एमपी का फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट धौंस जमाने के लिए रखा था विदेशी नाम, करता था विदेश यात्रा, मोबाइल ने खोले कई राज 

fake cardiologist in MP used a foreign name

मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) के इलाज से सात लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी डॉक्टर के पास सिर्फ MBBS की डिग्री ही है। जबकि इसके पास मौजूद एमडी और कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी हैं। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपी डॉक्टर ने इन डिग्रियों को किसी गिरोह से बनवाई या फिर मोबाइल ऐप की मदद से खुद ही बनवाई। बता दें कि आरोपी फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) अपनी फर्जी डिग्रियों की मदद से दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में तैनात था। यहीं पर इसने सात लोगों की हार्ट सर्जरी की थी। आपरेशन के बाद इन सभी सातों मरीजों की मौत हो गई। इसका खुलासा होने के बाद से पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) भी इस मामले की जांच कर रहा है। 

आरोपी डॉक्टर के मोबाइल में मिले फर्जी दस्तावेज बनाने वाले ऐप्स 

fake cardiologist in MP used a foreign name

दमोह के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही टीम ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई ऐसे ऐप्स मिले, जिससे फर्जी दस्तावेज बनाए जा सकते हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी डॉक्टर ने शायद इन ऐप्स की मदद से ही फर्जी डिग्रियां तैयार की होंगी। साथ ही आरोपी नरेंद्र यादव से पूछताछ में यह भी पता चला कि, दूसरों से अलग दिखने और मरीजों को प्रभावित करने के लिए उसने अपना नाम बदलकर एन. जॉन. केम (Fake Cardiologist Narendra Yadav) रख लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, यह विदेश नाम उसे काफी मदद करता था। वह जब भी किसी अस्पताल में काम करने जाता, तो उसे उसके इंग्लिश नाम की वजह से दूसरे डॉक्टरों से ज्यादा सम्मान मिलता था। साथ ही मरीज भी उसे महत्व देते थे। इसी नाम से वह खुद को सुपर स्पेशलिस्ट बताकर सर्जरी करता है। 

इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा

आरोपी की विदेश यात्रा की डिटेल खंगाल रही पुलिस 

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी डॉक्टर के पास से एक पासपोर्ट भी मिला है। जिसकी जांच में पता चला कि यह आरोपी कई बार विदेश यात्रा पर भी जा चुका है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन विदेशी यात्राओं का मकसद क्या था। कहीं यह किसी विदेशी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है। इसने जिस तरह से सर्जरी कर सात मरीजों की जान ले ली, उसे देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकािरयों का कहना है कि जांच अभी चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद आरोपी डॉक्टर पर कई अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर अभी पुलिस हिरासत में है।

Latest News in Hindi Today Hindi News Fake Cardiologist Narendra Yadav

#FakeDoctor #CardiologistScam #MPNews #MedicalFraud #DoctorExposed #IndiaNews #FraudRevealed #ScamAlert #FakeIdentity #BreakingNews

Translate »