Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के आगे बेबस हुई गुजरात टाइटंस, राजस्थान ने दी करारी शिकस्त
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का मुकाबला बढ़ते समय के साथ-साथ रोमांचक होता जा रहा है। आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी। बड़ी बात यह कि इस मुकाबले में 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने राजस्थान को 210 रनों का लक्ष्य दिया था। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से जमकर रन बटोरे। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 84 रन बनाए तो वहीं साई सुदर्शन ने 39 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 93 रनों की साझेदारी की। इस तरह गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 211 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे अधिक महेश तीक्षणा ने दो विकेट लिए। उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को 1-1 विकेट मिला। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने महज 35 गेंदों में जड़ा शतक गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने भी जमकर अपने बल्ले का जौहर दिखाया। खासकर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 166 रन की तूफानी साझेदारी की। जहाँ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर कमाल कर दिया तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। 101 रन बनाकर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा मजह 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद अंत में कप्तान रियान पराग ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 25 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज पूरी तरह से नाकामयाब रहे। बता दें कि अधिकतर गेंदबाजों ने 15 से भी ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए। राशिद खान को छोड़कर गुजरात के सभी गेंदबाज टीम की हार का कारण बने। इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी के बदौलत राजस्थान ने आसानी से जीता मैच बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं, उन्होंने यूसुफ पठान का भी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, यूसुफ पठान ने आईपीएल में 37 गेंदों में शतक लगाया था। 35 गेंदों में शतक लगाकर वैभव ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए हैं। इस मुकाबले में वह 37 गेंदों में 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गौर करने वाली बाय यह कि इस मुकाबले में 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर अपने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। इस तरह आईपीएल में वो सबसे कम उम्र में विस्फोटक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। यह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी का ही कमाल था जो राजस्थान ने 2 विकेट खोकर 211 रनों के लक्ष्य को महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi #VaibhavSuryavanshi #RajasthanRoyals #GujaratTitans #IPL2025 #CricketProdigy #TeenCricketer #ExplosiveBatting #YoungTalent #IPLHighlights #CricketNews

