कनाडा में हुए आम चुनाव (Canada Elections 2025) में भारी संख्या में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने बाजी (Indian-origin leaders shine in Canada Elections) मारी है। जानकारी के मुताबिक कनाडा चुनाव में 24 भारतीय मूल के कनाडाई उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जीतने वालों में अधिकतर उम्मीदवार पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तकरीबन 65 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में ताल ठोका था। जिनमें से रिकॉर्ड 24 ने जीत हासिल की। बता दें कि चार साल पहले हुए चुनाव में 21 उम्मीदवार जीते थे। इस जीत की बड़ी बात यह कि भारतीय मूल के इस विजेताओं में इनोवेशन, साइंस और इंडस्ट्री मिनिस्टर अनीता आनंद भी शामिल हैं। उन्होंने ओकविले ईस्ट सीट पर जीत हासिल की। संभवतः इस जीत के बाद उन्हें कार्नी की नई कैबिनेट में उन्हें महत्वपूर्ण पद मिल जाए। कनाडा के संघीय चुनावों में गौर करने वाली बात यह कि न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह को बर्नाबी सेंट्रल सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा और कनाडा में लिबरल की जीत हुई है।
भारतीय मूल के लोगों का कनाडा की राजनीति में किस तरह प्रभाव (Indian-origin leaders shine in Canada Elections) बढ़ रहा है

कहने की जरूरत नहीं कनाडा के 2025 संघीय चुनाव (Indian-origin leaders shine in Canada Elections) में 24 भारतीय मूल के उम्मीदवारों की जीत यह बताती है कि भारतीय मूल के लोगों का कनाडा की राजनीति में किस तरह प्रभाव बढ़ रहा है। इस चुनाव में खास बात यह कि जस्टिन ट्रूडो का यार और खालिस्तानी एजेंडे को बढ़ावा देने वाला जगमीत सिंह हार गया। मजे की बात यह कि इस चुनाव में (Canada Elections 2025) ट्रूडो सरकार में किंगमेकर बताने वाला खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह और उसकी पार्टी की करारी हार हुई है। बता दें कि खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह को पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत विरोधी रुख के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक माना जाता है। और तो और ट्रूडो अपनी अल्पमत सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए जगमीत पर निर्भर थे। चूंकि जगमीत सिंह हार चुके हैं, तो ऐसे में उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कनाडा में अप्रासंगिक हो गई है।
इसे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी तीनों सेनाओं को खुली छूट, पाकिस्तान का सूखा हलक
एक नजर डालते हैं जीते (Indian-origin leaders shine in Canada Elections) हुए भारतवंशियों पर
- सुखमन सिंह गिल (कंजर्वेटिव, ऐबट्सफ़ोर्ड-साउथ लैंगली): पंजाब के मोगा जिले से संबंध।
- सुख धालीवाल (लिबरल, सरे-न्यूटन): छठी बार जीते
- दलविंदर गिल (कंजर्वेटिव, कैलगरी मैकनाइट): पहली बार जीत
- अमनप्रीत सिंह गिल (कंजर्वेटिव, कैलगरी स्काईव्यू): गुरुद्वारा विवाद के बावजूद जीत.
- टिम उप्पल (कंजर्वेटिव, एडमॉन्टन मिल वुड्स): 2008 से सांसद
- जगशरण सिंह महल (कंजर्वेटिव, एडमॉन्टन साउथईस्ट)
- अनीता आनंद (लिबरल, ओकविल): प्रमुख हस्ती, अपनी सीट बरकरार रखी.
- शुव मजूमदार (कंजर्वेटिव, कैलगरी हेरिटेज): पूर्व पीएम स्टीफन हार्पर की सीट से जीते
- मनिंदर सिद्धू (लिबरल, ब्रैम्पटन ईस्ट): संसद में वापसी.
- हरजीत सज्जन (लिबरल, वैंकूवर साउथ): पूर्व रक्षा मंत्री, बरकरार रखी अपनी सीट
- रणदीप सराय (लिबरल, सरे सेंटर)
- चंद्र आर्य (लिबरल, निपींग): संसद में वापसी
- जसविंदर सिद्धू (कंजर्वेटिव, मिशन-मैट्सक्वी-फ्रेजर कैन्यन): पहली बार जीत
- गगन सिखु (कंजर्वेटिव, पैन्जराइड): पहली जीत
- संजीव शर्मा (कंजर्वेटिव, हैमिल्टन ईस्ट-स्टोनी क्रीक): पहली बार जीत.
- रूबी सहोता (लिबरल, ब्रैम्पटन नॉर्थ): कंजर्वेटिव के अमनदीप जज की सीट कब्जाई
- सुखदीप कांग (कंजर्वेटिव, ब्रैम्पटन साउथ): लिबरल की सोनिया सिद्धू को दी मात
- अमरजीत गिल (कंजर्वेटिव, ब्रैम्पटन वेस्ट): लिबरल की कमल खेरा की दी पटखनी
- जसराज हॉलन (कंजर्वेटिव, कैलगरी ईस्ट)
- अर्पण खन्ना (कंजर्वेटिव, ऑक्सफर्ड)
- परम गिल (कंजर्वेटिव, मिल्टन ईस्ट)
- हर्ब गिल (कंजर्वेटिव, विंडसर वेस्ट)
Latest News in HindiToday Hindi news Canada Elections 2025
#CanadaElections2025 #IndianOriginLeaders #NRIinPolitics #CanadaPolitics #IndianDiaspora #PunjabiInCanada #CanadaElectionResults #DesiPower #IndianCanadians #GlobalIndians




