टैक्स पेमेंट हुआ आसान: आयकर विभाग ने शुरू की ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा

Income tax

इनकम टैक्स (Income tax) भरना न केवल हर नागरिक की जिमेदारी है बल्कि इससे देश के विकास में भी सहयोग होता है। हर नागरिक के लिए हर साल इनकम टैक्स (Income tax) रिटर्न भरना बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स रिटर्न को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया भरा जा सकता है। इसे भरते हुए सही जानकारी देना आवश्यक है। इसके लिए इनकम टैक्स (Income tax) एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अब अपने पोर्टल पर भी ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से लोगों के लिए अपने टैक्स का भुगतान करना बहुत आसान हो जाएगा। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा को हाल ही में शुरू किया गया है। आइए जानें इस सुविधा के बारे में विस्तार से।

ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्या है? 

टैक्स पे करने के लिए लोगों को आसानी हो, इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अपनी ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर ‘ई-पे टैक्स’ (e-Pay Tax) फैसिलिटी शुरू की है। इससे यूजर आसानी से घर बैठे ही अपना टैक्स भर सकते हैं। इससे वो बैंक में लाइन्स और अन्य परेशानियों से बचेंगे और उनके समय की भी बचत होगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि वो इस फैसिलिटी से समय पर टैक्स भर पाएंगे। इससे यूजर अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि से भुगतान कर सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो यह फैसिलिटी यूजर्स की सुविधा के लिए दी जा रही है ताकि यूजर बिना किसी प्रॉब्लम के अपना टैक्स भर सकें।

ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्यों दी जा रही है?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) यह सुविधा अपने यूजर्स को दे रहा है और इसके पीछे उनके कई उद्देश्य हैं, जैसे:

  • डिजिटल एम्पावरमेंट: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) का उद्देश्य है टैक्स पे करने वाले लोगों को डिजिटल रूप से मजबूत करना। जिससे उन्हें ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग करने में आसानी हो और वे अपने टैक्स का भुगतान करने में सक्षम हों। इससे केवल यूजर्ज को ही नहीं बल्कि सबको फायदा होगा।
  • आधुनिकीकरण: इस सुविधा से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) को मॉडर्न और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार बनाने में भी मदद मिलेगी यानी उसका आधुनिकीकरण होने में आसानी होगी। 

इसे भी पढ़ें:- क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस?

यह तो थी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) द्वारा दी जाने वाली ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा के बारे में । उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सुविधा बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे न केवल यूजर्ज को टैक्स (Tax) पे करने में आसानी होगी बल्कि वो समय पर इसका भुगतान कर पाएंगे। यही नहीं इससे टैक्स पे करने वाले लोग अपने टैक्स से सम्बन्धित पूरी जानकारी भी पा सकते हैं जिससे किसी भी तरह की गलती की संभावना कम होगी। इसके साथ ही ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) से अधिक से लोग अपना टैक्स भर पाएंगे और इससे जुडी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।

 Latest News in Hindi Today Hindi news 

#incometax #e-PayTax #IncomeTaxDepartment #IncomeTaxreturn

Translate »