर रोजेदार रोजा रखते हैं। सूर्यास्त होने के बाद वे खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। रोजा खोलने के बाद शाम को नमाज पढ़ी जाती है। उसके बाद इफ्तार शुरू होता है। इफ्तार के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। लोग अपने परिजनों, दोस्तों और शुभ​ चिंतकों के साथ मिलकर इफ्तारी करते हैं। लेकिन पाकिस्तान के लोग हैं कि इफ्तारी का भी जुगाड़ (Pakistan food crisis) नहीं कर पा रहे हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan food crisis #PakistanFoodCrisis #PakistanHunger #FoodShortage #RamadanCrisis #PakEconomy #InflationPakistan #PakCrisis #IftarStruggle #FoodInflation #PakistanNews

आगे और पढ़ें

Masan Holi 2025: बनारस में कब और कैसे मनाई जाएगी यह रहस्यमयी होली?

होली के रंगों में रंगी भारत की धरती पर बनारस का एक विशेष पर्व हर साल अनूठे अंदाज में मनाया जाता है, जिसे मसान होली के नाम से जाना जाता है। इस होली का संबंध मृत्यु और मुक्ति से जुड़ा है, क्योंकि यह महाश्मशान में मनाई जाती है। बनारस में मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) पर खेले जाने वाली यह होली देशभर के अन्य होली उत्सवों से अलग है। 2025 में मसान होली (Masan Holi) कब मनाई जाएगी, इसकी परंपरा कैसे शुरू हुई और इसका क्या महत्व है? आइए जानते हैं। मसान होली 2025 की तिथि मसान होली (Masan Holi)  हर साल रंगभरी एकादशी के दिन मनाई जाती है, जो महादेव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। 2025 में मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। रंगभरी एकादशी के दिन काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा कालभैरव का विशेष पूजन होता है, और इस दिन से ही काशी में होली की धूम शुरू हो जाती है। मसान होली का आयोजन मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) पर होता है, जहाँ भक्त और साधु-संत महाश्मशान में बाबा विश्वनाथ के साथ रंगों से खेलते हैं। मसान होली की अनूठी परंपरा मसान होली (Masan Holi) को दुनिया की सबसे रहस्यमयी और अद्भुत होली कहा जाता है। अन्य स्थानों पर जहाँ होली उत्सव प्रेम, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक होती है, वहीं काशी की यह होली मृत्यु, अघोरी साधना और मोक्ष की अवधारणा को दर्शाती है। इस दिन अघोरी और साधु-संत बाबा महाकाल के रंग में रंगे नजर आते हैं। मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म से होली खेली जाती है और बाबा विश्वनाथ की भक्ति में पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। इसे ‘चिता भस्म होली’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें साधु-संत और भक्त चिता की राख को गुलाल की तरह उपयोग करते हैं। मसान होली का आयोजन कैसे होता है? मसान होली (Masan Holi) का पर्व मणिकर्णिका घाट पर अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर साधु-संत और शिव भक्त भगवान महादेव की पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन करते हैं। इसके पश्चात, चिता की भस्म से होली खेली जाती है, जो इस उत्सव को अनूठा और अद्भुत बनाता है। पूरे घाट पर “हर-हर महादेव” के जयघोष से दिव्य वातावरण निर्मित हो जाता है। इस पावन अवसर पर साधु और श्रद्धालु एक-दूसरे को चिता की भस्म का तिलक लगाते हैं, जिससे वे सुख, समृद्धि, वैभव और भगवान शिव (Lord Shiva) का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह अनोखी परंपरा शिव भक्ति और मृत्यु से परे जीवन के गूढ़ रहस्यों को दर्शाती है। इसे भी पढ़ें:- रंग, भक्ति और परंपराओं से सराबोर ब्रज की होली है कब? जानें पूरा शेड्यूल मसान होली का महत्व कैसे पहुँचे बनारस? नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन, अगर आपको इस बारे में कोई भी संदेह है तो किसी एक्सपर्ट से बात करें या गूगल सर्च की मदद लें। Latest News in Hindi Today Hindi News Manikarnika Ghat Masan Holi #MasanHoli2025 #VaranasiFestivals #HoliWithAshes #LordShivaCelebration #ManikarnikaGhat #HarishchandraGhat #NagaSadhus#UniqueHoli #SpiritualFestivals #KashiTraditions

आगे और पढ़ें
Maruti Suzuki Alto K10

आ गई नई Alto K10, जानिए नई Alto K10 की कीमत और फीचर्स

भारत की सबसे लोकप्रिय और किफायती कारों में से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) अब एक नए अवतार में दस्तक दे चुकी है। मारुति सुजुकी ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुआ Alto K10-2025 को 6 एयरबैग के साथ लॉन्च किया। और इस अपडेट के साथ कार की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग की सुविधा मिलेंगे, जिसके कारण गाड़ी की कीमत भी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नई Alto K10 की कीमत और वेरिएंट्स मारुति सुजुकी ने नई Alto K10-2025 को आठ अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। आइए नजर डालते हैं इसकी कीमतों पर— मारुति ऑल्टो K10 वेरिएंट नई एक्स-शोरूम कीमत पहले से और ज्यादा बेहतर सेफ्टी और फीचर्स  मारुति सुजुकी ने Alto K10-2025 में सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इस छोटी हैचबैक कार को 6 एयरबैग्स के साथ अपडेट किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसके अलावा पीछे बैठे यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा दी गई है। नई  Alto K10 अन्य सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं— नई Alto K10-2025 में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। अब इस कार में चार स्पीकर दिए गए हैं, जिससे साउंड एक्सपीरियंस बेहतर होगा। अन्य फीचर्स में— इंजन और पावर परफॉर्मेंस नई Alto K10-2025 में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन 56 bhp की पावर और 82 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। CNG मॉडल में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसे भी पढ़ें :– भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बनी बात, साल के अंत तक होगा अमल माइलेज और ईंधन दक्षता मारुति सुजुकी ने अपनी Alto K10-2025 को ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनाया है। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 24-26 kmpl और CNG वेरिएंट लगभग 34 km/kg का माइलेज प्रदान करता है, जो इसे भारत की सबसे किफायती हैचबैक कारों में से एक बनाता है। क्यों खरीदें Alto K10-2025? मारुति सुजुकी ऑल्टो K10-2025 नए सुरक्षा फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ भारत में बजट सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कारों में से एक बन गई है। इसकी किफायती कीमत, शानदार माइलेज, और दमदार परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यदि आप सुरक्षित, भरोसेमंद और फ्यूल एफिशिएंट कार की तलाश में हैं, तो यह नई Alto K10 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। Latest News in Hindi Today Hindi news Maruti Suzuki Alto K10 #NewAltoK10 #MarutiAltoK10 #AltoK10Features #BudgetCar #AffordableCar #MarutiSuzuki #CarLaunch #Hatchback #AltoK10Specs #FamilyCar

आगे और पढ़ें

Kharmas March 2025 : मार्च 2025 में कब से शुरू होगा खरमास? जानिए तिथि और इसका धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास एक विशेष काल होता है जिसमें किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। यह तब शुरू होता है जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए व्यापार की शुरुआत, वाहन या संपत्ति खरीदने जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। 2025 में मार्च महीने में खरमास का प्रारंभ हो रहा है, जिससे कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर अस्थायी विराम लग जाएगा। मार्च 2025 में कब से शुरू होगा खरमास? 2025 में खरमास 14 मार्च से प्रारंभ होकर 13 अप्रैल तक रहेगा। इस एक महीने की अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। जैसे ही सूर्य अपनी राशि बदलकर मेष में प्रवेश करेंगे, खरमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो सकेंगे। खरमास की अवधि और महत्वपूर्ण तिथियां खरमास में क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य? खरमास के दौरान सभी शुभ कार्यों पर रोक लगाने के पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो उनकी तेजस्विता और प्रभाव में कमी आ जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, लेकिन इस अवधि में उनका प्रभाव कमजोर होने के कारण शुभ कार्यों के लिए उचित समय नहीं माना जाता। खरमास के दौरान किन कार्यों पर रोक होती है? इसे भी पढ़ें:- शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को खा सकते हैं या नहीं? जानिए धार्मिक मान्यताएं और नियम खरमास में कौन से कार्य किए जा सकते हैं? हालांकि खरमास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक होती है, लेकिन यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दौरान किए गए पुण्य कार्यों से विशेष लाभ प्राप्त होता है। खरमास समाप्त होने के बाद शुभ कार्य कब शुरू होंगे? खरमास 13 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। 14 अप्रैल 2025 से पुनः शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News खरमास #Kharmas2025 #HinduAstrology #MarchKharmas #ReligiousBeliefs #SunInPisces #SpiritualSignificance #HinduFestivals #KharmasDoDonts #AuspiciousDates #VedicAstrology

आगे और पढ़ें
Navi Mumbai murder

Navi Mumbai Murder: नवी मुंबई में पति को नशीली दवा पिलाकर घोटा गला, पत्नी और बेटे समेत तीन गिरफ्तार

पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता होता है। बेशक यह विश्वास और प्रेम पर टिका होता है। कहने का अर्थ यह कि जब तक दोनों तरफ से बराबर का प्रेम और विश्वास होता है तब तक रिश्ता बना रहता है। लेकिन जैसे ही अविश्वास या फिर घृणा की भवना घर कर जाती है, वैसी ही मामला बिगड़ जाता है। फिर चाहे खून का रिश्ता कितना ही क्यों न ख़ास हो, रिश्तों में दरार आते देर नहीं लगती। एक बार रिश्तों में तल्खी आने के बाद, लोग एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते। कारण यही जो एक दूसरे की जान लेने से भी बाज आते। खैर, महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से स्टे नवी मुंबई (Navi Mumbai Murder) में कुछ इसी तरह का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति का गला घोट दिया।  23 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ मिलता है दरअसल, बात है 23 फरवरी की। बात है नवी मुंबई के उल्वे इलाके की, जहाँ 23 फरवरी की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ था। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर आती है। पूछताछ कर अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज देती है। चूँकि मृतक की कोई पहचान नहीं थी। सो पुलिस एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर देती है। यहाँ शव की पहचान करना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। शव की पहचान करने के लिए पुलिस सबसे पहले आस-पास लगे सीसीटीवी की खंगालती है। यह सब चल ही रहा था कि इसी बीच एक महिला अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहती है कि 22 फरवरी से उसका पति लापता है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं चूँकि ताजा मामला था, तो पुलिस मृतक की तस्वीर माँ-बेटों की दिखाकर उनसे यह पूछती है कि “क्या यह शख्स ही आपका पति है? तस्वीर देखते ही दोनों उसे पहचान जाते हैं। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सचिन मोरे के रूप में होती है। अब पुलिस चैन की सांस लेती है। इस बीच पुलिस माँ-बेटे से मृतक के बारे में पूछताछ करती है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं। इससे पुलिस को शक होता है। चूँकि कोई सबूत नहीं और प्रत्यक्ष गवाह नहीं था। ऐसे में बिना ठोस सबूत के पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर सकती थी। सो, शक के आधार पर पुलिस महिला के कॉल डिटेल्स और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू करती है। इस दरम्यान पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के शक को और गहरा देती है। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को मृतक के दम घुटने से मौत होने की बात पता चलती है।  पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पुलिस पूछताछ के लिए फिर माँ-बेटे को थाने बुलाती है और इस बार पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करती है। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चलती और टूट जाती है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला बताती है कि उसका पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था। रोज अकारण झगड़े किया करता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर वो पति से तलाक लेना चाहती थी। लेकिन उसका पति उसे किसी भी हाल में तलाक नहीं देना चाहता था। इस बीच जब सचिन तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसने अपने बेटे, दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।  इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा हत्या के जुर्म में पुलिस उसकी पत्नी और बेटे गिरफ्तार कर लेती है (Navi Mumbai Murder) इस तरह दिन बीतते गए और एक दिन मौका पाकर वो अपने पति को करेले के जूस में नींद की दवा मिलाकर पिला देती है। जूस पीने के बाद जब वह बेहोश हो जाता है तो, बेहोशी की हालत में उसे ऑटो रिक्शा में बिठाकर एक लंबे कपड़े से उसका गला घोंट देती है। और तब तक उसका गला घोटती है जबतक कि वह मर नहीं जाता। इस काम में उसके दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे और बेटे ने साथ दिया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को मृतक की 35 वर्षीय पत्नी और दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को मर्डर के जुर्म में गिरफ्तार (Navi Mumbai Murder) कर लेती है। साथ ही महिला के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज देती है। इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है कि एक पत्नी भला इतनी भी क्रूर कैसे हो सकती है। खैर, चाहे जो भी हो सच यही है कि पत्नी ने सिर्फ तलाक ने देने की वजह से अपने पति को ही मार दिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Navi Mumbai Murder #NaviMumbaiMurder #CrimeNews #MumbaiCrime #FamilyTragedy #MurderCase #CrimeInvestigation #BreakingNews #IndiaNews #CrimeUpdate #PoliceAction

आगे और पढ़ें
Translate »