World Test Championship 2025 का फाइनल इन दो टीमों के बीच इंग्लैंड के इस ग्राउंड में खेला जाएगा
9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (World Test Championship 2025) के मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से करारी शिकस्त देते हुए ख़िताब अपने नाम किया था। महत्वपूर्ण बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अजेय रही, यानि कि भारतीय धुरंधर एक भी मैच नहीं हारे। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया के सामने कोई भी टीम टिक नहीं पाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अगले दो महीनों तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। आईपीएल से फ्री होने के बाद फिर जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का आयोजन होगा। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है जब डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की मेजबानी लॉड्स के पास है। इसमें क्रिकेट दुनिया की दो बड़ी टीमें खेलते हुए नजर आएंगी। गौर करने वाली बात यह कि यह पहली बार हुआ है जब साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीत चुकी है। बड़ी बात यह कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। बता दें कि वर्तमान में साउथ अफ्रीका के मौजूदा टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में है। प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच होता है फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले नंबर पर थी। उसने कुल 12 मैच खेले, जिसमें से 8 में जीत हासिल की और सिर्फ 3 मैच हारे। इस तरह 69.44 पीसीटी के साथ उसने फाइनल में जगह बनाई। बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर थी। उसने 19 मुकाबले खेले, जिसमें से 13 में जीत हासिल की और सिर्फ चार में हार का मुंह देखना पड़ा। 67.54 पीसीटी के साथ उसने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship 2025) उन दो टीमों के बीच होता है, जो प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में होती हैं। इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास दोनों ही बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के फाइनल में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा बता दें कि अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के दो चक्र साइकल हो चुके हैं। तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हुए हैं। जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता है। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि दोनों ही बार फाइनल में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। Latest News in Hindi Today Hindi news World Test Championship 2025 #WTC2025Final #LordsCricketGround #TestCricket #CricketFinals #CricketAtLords #WTC #Cricket #WTC2025 #CricketLovers #CricketWorld

