Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 12 रनों से मात
बीतते समय के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। इसके रोमांच का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने मिल रहा है। आईपीएल 2025 में रविवार 13 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने जीत कर की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। वहीं मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से शिकस्त दी। बीते रविवार यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Delhi) Capitalsके बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने मिला। इस मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दे दी। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली की यह इस सीजन की पहली हार है। बड़ी बात यह कि लगातार दो मैच हारने के लिए बाद आखिरकार मुंबई ने अपने विजयी अभियान की शुरुआत एक बार फिर कर ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (Mumbai Indians vs Delhi) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। इसके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 41 रन, सूर्यकुमार यादव ने 40 तो वहीं नमन धीर ने 38 रनों की पारी खेली। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट चटकाए तो मुकेश कुमार को विकेट झटकने में सफलता मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रन पर ही ऑल आउट (Mumbai Indians vs Delhi) हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से करुण नायर ने शानदार 89 रन की पारी खेली। और करुण नायर ने बाद अभिषेक पोरेल ने 33 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मुंबई की तरफ कर्ण शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने एक-ेएक विकेट झटके। मजेदार बात यह कि मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों यानी हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें हार्दिक दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स आसानी से मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) सकती थी एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स आसानी से इस मैच को अपने नाम कर (Mumbai Indians vs Delhi) लेगी। लेकिन अंत में उन्हें 12 रन से मैच गंवाना पड़ा। कहने की जरूरत नहीं, मुंबई इंडियंस से मिली 12 रनों से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे। अक्षर ने कहा कि “हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब खेल का प्रदर्शन किया।” 205 रन के टारगेट को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि “उन्हें लगा कि 205 रन का लक्ष्य शानदार था क्योंकि यह अच्छी पिच थी और ओस भी आ रही थी। उन्होंने फील्डिंग में कुछ गलतियां की। अगर कैच नहीं छूटते तो टारगेट और कम रहता। इंपैक्ट सब के रूप में करुण नायर ने शानदार खेला दिखाया।” Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Mumbai Indians vs Delhi #mumbaiindians #delhicapitals #ipl2025 #mivsdc #cricketnews #iplhighlights #t20match #mivictory #iplthriller #indiansports

