नेशनल मेडिकल कमीशन का नया नियम: मेडिकल फैकल्टी के प्रमोशन के लिए BCMET कोर्स अनिवार्य

National Medical Commission

शिक्षक बनना और पढ़ाना कई लोगों का सपना होता है। यह एक ऐसा पेशा है, जिससे न केवल आपका जीवन बदल सकता है बल्कि इससे आप अपने छात्रों को सकारात्मक दिशा भी दे सकते हैं। एक अच्छा शिक्षक ने सिर्फ पढ़ाता नहीं है बल्कि छात्रों को सीखने, समझने और सपने देखने के लिए भी प्रेरित करता है। अगर टीचिंग आपका भी सपना है, तो एक खास खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब अगर आप मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर में प्रोमोट होना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आपको बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी (Basic Course in Medical Education Technology) करना होगा। आइए जानें मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए बीसीएमइटी कोर्स (BCMET course to become Professor and Associate Professor in Medical Colleges) के बारे में।

मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए BCMET कोर्स (BCMET course to become Professor and Associate Professor in Medical Colleges)

मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए अब बेसिक कोर्स में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी (Basic Course in Medical Education Technology) करने को अब जरूरी बना दिया गया है। यह निर्णय नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) ने लिया है और उन्होंने ने ही इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी की है। नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की पोस्ट पर प्रमोशन के लिए फैकल्टी मेंबर्स को कमिशन द्वारा नॉमिनेटेड इंसीट्यूट से इस कोर्स को करना होगा। 

यह कोर्स मेडिकल टेक्नोलॉजी एजुकेशन में बेसिक कोर्स के रूप में काम करेगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके बारे में और अधिक जान सकते हैं। अब पाएं मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए बीसीएमइटी कोर्स (BCMET course to become Professor and Associate Professor in Medical Colleges) के बारे में और जानकारी।

इसे भी पढ़े: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

क्या है डेडलाइन?

इस रूल के अनुसार फैकल्टी मेमेबर्स को एकेडेमिक ईयर 2026-27 के लिए परमिशन लेटर (एलओपी) के लिए अप्लाई करने से पहले अपना बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी (Basic Course in Medical Education Technology) को पूरा करना होगा, जिसे अक्टूबर 2025 तक जमा किया जाना चाहिए। यह कार्यक्रम मेडिकल एजुकेटर्स की टीचिंग कैपेबिलिटीज में सुधार करेगा, जिससे भारत में मेडिकल एजुकेशन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

इसके बारे में दिए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में फैकल्टी की नियुक्ति के संबंध में, जहां पोस्ट्स को स्वीकृति दी गई है और आखिरी समय में नियुक्तियां की गई हैं, वहीं पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB) ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मेडिकल एजुकेशन, सरकार द्वारा एक एफेडेविट प्राप्त किया जाना चाहिए। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों ने भी यह पुष्टि की है कि नियुक्त फैकल्टी अगले एकेडेमिक ईयर में बीसीएमईटी कोर्स (BCMET Course) पूरा करेगी।

संक्षेप में कहा जाए तो इस नए नियम के अनुसार, प्रमोशन के लिए एलिजिबल होने के लिए फेक्ल्टी मेंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) डेजिगनेटेड इंस्टीट्यूशंस से बीसीएमईटी कोर्स (BCMET Course) पूरा करना होगा। अगर आप भी मेडिकल फेकल्टी हैं, और प्रमोशन चाहते हैं तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करें। प्रमोशन के इस मौके को न गवाएं।

Latest News in Hindi Today Hindi news National Medical Commission

#MedicalColleges #Professor #AssociateProfessor #BCMETcourseforbecomingProfessorandAssociateProfessorinMedicalColleges #BasicCourseinMedicalEducationTechnology #BCMET #NationalMedicalCommission

Translate »