जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष भारतियों की हत्या के बाद से देश सहित दुनिया भर में रोष है। पहलगाम घटना के बाद एशिया के सबसे बड़ी रईस शख्स और कारोबारी मुकेश अंबानी ने घायलों का इलाज फ्री में करने का ऐलान किया था। यह तो ठीक, ऐसे माहौल में इस तरह के सराहनीय कदम जरूर उठाये जाने चाहिए। खैर, मुकेश अंबानी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि उन्हें इस ऐलान का इतना बड़ा लाभ होगा। दरअसल, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिटेल और टेलीकॉम के आंकड़े सामने आए थे। इन आंकड़ों में रिटेल और टेलीकॉम की कमाई में अनुमान से ज्यादा इजाफा देखने को मिला था। इसके बाद सोमवार को इस वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने मिली। खास बात तो ये है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को (Mukesh Ambani earnings) मिला। गौर करने वाली बात ये कि तकरीबन 222 मिनट में रिलायंस को ये कमाई हुई है। इसी सिलसिले में एक नजर डालते हैं मुकेश अंबानी के टोटल मुनाफे पर।
कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर (Mukesh Ambani earnings) रहा है

बता दें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कि देश की सबसे बड़ी कंपनी कही जाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों पर गौर फरमाएं, तो कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,364.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बड़ी बात यह कि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर तेजी के साथ 1,332.35 रुपए पर ओपन हुआ था। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,300.05 रुपए पर बंद हुआ था। 8 जुलाई 2024 को कंपनी का शेयर 1,608.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर (Mukesh Ambani earnings) रहा है।
इसे भी पढ़ें:- कश्मीर में आतंक के खिलाफ एकजुटता की नई शुरुआत: उमर अब्दुल्ला
कंपनी के मार्केट कैप में 88,569.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी (Mukesh Ambani earnings) देखने को मिली है
ध्यान देने योग्य बात तो यह कि सोमवार को तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार खुलने के 222 मिनट के बाद कंपनी के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों की माने तो कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए पर आया तो कंपनी का मार्केट कैप 18,47,845.52 करोड़ रुपए पर आ गया था। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 17,59,276.14 करोड़ रुपए पर था। इसका सीधा सा मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 88,569.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी (Mukesh Ambani earnings) देखने को मिली है। अच्छी बात यह कि शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1004.91 अंकों की तेजी के साथ 80,217.44 अंकों पर कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 24,331.65 अंकों पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।
Latest News in Hindi Today Hindi Mukesh Ambani earnings
#MukeshAmbani #MukeshAmbaniEarnings #PahalgamIncident #RelianceIndustries #AmbaniNews #WealthNews #RichestManIndia #BusinessNews #TrendingNews #BreakingNews





