Ganga Saptami 2025

गंगा सप्तमी 2025: गंगा अवतरण का पावन पर्व कब और कैसे मनाएं?

हिंदू धर्म में गंगा नदी को केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि एक दिव्य माता और मोक्ष का मार्ग माना गया है। जिस तरह जीवन में माता का स्थान सर्वोपरि होता है, ठीक उसी प्रकार गंगा माता (Maa Ganga) को भी समस्त पापों का नाश करने वाली और जीवन में पवित्रता लाने वाली देवी माना गया है। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) का पर्व मनाया जाता है। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने की स्मृति में समर्पित होता है। गंगा सप्तमी का महत्व गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे गंगा जयंती भी कहा जाता है। यह दिन मां गंगा (Maa Ganga) के धरती पर आगमन की याद दिलाता है। राजा भगीरथ की कठिन तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुईं। उन्होंने अपने पूर्वजों के पापों को धोकर उन्हें मोक्ष प्रदान किया। इस दिन ही मां गंगा (Maa Ganga) का पवित्र जल धरती पर आया, जिससे न केवल धार्मिक शुद्धता मिली, बल्कि यह दिन आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक भी बन गया। गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान, पूजा और ध्यान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही, इस दिन किए गए दान से अत्यधिक पुण्य मिलता है, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है।इसे भी पढ़ें:-   गंगा सप्तमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मई 2025 को सुबह 07:51 बजे वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आरंभ होगी और 04 मई 2025 को सुबह 04:18 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए 03 मई 2025 को ही गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। इसे भी पढ़ें:-  शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया गंगा सप्तमी शुभ योग (Ganga Saptami Shubh Yoga) ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही रवि योग और शिववास योग का भी संयोग है। रवि योग में गंगा स्नान करने से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है, जबकि शिववास योग में गंगा स्नान कर महादेव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। गंगा सप्तमी पर इन गलतियों से बचें नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Ganga Saptami #GangaSaptami2025 #GangaAvataran #HinduFestival #GangaPuja #SpiritualIndia #VratRituals #HinduTradition #RiverGanga #GangaJayanti #PiousFestival

आगे और पढ़ें
PM Modi thundered in Madhubani,

PM Modi Madhubani speech: मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश का रूख साफ किया है। पीएम मोदी ने मधुबनी में (PM Modi Madhubani speech) आतंकवादियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। उन्होंने आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “भारत न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेगा।  भारत आतंकवादियों को धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ देगा।” दरअसल, बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस क्रूरता से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है। इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि “आइए हम सभी इस दुख की घड़ी में एक साथ खड़े हों और एक मिनट का मौन रखें। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में खोए गए परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखें।” बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने ओम शांति का जाप भी किया। आतंकवाद को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा (PM Modi Madhubani speech) जाएगा इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक और पीड़ा में है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। आज बिहार की धरती से भारत हर आतंकवादी, उसके आकाओं और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें ट्रैक करेगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत कभी नहीं टूटेगा। आतंकवाद को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा (PM Modi Madhubani speech) जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकवादियों और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगी।” बता दें कि इससे पहले, पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।” इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान दुनियाभर को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने (PM Modi Madhubani speech) कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है” बता दें कि बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ दुनियाभर को संदेश देते हुए (PM Modi Madhubani speech) कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि “मैं साफ कह रहा हूं, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों को मिटाने के साथ-साथ पाकिस्तान का नाम लिए बगैर सख्त चेतावनी दी है। पीएम ने इस बात को हिंदी में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी में भी दोहराया है, जिसका सीधा का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने बिहार और देश के साथ-साथ दुनिया तक अपनी बात पहुंचाने की है। पीएम मोदी ने पहलगाम में मरने वालों को श्रद्धांजली देकर अपना भाषण शुरू किया था और आखिर में आतंकियों के साथ-साथ उन्हें भी सख्त लहजे में बता दिया है कि उनकी सोच से भी ज्यादा बड़ी सजा दी जाएगी।  Latest News in Hindi Today Hindi PM Modi Madhubani speech #PMModi #MadhubaniSpeech #ModiInBihar #NarendraModi #Terrorism #ModiRally #IndiaPolitics #Modi2025 #BiharElections #ModiLive

आगे और पढ़ें
Benefits of okra for hair

सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है भिंडी, जानें क्या है इसके इस्तेमाल का तरीका?

भिंडी (Okra) एक ऐसी सब्जी है, जो भारतीय रसोईघरों में अधिकतर बनती है और कई लोगों को पसंद होती है। आमतौर पर भिंडी (Okra) को सब्जी के रूप में खाया जाता है या सांभर आदि में ड़ाल कर इसका सेवन किया जाता है। भिंडी में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे विटामिन सी, इ और के आदि। यही नहीं इनमें आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फोलेट आदि मिनरल्स भी होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि भिंडी केवल सेहत ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसका इस्तेमाल करने से बालों में नयी जान आ जाती हैं। जानिए भिंडी के बालों के लिए बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) के बारे में। इसका बालों पर कैसे इस्तेमाल करें, यह भी जानें। बालों के लिए भिंडी के बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार भिंडी (Okra) हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर आदि को सही रखने के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी इसे फायदेमंद माना गया है। भिंडी के बालों के लिए बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) इस प्रकार हैं:  इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग? भिंडी का बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?  आप कई तरह से भिंडी का बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:  नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Benefits of okra for hair #Benefitsofokraforhair #Benefitsofokra #okra #hair #scalp

आगे और पढ़ें
Kailash Mansarovar Yatra 2025

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया

हिंदू धर्म, बौद्ध, जैन और तिब्बती बोन धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र माने जाने वाले कैलाश मानसरोवर की यात्रा  (Kailash Mansarovar Yatra) आध्यात्मिकता, आस्था और साहस का संगम मानी जाती है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस कठिन लेकिन दिव्य यात्रा में भाग लेते हैं। कैलाश पर्वत को भगवान शिव (Lord Shiva) का निवास स्थल माना जाता है और मानसरोवर झील को अमृत समान पवित्र जलधारा। 2025 में भी यह यात्रा एक बार फिर भारतीय श्रद्धालुओं के लिए खुल रही है, और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। कब से कब तक होगी यात्रा? इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) की शुरुआत 30 जून 2025 से होगी। यात्रा पांच चरणों में 50-50 लोगों के दल के साथ आयोजित की जाएगी। यात्रा का पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास के रास्ते चीन में प्रवेश करेगा, जबकि अंतिम दल की वापसी 22 अगस्त 2025 को भारत में होगी। यानी इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा का संपूर्ण आयोजन 30 जून से 22 अगस्त 2025 तक निर्धारित है। हर दल की यात्रा दिल्ली से आरंभ होगी। प्रारंभिक पड़ाव टनकपुर होगा, जहां एक रात विश्राम होगा। इसके बाद धारचुला में दो रातें, गुंजी में दो और नाभीढांग में दो रात ठहरने के बाद यात्रा दल कैलाश मानसरोवर क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा। वापसी के समय यात्री बूंदी, चौकोड़ी और अल्मोड़ा जैसे स्थानों से होते हुए दिल्ली लौटेंगे। इस पूरी यात्रा की अवधि कुल 22 दिन की होगी। रजिस्ट्रेशन कैसे करें? कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) में शामिल होने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन के समय आवेदक के पास वैध पासपोर्ट, पैन कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यदि आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाती है, तो आवेदक को इसकी पुष्टि SMS या ईमेल के माध्यम से भेज दी जाती है। इसे भी पढ़ें:-  विष्णु भक्ति से मिलेगा अक्षय पुण्य, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और भोग का महत्व कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) की अवधि सामान्यतः 22 से 25 दिनों की होती है। इस आध्यात्मिक और कठिन यात्रा पर जाने के लिए एक श्रद्धालु को लगभग 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, जो यात्रा के माध्यम, सुविधाओं और मार्ग के अनुसार बदल सकता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और फिट होना अनिवार्य है, क्योंकि इसमें ऊंचाई पर ट्रेकिंग और कठिन रास्तों से गुजरना होता है। इसके अलावा, यात्री के पास एक वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है, क्योंकि यात्रा का कुछ हिस्सा चीन (तिब्बत) के क्षेत्र में आता है, जहां प्रवेश के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होता है। कितने श्रद्धालु करेंगे यात्रा? भारत सरकार के निर्देशानुसार, इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुल 5 दलों को भेजा जाएगा, जिनमें प्रत्येक दल में 50-50 यात्री शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 250 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बन सकेंगे। इसके अलावा, कुछ निजी टूर ऑपरेटर भी कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) की व्यवस्था करते हैं। हालांकि इनके माध्यम से यात्रा करने पर भी पंजीकरण प्रक्रिया भारत सरकार की विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही पूरी करनी होती है। यदि कोई यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से यात्रा करना चाहता है, तो वे आवेदन प्रक्रिया में भी पूरी सहायता प्रदान करते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Kailash Mansarovar Yatra #KailashMansarovarYatra2025 #ShivDham #SpiritualJourney #MansarovarYatra #MountKailash #KailashYatra #Pilgrimage2025 #KailashDarshan #HolyYatra #HimalayanPilgrimage

आगे और पढ़ें
Pahalgam Terror Attack Mastermind Exposed

Terror attack mastermind: कुर्सी के चक्कर में पहलगाम पर कराया हमला, पाकिस्तानी पत्रकार ने किया मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दोपहर तकरीबन तीन बजे हुए कायराना आतंकी हमले 26 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले के बाद देश भर में रोष व्याप्त है। भारत ही नहीं दुनिया भर के देशों ने इस कायराना हमले की भर्त्सना की है। इस हमले की शक की सुई पाकिस्तान की ओर थी। भारत का शक सही साबित हुआ भी। ऐसा इसलिए कि पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने गंभीर आरोप अपने ही देश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिल राजा का दावा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर (Terror attack mastermind) के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। दरअसल, आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि “असीम ने जानबूझकर पहलगाम में हमला कराया है, जिससे उसके खिलाफ चल रहे मामले को शांत किया जा सके।” बता दें कि आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ ह्यूमन राइट्स वाच के लिए भी काम करते हैं। इस बीच पोस्ट लिखते हुए आदिल राजा ने कहा कि “यह पोस्ट जब मैं लिख रहा हूं तो लोग मुझे भारतीयों का एजेंट बताएंगे, लेकिन जो सच है कि वो यह कि पहलगाम का हमला मुनीर के कहने पर ही हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात ऑफ रिकॉर्ड कही है।” बता दें कि राजा ने खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मुनीर ने जानबूझकर यह हमला करवाया। जनके इस खुलासे ने पाकिस्तान में भी हलचल मचा दी है।  विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान देने के बाद करवाया हमला (Terror attack mastermind)  यही नहीं, आदिल के मुताबिक, असीम मुनीर ने ही पहले विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान देने के बाद यह हमला (Terror attack mastermind) करवाया। मुनीर के इस गलती का खामियाजा पूरे पाकिस्तानी भुगतेंगे। शहबाज तुरंत मुनीर को हटाएं नहीं तो मामला और बिगड़ेगा।” महत्वपूर्ण बात यह कि आदिल राजा के इस पोस्ट को इमरान खान की पार्टी के समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। इमरान समर्थकों का कहना है कि “मुनीर को हटाकर खान को वापस लाया जाए, तभी पाकिस्तान की स्थिति सुधर सकती है।” बता दें कि आदिल की गिनती पाकिस्तान के उन पत्रकारों में होती है, जो सेना और सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं। 17 साल से पाकिस्तान की पत्रकारिता में सक्रिय आदिल राजा पेशावार के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई इस्लामाबाद के कैद-ए-आजम यूनिवर्सिटी से की है। वर्तमान में वे अपना एक ब्लॉग सैनिकों की सुनो नाम से चलाते हैं। पीपीपी के प्रमुख और सरकार के हिस्सेदार बिलावल भुट्टो जरदारी भी आदिल को फॉलो करते हैं। आदिल अक्सर इमरान खान के लिए लिखते हैं।  इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ठहराया (Terror attack mastermind) है जिम्मेदार  गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को द रेजिडेंट फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही भारत में उबाल है। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया (Terror attack mastermind) है। द रेजिडेंट फ्रंट की स्थापना 2019 में पाकिस्तान में हुई थी। टीआरएफ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से ही फंड मिलता है। कारण यही जो टीआरएफ के आकाओं को भी पाकिस्तान ही शरण देता है।  Latest News in Hindi Today Hindi Terror attack mastermind #PahalgamAttack #TerrorMastermind #KashmirTerror #PakistanIndia #BreakingNews #PoliticalPlot #SecurityAlert #PahalgamNews #TerrorExposed #KashmirUpdate

आगे और पढ़ें
Water strike by India

Water strike by India: मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान

22 अप्रैल (मंगलवार) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या और 17 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। महत्वपूर्ण  बात यह कि हमला ऐसे समय में हुआ जब भारत सरकार कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही थी। भारत के सख्त तेवर देख पाकिस्तान में डर का (Water strike by India) माहौल है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद जवाब न दिया हो। याद करें बालाकोट हमला। इस हमले का भारत ने एयरस्ट्राइक से जवाब दिया था और तो और पुलवामा में हमलों का भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया। ऐसे में अब पहलगाम में हमले का भारत ने वॉटर स्ट्राइक से जवाब दिया है। कहने की जरूरत नहीं, भारत के इस कदम से पाकिस्तान का जीना मुहाल हो जायेगा।  भारत ने सिंधु जल संधि पर लगा दी है (Water strike by India) रोक  यहाँ सबसे यह समझना जरूरी है कि आखिर ये वॉटर स्ट्राइक (Water strike by India) है क्या? दरअसल, भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है। बता दें कि सिंधु जल संधि साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण जल-बंटवारा समझौता है। इसे विश्व बैंक की मध्यस्थता में तैयार किया गया था। इस संधि का मुख्य उद्देश्य सिंधु नदी प्रणाली के जल संसाधनों के उपयोग को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले विवादों को टालना था। इस समझौते के तहत सिंधु नदी प्रणाली की छह प्रमुख नदियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। पूर्वी नदियों में ब्यास, रावी और सतलुज का अधिकार भारत को दिया गया था। तो वहीं पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब के जल का उपयोग पाकिस्तान को सौंपा गया था। इस समझौते के तहत भारत को अपनी पूर्वी नदियों के जल का पूरा उपयोग करने की अनुमति मिली, तो वहीं वह पश्चिमी नदियों के जल का सीमित उपयोग सिंचाई, घरेलू जरूरतों और गैर-उपभोग वाले उद्देश्यों के लिए कर सकता था। लेकिन अब भारत ने इस समझौते को खत्म कर दिया है।  इसे भी पढ़ें:-  इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल क्या होगा इस वॉटर स्ट्राइक (Water strike by India) का असर  बता दें कि पाकिस्तान की लगभग 80 फीसदी खेती तकरीबन 1.6 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। पाकिस्तान की खेती सिंधु नदी पर पूरी तरह निर्भर है। गौरतलब हो कि इस नदी से मिलने वाले पानी का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा केवल सिंचाई के काम में आता है। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि अगर यह पानी न मिले, तो देश में खेती लगभग असंभव हो (Water strike by India) जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह कि सिंधु बेसिन क्षेत्र में रहने वाली पाकिस्तान की 61 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 23.7 करोड़ लोग सिंधु नदी पर निर्भर हैं। यही नहीं, पाकिस्तान के प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं भी सिंधु नदी पर आधारित हैं। ऐसे में भारत द्वारा सिंधु जल समझौता खत्म करने से पाकिस्तान में खाद्य उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। जिससे लाखों लोगों की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सिंधु जल आपूर्ति बाधित होने से पाकिस्तान के शहरी इलाकों में जल संकट उत्पन्न हो सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi Water strike by India #WaterStrike #IndiaPakistan #ModiGovernment #IndusWatersTreaty #IndiaFirst #PakistanWaterCrisis #StrategicStrike #ModiAction #NationalSecurity #WaterWar

आगे और पढ़ें
India response to Pahalgam attack

India response to Pahalgam attack: पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने उठाया ऐसा कदम कि पूरे पाकिस्तान में मची खलबली 

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ही सख्त कदम (India response to Pahalgam attack) उठाया है। बुधवार रात सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पांच प्रतिबंध लगा दिए हैं। सख्त कदम उठाते हुए भारत ने सिंधु जल का पानी रोक दिया है। ढाई घंटे तक चली बैठक के बारे में मिस्री ने बताया कि “हमले में कई लोग घायल हुए हैं।” सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मिस्री ने कहा कि “दुनिया भर की कई सरकारों ने अपना समर्थन और एकजुटता दिखायी है और उन्होंने स्पष्ट रूप से इस आतंकवादी हमले की निंदा की है।” उन्होंने आगे कहा कि “सीसीएस ने ऐसी भावनाओं की सराहना की, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दर्शाती है।” बता दें कि सीसीएस की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस कायराना हमले के बाद भारत ने कुछ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।  भारत सरकार के इस कदम से पूरे पाकिस्तान में (India response to Pahalgam attack) दहशत का माहौल है  भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा (India response to Pahalgam attack) रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं  इस दौरान विदेश सचिव ने बताया कि “सीसीएस को दी गई ब्रीफिंग में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को सामने (India response to Pahalgam attack) लाया गया।” उन्होंने कहा कि “इस बात को रेखांकित किया गया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक वृद्धि तथा विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ।” यही नहीं मिस्री ने कहा कि “सीसीएस ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि “इसमें यह संकल्प लिया गया कि हमले के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “तहव्वुर राणा के हालिया प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं या इसकी साजिश रची है।” इसे भी पढ़ें:-  इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में मच (India response to Pahalgam attack) गई है खलबली  गौर करनेवाली बात यह कि भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में खलबली मच (India response to Pahalgam attack) गई है। पाकिस्तान में डर का आलम यह है कि आज वहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएससी की इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री शामिल होंगे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “एनएससी की बैठक में भारत के कदमों पर चर्चा होगी और इसके बाद वह जवाबी कार्रवाई करेगा।” Latest News in Hindi Today Hindi  India response to Pahalgam attack #PahalgamAttack #IndiaStrikesBack #IndianArmy #TerrorismInKashmir #PakistanExposed #SurgicalStrike #DefendIndia #IndianForces #PahalgamTerror #KashmirSecurity

आगे और पढ़ें
MI vs SRH Rohit Sharma Powers Mumbai to Big Win

Mumbai Indians vs SRH: रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेटों से मात

23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेटों से हरा (Mumbai Indians vs SRH) दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने लगातार चार मुकाबले में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पॉइंट टेबल में जबरस्त छलांग लगाई है। जो टीम कुछ दिन पहले नौवें नंबर पर थी, अब वह तीसरे पायदान पर काबिज हो गई है। दरअसल, बुधवार को हुए इस मुकाबले में  मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सके। मुंबई इंडियंस की सधी हुई गेंदबाजी के आगे हैदराबाद  के बल्लेबाज बेबस नजर आये। कारण यही जो वो 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।  144 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार (Mumbai Indians vs SRH) रही खैर,144 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार (Mumbai Indians vs SRH) रही। रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंदों में धुंआधार 70 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कीरोन पोलार्ड को भी पछाड़ दिया। दरअसल, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैचों में 258 छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने 229 मैचों में यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 छक्कों के साथ रोहित के नाम अब मुंबई इंडियंस के लिए 260 छक्के हो गए हैं। रोहित के विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में ही 144 रनों के लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया। ​​ इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस को अब इस टूर्नामेंट में कम से कम 5 लीग मैच खेलने (Mumbai Indians vs SRH) हैं बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी। अब तक मुंबई इंडियंस ने अपने 9 में से 5 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस को अब इस टूर्नामेंट में कम से कम 5 लीग मैच खेलने (Mumbai Indians vs SRH) हैं। मुंबई का मुकाबला क्रमशा: लखनऊ सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से होना है। गौर करने वाली बात यह कि 5 मैचों में से तीन वानखेड़े स्टेडियम में होंगे और बाकी दो मैच जयपुर और धर्मशाला में होगा। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के 10 अंक हो गए हैं। आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 16 अंक चाहिए होते हैं। मुंबई इंडियंस को अपने दम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे 5 मैचों में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Mumbai Indians vs SRH #rohitsharma #mumbaiindians #srh #ipl2025 #cricketnews #iplupdates #t20cricket #mivssrh #rohitsharmafans #iplhighlights #cricketreels #mumbaiindianswin #sportsnews #indiacricket

आगे और पढ़ें
India Pakistan airspace tension

PM Modi skips Pakistan airspace: इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा रद्द कर तुरंत भारत लौट आये (PM Modi skips Pakistan airspace) हैं। इस बीच गौर करने वाली बात यह कि 22 अप्रैल को जब प्रधानमंत्री दिल्ली से जेद्दा के लिए रवाना हुए थे, तब जाते समय उनका बोइंग 777 विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गया था। लेकिन मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा बीच में ही छोड़ दी। छोड़कर देर रात दिल्ली लौट आये। वापसी के दौरान विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरा। महत्वपूर्ण बात यह कि बुधवार को सुबह जेद्दा से दिल्ली लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरा था। दरअसल, इसकी पुष्टि फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के विजुअल्स से हुई है। विजुअल्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का विमान (भारतीय वायु सेना का विमान- बोइंग 777-300) मंगलवार की सुबह रियाद के लिए उड़ान भरते समय पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को पार कर गया था, लेकिन वापस आते समय उसने लंबा रूट चुना और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को क्रॉस नहीं किया।  प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा के लिए, पाकिस्तान की जगह भारत के फ्लाइट रूट (PM Modi skips Pakistan airspace) को चुना पीएम के विमान के रूट बदलने को एक स्पष्ट संकेत के रूप में देखा गया है कि वह यह कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां ​​इस समय पाकिस्तान से उभर रहे खतरे से भलीभांति अवगत हैं। कारण यही जो प्रधानमंत्री और विमान में मौजूद प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा के लिए, पाकिस्तान की जगह भारत के फ्लाइट रूट (PM Modi skips Pakistan airspace) को चुना। खैर, पीएम सुबह-सुबह दिल्ली के पालम एयरफोर्स बेस पर उतरे। दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद थे। प्रधानमंत्री द्वारा विदेश यात्रा से वापसी के तुरंत बाद इस उच्च स्तरीय बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।  इसे भी पढ़ें:- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी ने की अमित शाह से बात, उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान  आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर (PM Modi skips Pakistan airspace) बुलाई आपात बैठक बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में निहत्थे टूरिस्ट्स पर हुए कायराना हमले की दुनिया भर में निंदा हो रही है। जानकारी के मुताबिक हमले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की थी। इसके बाद शाह तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना हो गए थे। यही नहीं, इससे पहले आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर आपात बैठक (PM Modi skips Pakistan airspace) बुलाई। इस बैठक में आईबी चीफ, गृह सचिव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुए पहलगाम हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi #PMModi #PakistanAirspace #ModiInSaudi #IndiaPakistan #DiplomaticTensions #SaudiVisit2025 #ModiReturns #NoFlyZone #IndiaNews #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Pakistan Behind Pahalgam Terror Attack Exposed

Pakistan behind Pahalgam attack: पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ, झूठ बोलकर बच नहीं सकता पाकिस्तान

मंगलवार दोपहर तकरीबन 2:45 बजे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाने जानी वाली बैसरन घाटी में यह हमला हुआ। यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर है। यहाँ सिर्फ पैदल या फिर खच्चरों के माध्यम से जाया जा सकता है। जिस तरह से आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया, उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि हमले से पहले इलाके की रेकी की गई थी। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने एके-47 राइफलों से अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंट फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने पर्यटकों को पहले नीच बिठाया और फिर सिर झुकाने को कहा। पर्यटकों के सिर झुकाने के बाद उनपर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। इस हमले को कुल 4 आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। इनमें से 2 आतंकियों का संबंध पाकिस्तान Pakistan behind Pahalgam attack हैं। खबरों की माने तो आतंकियों ने अपने शरीर पर बॉडी कैमरा भी लगा रखा था, ताकि पर्यटकों को मारते हुए वो वीडियो बना सकें। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने एके47 से लगातार फायरिंग की। उनमें से दो आतंकी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे। जो पाकिस्तानी आतंकी थे और 2 स्थानीय (आदिल और आसिफ) हैं। ये दोनों स्थानीय आतंकी बिजभेरा और त्राल के हैं।  पहलगाम में हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने पहले से ही इलाके की कर रखी (Pakistan behind Pahalgam attack) थी रेकी  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डरे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने झूठ बोलते हुए कहा कि “पाकिस्तान का पहलगाम हमले में कोई लेना देना नहीं है।” उल्टा भारत पर आरोप लगाते हुए आसिफ ने कहा कि “इस हमले के पीछे भारत के ही लोग (Pakistan behind Pahalgam attack) शामिल हैं।” पाकिस्तान चाहे कितना ही झूठ क्यों न बोले, लेकिन सच यही है कि पहलगाम में टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों में से 2 पाकिस्तान से ही आए थे। पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी पाकिस्तानी सैफुल्लाह कसूरी है। इसके बाद अब जो खबर आ रही है कि उसमें कहा जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने में 4 टेररिस्ट शामिल थे। जिसमें से 2 पाकिस्तान से आए थे। आतंकियों ने टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले विभत्स कृत्य को कैमरे में कैद किया है। और इसे बतौर हमले के सबूत ले गए हैं। संभवतः ये वीडियो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका ऑनलाइन लीक भी कर सकते हैं। खबरों की माने तो पहलगाम में हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने पहले से ही इलाके की रेकी कर रखी थी। आसिफ को शायद ये पता नहीं है कि पहलगाम आतंकी हमले का कनेक्शन पाकिस्तान की ओर ही जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह कि हमले के एक दिन बाद ही सीमापार से आतंकियों ने बारामूला में घुसपैठ की कोशिश की है। जिसमे से दो आतंकियों को मार गिराया गया है।  इसे भी पढ़ें:- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी ने की अमित शाह से बात, उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान  पहलगाम आतंकवादी हमला बहुत-सोच समझकर और साजिश के तहत किया गया (Pakistan behind Pahalgam attack) है कहने की जरूरत नहीं, इस कायराना हमले के बाद देश भर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोग सड़कों पर उतारकर हत्याकांड के गुनहगारों और मास्टरमाइंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बार आतंकियों ने ऐसे लोगों को निशाना बनाया जो पूरी तरह से निर्दोष थे। उनका कसूर मात्र इतना ही था कि वे हिंदू थे। आतंकियों ने लोगों का नाम और पहचान पूछकर उन्हें गोली मारी। यह हमला 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद सबसे बड़ा हमला है। खैर, विशेषज्ञ इसे संयोग नहीं मान रहे। उनका मानना है कि पहलगाम आतंकवादी हमला बहुत-सोच समझकर और साजिश के तहत किया गया (Pakistan behind Pahalgam attack) है। इसके लिए विशेषज्ञ कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के भाषण का भी जिक्र कर रहे हैं। बता दें कि भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते हुए आसिम ने कहा था कि पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियों को यह बताना होगा कि हिंदू और मुसलमान अलग हैं। हम हिंदुओं से अलग है। दोनों का खान-पान, रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाज सबकुछ अलग है। इसी वजह से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत बना। हम दो मुल्क हैं।” इस दौरान मुनीर ने कश्मीर का भी राग अलापते हुए कहा कि “कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है।” Latest News in Hindi Today Hindi Pakistan behind Pahalgam attack #PahalgamAttack #PakistanExposed #KashmirTerror #IndiaSecurity #PakistanLies #JKViolence #TerrorAlert #PahalgamNews #IndiaFightsTerror #PakTerrorLinks

आगे और पढ़ें
Translate »