Mumbai Crime Woman & Lover Kill Husband in Shocking Case

Mumbai crime: मेरठ जैसा कांड, मुंबई की मुस्कान ने प्रेमी शाहरुख़ संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

मेरठ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतारा और फिर लाश के 15 टुकड़े कर एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया, उसे जानकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। यह मामला सुर्ख़ियों में आया ही था कि इसी तरह के एक और मामले ने लोगों को चौंका दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai crime) में ठीक इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने 36 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट (Mumbai crime) पुलिस के मुताबिक गोरेगांव (Mumbai crime) के बनजारीपाड़ा में रहने वाले 36 वर्षीय चंद्रशेखर चौहान 15 मार्च को अपने घर में मृत पाए गए थे। पूछताछ में उनकी पत्नी, रंजू ने पुलिस को बताया कि “उसने आखिरी बार अपने पति को रात 1.30 बजे देखा था। उस समय वह सोने जा रही थी।” हालांकि इस बीच रंजू ने पुलिस को यह भी बताया कि “पिछले कुछ दिनों से कोई आधी रात को उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा था। उसके पति यह देखने के लिए बाहर गए थे कि कौन है।” बड़ी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने हेतु रंजू ने पुलिस को बताया कि “वह सुबह 5.45 बजे उठी और अपनी दिनचर्या में लग गई। फिर उसने देखा कि उसके पति पास में सो रहे हैं। उस दिन उसके पति नहीं उठे। पति के नहीं उठने पर रंजू ने दादर में रहने वाले अपने देवर को फोन किया। उसके देवर को कुछ गड़बड़ लगी और उसने दिंडोशी पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने चौहान के गले पर गला घोंटने के निशान देखे। गले पर निशान देख पुलिस का सबसे पहले शक पत्नी मंजू पर ही गया।  रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की शुरूआती पूछताछ में रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की। पुलिस को शक पर पहले ही था। इसी शक के चलते पुलिस ने अब उसपर नजर रखना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने जब उसके फोन रिकॉर्ड की जांच की तो पुलिस को पता चला कि उसने रात में कई लोगों को फोन किया था। कुछ कॉल तो कई मिनटों तक चली थीं। इनमें से ही एक नंबर शाहरुख नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने जब उसका फ़ोन ट्राय लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद पुलिस ने जब शाहरुख के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने कई मर्तबा कॉल की थी। उनमें से एक नंबर 20 वर्षीय मोइनुद्दीन खान का था। मोइनुद्दीन खान का लोकेशन ट्रेस करने के बाद सबसे पहले उसे उठाया और कड़ाई से पूछताछ की। इस दरम्यान खान ने मान लिया कि वह, शाहरुख और एक अन्य साथी हत्या में शामिल था। इसे भी पढ़ें:- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई हाईकोर्ट से मौत की नए सिरे से जांच की मांग पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे बता दें कि पूछताछ के बीच पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे और वो अपने शराबी पति से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों चंद्रशेखर चौहान से परेशान थे। कारण यही जो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिलहाल पुलिस ने रंजू और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai crime #MumbaiCrime #CrimeNews #MurderMystery #MumbaiUpdates #TrueCrime #CrimeReport #BreakingNews #CrimeInvestigation #JusticeForVictim #IndiaNews

आगे और पढ़ें
Navi Mumbai murder

Navi Mumbai Murder: नवी मुंबई में पति को नशीली दवा पिलाकर घोटा गला, पत्नी और बेटे समेत तीन गिरफ्तार

पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता होता है। बेशक यह विश्वास और प्रेम पर टिका होता है। कहने का अर्थ यह कि जब तक दोनों तरफ से बराबर का प्रेम और विश्वास होता है तब तक रिश्ता बना रहता है। लेकिन जैसे ही अविश्वास या फिर घृणा की भवना घर कर जाती है, वैसी ही मामला बिगड़ जाता है। फिर चाहे खून का रिश्ता कितना ही क्यों न ख़ास हो, रिश्तों में दरार आते देर नहीं लगती। एक बार रिश्तों में तल्खी आने के बाद, लोग एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते। कारण यही जो एक दूसरे की जान लेने से भी बाज आते। खैर, महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से स्टे नवी मुंबई (Navi Mumbai Murder) में कुछ इसी तरह का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति का गला घोट दिया।  23 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ मिलता है दरअसल, बात है 23 फरवरी की। बात है नवी मुंबई के उल्वे इलाके की, जहाँ 23 फरवरी की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ था। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर आती है। पूछताछ कर अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज देती है। चूँकि मृतक की कोई पहचान नहीं थी। सो पुलिस एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर देती है। यहाँ शव की पहचान करना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। शव की पहचान करने के लिए पुलिस सबसे पहले आस-पास लगे सीसीटीवी की खंगालती है। यह सब चल ही रहा था कि इसी बीच एक महिला अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहती है कि 22 फरवरी से उसका पति लापता है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं चूँकि ताजा मामला था, तो पुलिस मृतक की तस्वीर माँ-बेटों की दिखाकर उनसे यह पूछती है कि “क्या यह शख्स ही आपका पति है? तस्वीर देखते ही दोनों उसे पहचान जाते हैं। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सचिन मोरे के रूप में होती है। अब पुलिस चैन की सांस लेती है। इस बीच पुलिस माँ-बेटे से मृतक के बारे में पूछताछ करती है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं। इससे पुलिस को शक होता है। चूँकि कोई सबूत नहीं और प्रत्यक्ष गवाह नहीं था। ऐसे में बिना ठोस सबूत के पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर सकती थी। सो, शक के आधार पर पुलिस महिला के कॉल डिटेल्स और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू करती है। इस दरम्यान पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के शक को और गहरा देती है। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को मृतक के दम घुटने से मौत होने की बात पता चलती है।  पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पुलिस पूछताछ के लिए फिर माँ-बेटे को थाने बुलाती है और इस बार पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करती है। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चलती और टूट जाती है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला बताती है कि उसका पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था। रोज अकारण झगड़े किया करता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर वो पति से तलाक लेना चाहती थी। लेकिन उसका पति उसे किसी भी हाल में तलाक नहीं देना चाहता था। इस बीच जब सचिन तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसने अपने बेटे, दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।  इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा हत्या के जुर्म में पुलिस उसकी पत्नी और बेटे गिरफ्तार कर लेती है (Navi Mumbai Murder) इस तरह दिन बीतते गए और एक दिन मौका पाकर वो अपने पति को करेले के जूस में नींद की दवा मिलाकर पिला देती है। जूस पीने के बाद जब वह बेहोश हो जाता है तो, बेहोशी की हालत में उसे ऑटो रिक्शा में बिठाकर एक लंबे कपड़े से उसका गला घोंट देती है। और तब तक उसका गला घोटती है जबतक कि वह मर नहीं जाता। इस काम में उसके दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे और बेटे ने साथ दिया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को मृतक की 35 वर्षीय पत्नी और दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को मर्डर के जुर्म में गिरफ्तार (Navi Mumbai Murder) कर लेती है। साथ ही महिला के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज देती है। इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है कि एक पत्नी भला इतनी भी क्रूर कैसे हो सकती है। खैर, चाहे जो भी हो सच यही है कि पत्नी ने सिर्फ तलाक ने देने की वजह से अपने पति को ही मार दिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Navi Mumbai Murder #NaviMumbaiMurder #CrimeNews #MumbaiCrime #FamilyTragedy #MurderCase #CrimeInvestigation #BreakingNews #IndiaNews #CrimeUpdate #PoliceAction

आगे और पढ़ें
Translate »