Navi Mumbai Murder: नवी मुंबई में पति को नशीली दवा पिलाकर घोटा गला, पत्नी और बेटे समेत तीन गिरफ्तार
पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता होता है। बेशक यह विश्वास और प्रेम पर टिका होता है। कहने का अर्थ यह कि जब तक दोनों तरफ से बराबर का प्रेम और विश्वास होता है तब तक रिश्ता बना रहता है। लेकिन जैसे ही अविश्वास या फिर घृणा की भवना घर कर जाती है, वैसी ही मामला बिगड़ जाता है। फिर चाहे खून का रिश्ता कितना ही क्यों न ख़ास हो, रिश्तों में दरार आते देर नहीं लगती। एक बार रिश्तों में तल्खी आने के बाद, लोग एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते। कारण यही जो एक दूसरे की जान लेने से भी बाज आते। खैर, महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से स्टे नवी मुंबई (Navi Mumbai Murder) में कुछ इसी तरह का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति का गला घोट दिया। 23 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ मिलता है दरअसल, बात है 23 फरवरी की। बात है नवी मुंबई के उल्वे इलाके की, जहाँ 23 फरवरी की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Navi Mumbai Murder) वावहाल गांव में एक पुल के पास पड़ा हुआ था। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर आती है। पूछताछ कर अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज देती है। चूँकि मृतक की कोई पहचान नहीं थी। सो पुलिस एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर देती है। यहाँ शव की पहचान करना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। शव की पहचान करने के लिए पुलिस सबसे पहले आस-पास लगे सीसीटीवी की खंगालती है। यह सब चल ही रहा था कि इसी बीच एक महिला अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहती है कि 22 फरवरी से उसका पति लापता है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं चूँकि ताजा मामला था, तो पुलिस मृतक की तस्वीर माँ-बेटों की दिखाकर उनसे यह पूछती है कि “क्या यह शख्स ही आपका पति है? तस्वीर देखते ही दोनों उसे पहचान जाते हैं। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सचिन मोरे के रूप में होती है। अब पुलिस चैन की सांस लेती है। इस बीच पुलिस माँ-बेटे से मृतक के बारे में पूछताछ करती है। पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देने लगते (Navi Mumbai Murder) हैं। इससे पुलिस को शक होता है। चूँकि कोई सबूत नहीं और प्रत्यक्ष गवाह नहीं था। ऐसे में बिना ठोस सबूत के पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर सकती थी। सो, शक के आधार पर पुलिस महिला के कॉल डिटेल्स और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू करती है। इस दरम्यान पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के शक को और गहरा देती है। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को मृतक के दम घुटने से मौत होने की बात पता चलती है। पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पुलिस पूछताछ के लिए फिर माँ-बेटे को थाने बुलाती है और इस बार पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करती है। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चलती और टूट जाती है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला बताती है कि उसका पति उसे बहुत परेशान (Navi Mumbai Murder) करता था। रोज अकारण झगड़े किया करता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर वो पति से तलाक लेना चाहती थी। लेकिन उसका पति उसे किसी भी हाल में तलाक नहीं देना चाहता था। इस बीच जब सचिन तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसने अपने बेटे, दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा हत्या के जुर्म में पुलिस उसकी पत्नी और बेटे गिरफ्तार कर लेती है (Navi Mumbai Murder) इस तरह दिन बीतते गए और एक दिन मौका पाकर वो अपने पति को करेले के जूस में नींद की दवा मिलाकर पिला देती है। जूस पीने के बाद जब वह बेहोश हो जाता है तो, बेहोशी की हालत में उसे ऑटो रिक्शा में बिठाकर एक लंबे कपड़े से उसका गला घोंट देती है। और तब तक उसका गला घोटती है जबतक कि वह मर नहीं जाता। इस काम में उसके दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे और बेटे ने साथ दिया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को मृतक की 35 वर्षीय पत्नी और दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को मर्डर के जुर्म में गिरफ्तार (Navi Mumbai Murder) कर लेती है। साथ ही महिला के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज देती है। इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है कि एक पत्नी भला इतनी भी क्रूर कैसे हो सकती है। खैर, चाहे जो भी हो सच यही है कि पत्नी ने सिर्फ तलाक ने देने की वजह से अपने पति को ही मार दिया। Latest News in Hindi Today Hindi News Navi Mumbai Murder #NaviMumbaiMurder #CrimeNews #MumbaiCrime #FamilyTragedy #MurderCase #CrimeInvestigation #BreakingNews #IndiaNews #CrimeUpdate #PoliceAction

