Shubhecha Gawde

how to improve credit score

Tips to Maintain a Good Credit Score Easily: इन टिप्स को फॉलो कर आप भी अपने क्रेडिट स्कोर को कर सकते हैं मेंटेन

अक्सर आपने सुना होगा कि क्रेडिट स्कोर ख़राब होने की वजह से लोन सैंक्शन नहीं हुआ। या फिर फिर सिबिल ख़राब होने की वजह से क्रेडिट कार्ड नहीं मिला। जाहिर सी बात है ये फाइनेंस की भाषा में आम बात है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि सिबिल होता क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है? उससे भी बड़ी बात यह कि यदि यह इतना ही जरूरी हैं तो इसे मेंटेन कैसे (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। तो बता दें कि सिबिल स्कोर किसी भी आवेदक के पिछले लोन भुगतान हिस्ट्री को दर्शाता है। बैंक CIBIL स्कोर के आधार पर ही निर्धारित करते हैं कि किसी उसे लोन देना चाहिए या नहीं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर वाले आवेदकों को नया लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।  भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं हाई सिबिल स्कोर ये दिखाता है कि आप समय से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करते हैं, इसलिए आपको लोन देने में कम जोखिम है। 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर आपकी आर्थिक स्थिरता समय पर भुगतान करने की आदत को दिखाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। आपकी यही विश्वसनीयता आपको आसानी से लोन दिलाने में सहायक होती है। भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होते हैं। इसे सीआरआईएफ हाई मार्क, सिबिल, और एक्सपेरियन जैसे प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो इन्हें जारी करते हैं। आमतौर पर 750 या उससे अधिक के स्कोर को बहुत अच्छा माना जाता है। 750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के ये हैं फायदे  750 से अधिक का हाई क्रेडिट स्कोर होने के कई सारे फायदे हैं। हाई क्रेडिट स्कोर होने का सबसे बड़ा लाभ यह कि आपका लोन एप्लीकेशन आसानी से अप्रूव हो जाता (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) है। क्रेडिट स्कोर हाई होने से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से आपको आसानी से क्रेडिट कार्ड पर अधिक लिमिट मिल जाती है और आगे चालकर आपको बड़े अमाउंट का लोन भी मिल जाता है। बड़ी बात यह कि इससे आपकी साख और प्रतिष्ठा मजबूत होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्या (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें? समय रहते करें सभी पैसों का भुगतान  हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए अपने लोन की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड के बिल और अन्य संबंधित क्रेडिट भुगतान तय तिथि पर या उससे पहले करें। हर हालत में देरी से भुगतान करें से बचें। समय पर भुगतान करने से आप अपने क्रेडिट स्कोर को मेंटेन कर सकते हैं।  क्रेडिट कार्ड की लिमिट से कम ही खर्च करने की कोशिश करें अपने हाई क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से कम ही उपयोग करने का प्रयास (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) करें। यह क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर निर्भर करता है। अधिक उपयोग करने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।  नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट जांचें और मॉनिटर करें क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट को जांचना होगा। बेहतर परिणाम के लिए समय-समय पर त्रुटियों और विसंगतियों की जांच करते रहें। किसी भी तरह त्रुटि मिलने पर उसे ठीक करवाने हेतु तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें। इसे भी पढ़ें:- विदेश से सोना-चांदी लाना अब नहीं रहा आसान: क्या है सरकार के नए नियम? हर जगह लोन के लिए अप्लाई न करें  कभी एक साथ कई जगह लोन अथवा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचें। इसके पीछे की वजह यह कि प्रत्येक आवेदन आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर हार्ड इन्क्वायरी के रूप में दर्ज होता है। नतीजतन यह आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकता है। अपनी भुगतान क्षमता से अधिक लोन न (Tips to Maintain a Good Credit Score Easily) लें कभी भी अपनी क्षमता से अधिक लोन लेने से बचें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसलिए, अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार ही लोन लें। कुल-मिलाकर क्रेडिट स्कोर को बनाए रखने के लिए समय पर भुगतान करना, क्रेडिट उपयोग अनुपात को कम रखना, और नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Tips to Maintain a Good Credit Score Easily #creditScoreTips #ImproveCredit #FinancialHealth #MoneyManagement #CreditReport #GoodCreditScore #FinanceTips

आगे और पढ़ें
Singapore virus outbreak

सिंगापुर में COVID-19 मामलों में तेजी, एहतियात बरतना बेहद जरूरी

पूरा दक्षिण-पूर्वी एशिया एक बार फिर से कोविड-19 की (Covid 19) चपेट में दिख रहा है। खासकर सिंगापुर और हांगकांग जैसे विकसित शहरों में अचानक से कोविड-19  के मामलों में तेजी देखी गई है। इसके अलावा, चीन और थाईलैंड में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के पेशेंट्स की संख्या  जा रही है। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को फिर से सतर्क कर दिया है। Singapore Covid 19 Cases में 28% की बढ़ोतरी विशेष रूप से  सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) की बात करें तो, बीते वर्ष की तुलना में इस साल मामलों में 28% की वृद्धि देखी गई है। 3 मई तक सिंगापुर में 14,200 केस रजिस्टर किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले कुछ महीनों में आई गिरावट के बाद अब चिंताजनक रूप लेती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार यह उछाल एशिया में फैल रही कोविड-19 की एक नई लहर का हिस्सा है। चीन में संक्रमण के मामले पिछले साल की गर्मियों के चरम स्तर के करीब पहुँच रहे हैं। वहीं, थाईलैंड में अप्रैल के सोंगक्रन फेस्टिवल (Songkran के बाद केसों में बढ़त देखी जा रही है। जानकारों के अनुसार त्योहारों और अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण इंफेक्शन एकबार फिर से फैलने लगा है।  सिंगापूर में कोविड 19 केस में बढ़ोतरी  सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इस बार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, उनके संक्रमित होने की संभावना अधिक है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट आना स्वाभाविक है, जिससे वायरस का प्रभाव तेज हो जाता है। Singapore में कौन से वेरिएंट फैला रहे हैं संक्रमण? फिलहाल सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में दो मुख्य वेरिएंट सामने आ रहे हैं — LF.7 और NB.1.8। ये दोनों ही वेरिएंट JN.1 स्ट्रेन से संबंधित हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों वेरिएंट्स की वजह से कुल मामलों का दो-तिहाई हिस्सा सामने आ रहा है। यह भी देखा गया है कि इन वेरिएंट्स की वजह से संक्रमण की दर में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन गंभीर बीमारी के मामले अभी सीमित हैं। इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है International No Diet Day? जानिए इसकी थीम और हिस्ट्री के बारे में  Covid 19  के लक्षण  सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश की जनसंख्या प्रतिरक्षा (Population immunity) धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन फिलहाल इन वेरिएंट्स के अधिक तेजी से फैलने या गंभीर बीमारी का कारण बनने का कोई संकेत नहीं है। CNA (Channel News Asia) की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर इस नए कोविड-19 संक्रमण (Covid 19 Infection) को सामान्य फ्लू की तरह ही देख रहे हैं। अधिकांश लोग बिना किसी जटिलता के जल्दी ठीक हो रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि लापरवाही की जाए। बूस्टर डोज़ लेना, मास्क पहनना और भीड़भाड़ से बचना अब भी बेहद जरूरी है। सावधानी ही सुरक्षा है सिंगापुर सरकार लोगों को सजग रहने की सलाह दे रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह जरूरी है कि हम सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित हाथ धोएं और कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करें।  सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। हालाँकि ज्यादातर मामले गंभीर नहीं हैं, लेकिन एहतियात और सतर्कता के साथ ही इस लहर से बचा जा सकता है। हमें फिर से सतर्क रहने और सामूहिक प्रयास से इस चुनौती का सामना करने की आवश्यकता है। Latest News in Hindi Today Hindi Singapore Covid 19 Cases #SingaporeCOVID19 #COVIDSurge #HealthAlert #SingaporeNews #OmicronUpdate #MaskUpSingapore #StaySafeSG #COVIDPrecautions #VirusUpdate #SingaporeHealth

आगे और पढ़ें
Putin supports Modi

Putin Supports Modi After Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद रूसी व्लादिमीर पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, कहा- “दोषियों को हर हाल में मिले सजा”

22 अप्रैल आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था। जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। इस पहले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। बैसरन घाटी में हुए इस कायराना हमले के बाद से भारत और पकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। हमले 13 दिन बाद भी लोगों को उम्मीद है कि भारत इस हमले का माकूल जवाब देगा। इस बीच तनातनी के बीच गौर करने वाली बात यह कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन (Putin Supports Modi After Pahalgam Attack) किया। और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने न सिर्फ निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की बल्कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात भी कही। इसा दौरान पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि “इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”  प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को (Putin Supports Modi After Pahalgam Attack) दीं शुभकामनाएं  इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए कहा कि “दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को (Putin Supports Modi After Pahalgam Attack)  शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।” बता दें कि इससे पहले आज यानी सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री नकातानी के बीच भी एक बैठक हुई। खबर के मुतबिक इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हालात और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने को लेकर चर्चा की है। गौर करने वाली बात यह कि बीते 6 महीने में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है। इसे भी पढ़ें:- ममता के मुर्शिदाबाद दौरे से पहले हिंदू परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, की सीजीआई से यह शिकायत भारत और जापान के बीच विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और जापान के रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा (Russian President Vladimir Putin) कि “नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन से मिलकर खुशी हुई। भारत और जापान के बीच विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। बैठक के दौरान हमने रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग और प्रयास को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।” Latest News in HindiToday Hindi news Russian President Vladimir Putin #PutinSupportsModi #PahalgamAttack #ModiPutinTalk #IndiaRussiaTies #KashmirTerror #PutinStatement #PahalgamNews #ModiNews #TerrorAttackIndia #GlobalSupportIndia

आगे और पढ़ें
Punjab Kings win

Punjab Kings win: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी 37 रनों से करारी शिकस्त

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। 4 मई को धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा (Punjab Kings win) दिया। पंजाब ने प्रभसिमरन की धमाकेदार पारी की बदौलत लखनऊ को करारी शिकस्त दी। पंजाब की इस धमाकेदार जीत में कप्तान अय्यर का भी अहम योगदान रहा। अय्यर ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकटों के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। 236 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 199 रन ही बना सकी।  12 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जीत (Punjab Kings win) मिली है लखनऊ सुपर जायंट्स की इस करारी शिकस्त (Punjab Kings win) पर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि “निश्चित रूप से ये बहुत बड़ा टारगेट था। जब आप गलत समय पर अहम कैच छोड़ते हैं तो यह आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। हमने सोचा कि यह और ज्यादा करेगा, लेकिन हमने शुरुआत में सही लैंथ नहीं चुनी। लेकिन यह खेल का एक अहम हिस्सा है।  सपना अभी भी जिंदा है। अगर हम अगले तीन मैच जीत सकते हैं तो हम निश्चित रूप से पलटवार कर सकते हैं और अद्भुत चीजें कर सकते हैं। हर मैच में आप अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं कर सकते। हमें कभी-कभी स्कोर को डीप भी ले जाना पड़ेगा। हमारे सामने एक विशाल लक्ष्य था और इससे हमें बहुत नुकसान हुआ।” रोचक बात यह कि 12 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जीत मिली है। इससे पहले आखिरी बार टीम को साल 2013 में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में जीत मिली थी। 12 साल जाकर पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत दर्ज की ही। इस तरह श्रेयस अय्यर पंजाब को धर्मशाला में जीत दिलाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं।  इसे भी पढ़ें:- 10 साल बाद अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली करारी शिकस्त पिछले दो सीजन में धर्मशाला में अपने चारों मैच (Punjab Kings win) हारी थी पंजाब किंग्स  बता दें कि पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में अपने चारों मैच (Punjab Kings win) हारे थे। साल 2010 से 2013 तक धर्मशाला में हर सीजन में 2 मैच खेले गए थे। इसके बाद 9 वर्षों तक यहाँ कोई मैच नहीं हुए थे। साल 2023 से अब यहां हर सीजन मैच खेले जा रहे हैं। आईपीएल  2025 में धर्मशाला को 3 मैच की मेजबानी मिली हुई है। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम न सिर्फ अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की बल्कि पाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैचों में 7 जीतों में दर्ज की है। 7 मैच जीतने के बाद पंजाब टीम के बाद 15 पाइंट हो गए हैं। आपको जानकर बड़ी हैरत होगी कि आईपीएल में यह 11 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब पंजाब किंग्स की टीम के लीग स्टेज में 14 से ज्यादा पाइंट हो गए हैं। इससे पहले साल 2014 में टीम ने 22 पाइंट हासिल किए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Punjab Kings win #PunjabKingsWin #ShreyasIyer #PBKSvsLSG #IPL2025 #CricketVictory #PBKS #LKNvsPBKS #IPLHighlights #ShreyasIyerCaptain #CricketNews

आगे और पढ़ें
Ayodhya Ram Navami 2025

अयोध्या राम नवमी 2025: भगवान राम के जन्मोत्सव पर होगा भव्य आयोजन

राम नवमी (Ram Navami) हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर अयोध्या (Ayodhya) में भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां लाखों भक्त भगवान राम के दर्शन करने और उनकी आराधना करने के लिए एकत्रित होंगे। अयोध्या में राम नवमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है, और इस बार भी यह आयोजन और भी भव्य होगा। राम नवमी 2025 की तिथि और मुहूर्त साल 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 5 अप्रैल को रात 10:14 बजे से शुरू होगी और 6 अप्रैल को रात 10:28 बजे समाप्त होगी। इस दिन भगवान राम (Lord Ram) की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त निम्नलिखित है: श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रमचैत्र शुक्ल नवमी, संवत् 2081दिनांक: 6 अप्रैल 2025, रविवार अयोध्या में राम नवमी का भव्य आयोजन अयोध्या (Ayodhya) में राम नवमी (Ram Navami) का त्योहार बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर अयोध्या में भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां लाखों भक्त भगवान राम (Lord Ram) के दर्शन करने और उनकी आराधना करने के लिए एकत्रित होंगे।  इसे भी पढ़ें:- कब और कहां लेंगे भगवान विष्णु कल्कि का अवतार? राम नवमी का धार्मिक महत्व राम नवमी (Ram Navami) हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम (Lord Ram) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है, और उनकी पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। राम नवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। राम नवमी के दिन क्या करें? नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Ayodhya AyodhyaRamNavami2025 #RamNavamiCelebration #RamJanmotsav #LordRam #AyodhyaTemple #RamNavamiFestival #ShriRam #RamNavamiRituals #AyodhyaEvent #BhagwanRam

आगे और पढ़ें
Translate »