24 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 42वां मुकाबला को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत के करीब थी, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण हार का मुंह देखना पड़ा। आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से पटखनी (Rajasthan Royals lost match) दी। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राजस्थान के सामने 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर किया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अहम पारी खेली। पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 61 रनों की दमदार पार्टनरशिप हुई। फिर फिल साल्ट 26 बनाकर स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
20 ओवरों में सिर्फ 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी

इसके बाद विराट ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंद पर 70 रन बनाए, तो वहीं देवदत्त पाडिक्कल ने भी विस्फोटक पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। राजस्थान की ओर से सबसे अधिक 2 विकेट संदीप शर्मा ने लिए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर औऱ वनिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट झटके। इस बीच 205 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने शुरआत में संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन 20 ओवर तक सिर्फ 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत रहा। वो 16 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट दे बैठे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 47 रन की पारी खेली। नतीश राणा 28 तो कप्तान रियान पराग ने 22 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रनों से मात दे (Rajasthan Royals lost match) दी
खैर, अंत में शिमरोन हेटमायर से शानदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके और 11 रन बनाकर हेजलवुड को अपना विकेट सस्ते में दे बैठे। इस आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रनों से मात दे दी। हालांकि राजस्थान के लिए जीत इतनी मुश्किल भी नहीं थी। एक समय ऐसा लग रहा था मानों आरसीबी यह मुकाबला हार जाएगी लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों के निराशानजक प्रदर्शन के बदौलत आरसीबी ने मैदान मार लिया। बता दें कि तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड आरसीबी की जीत के मुख्य नायक रहे। उन्होंने सही समय पर 4 विकेट लेकर राजस्थान की जीत मुश्किल कर दी। उन्होंने में टाइम पर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को आउट कर मैच का रुख ही बदल दिया। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए तो वहीं, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को 1-1 विकेट मिला। राजस्थान रॉयल्स की टीम को भले ही 9 मैच खेलने के बाद सिर्फ 2 जीत मिली है, लेकिन उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी के पांच मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Rajasthan Royals lost match
#RajasthanRoyals #RCB #IPL2025 #RRvsRCB #CricketThriller #RCBWin #IPLDrama #MatchHighlights #CricketNews #IPLUpdates




