22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कड़े तेवर अपनाये हुए है। इस आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अब भारत सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। ध्यान देने वाली बात यह कि हमले के अगले ही दिन मोदी सरकार ने कई सख्त फैसले लिए। इन फैसलों में पाकिस्तानी वीजा स्थगित करना भी शामिल है। दरअसल, भारत ने भारत आये पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सभी पाकिस्तानियों को बाहर करने (Deportation order) और पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिया है।
पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर भेजा जाये पाकिस्तान (Deportation order)

गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने को कहा है। यही नहीं, इस बाबत उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि “वे अपने-अपने राज्यों में रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए (Deportation order) जाएं। बता दें कि गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि “भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों को जल्द वापस स्वदेश लौटने की सलाह दी।”
इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा
कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का लिया (Deportation order) गया था फैसला
बता दें कि इससे पहले भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द किए जाने का ऐलान किया था और साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि “वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे।” गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2 दिन पहले बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला लिया (Deportation order) गया था। जाहिर सी बात इस निर्णय के बाद में भारत में रह रहे पाकिस्तानियों की शामत आनी तय है। कई लाख ऐसे पाकिस्तानी है जो इलाज हेतु हर साल भारत आते हैं। ऐसे में गृह मंत्री के इस आदेश के पाकिस्तानियों में खलबली मची हुई है।
Latest News in Hindi Today Hindi Deportation order
#DeportationOrder #AmitShah #IllegalImmigrants #PakistanNationals #IndiaSecurity #CMDirectives #DeportPakNationals #HomeMinistry #NationalSecurity #AmitShahNews





