Gas inhalation death: मुंबई में युवक ने पहले पुलिस के लिए लिखी चेतावनी, फिर जहरीली गैस सूंघकर दी जान

gas inhalation death

लोग अपने जीवन से तंग आकर आत्महत्या कर लेते हैं। आत्महत्या करने के कई तरीके हैं। कोई फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करता है तो कोई जहर खाकर। लेकिन मुंबई के वसई इलाके में मौत का एक दिल को दहला देने वाला अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 27 साल के नौजवान ने कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सूंघकर आत्महत्या (gas inhalation death) कर ली। आत्महत्या करने का जो रास्ता उसने चुना, उसे सुनकर सब हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की एक महिला ने मुंबई पुलिस को ईमेल किया था। जिसमें उसने अपने गुमशुदा भाई के बारे में जानकारी मांगी थी। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो उन्हें इस चौकाने वाली घटना के बारे में पता चला। दरअसल, शिकायत के बाद जब नयागांव पुलिस बंगले पर पहुंची तो गेट पर एक चेतावनी लिखी मिली कि “अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइटें के लिए स्विच ऑन नहीं करें।” 

मृतक ने इनहेलेशन मास्क पहन (gas inhalation death) रखा था

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने शनिवार को आखिरी बार अपने परिवार वालों से बात की थी। फिर इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि वह वसई के कमान इलाके में है। लोकेशन के आधार पर जब पुलिस बुधवार को जब इंडस्ट्रियल वेयरहाउस के बीच बने पुराने बंगले पर पहुंची तो, वहां लगा नोटिस देखकर हैरान रह गई। दरअसल, बंगले के दरवाजे पर एक नोट चिपकाया हुआ था, जिस पर लिखा था कि “अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइटें चालू मत करना।” कमरे का आलम यह था कि कमरे के अंदर से बदबू भी आ रही थी। पूरे फ्लैट में कार्बन मोनोऑक्साइड की दुर्गंध फैली हुई थी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस बीच पुलिस की टीम जब दरवाजा खोलकर अंदर गई, तो वो हैरान रह गई। घर के अंदर गैस रिसाव को रोकने के लिए एक बढ़ई की मदद से खिड़कियों को सील कर दिया था। पुलिस जब कमरे के भीतर गई वहां उन्हें 27 साल के एक शख्स का शव मिला। उसने इनहेलेशन मास्क पहन (gas inhalation death) रखा था, जो कि कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर से जुड़ा था। 

इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान

बिस्तर के पास दीवार पर (gas inhalation death) भी चिपका हुआ था सुसाइड नोट

यही नहीं, उसने बिस्तर के पास दीवार पर एक सुसाइड नोट (gas inhalation death) भी चिपकाया हुआ था। बता दें कि मृतक ने सुसाइट लेटर में लिखा था कि “मैंने अपनी जिंदगी को खत्‍म करने का फैसला लिया है। इसकी वजह यह है कि मैं 2 बड़ी फिजिकल हेल्‍थ प्रॉब्‍लम से गुजर रहा हूं। इन बीमारियों का कोई इलाज नहीं है। पिछले डेढ़ साल से समस्‍या बढ़ती जा रही है। मैंने कई डॉक्‍टरों को दिखाया, लेकिन कोई मेरी मदद नहीं कर सका। इन समस्‍याओं के कारण मेरी नौकरी पर भी दांव पर है। मेरे परिवार और दोस्‍तों ने पिछले डेढ़ साल में मेरी बहुत हिम्‍मत बढ़ाई।” पुलिस का मानना है कि उसने जहरीली गैस सिलेंडर से सांस लेकर आत्महत्या की है। पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की? उसे कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर कहां से मिला? गौरतलब हो कि कार्बन मोनोऑक्साइड एक रंगहीन जहरीली गैस है, इसका इस्तेमाल केमिकल और मेटल इंडस्ट्री में होता है। यह गैस बहुत खतरनाक होती हैष इसे सूंघने से मौत भी हो सकती है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news gas inhalation death

#MumbaiNews #GasInhalation #SuicideCase #ToxicGas #PoliceWarning #TragicIncident #BreakingNews #Maharashtra #DeathReport #CrimeNews

Translate »